छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की। थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की। थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
- छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की। थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- अभूतपूर्व सफलता, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने Fast Breeder Test Reactor की गर्मी का इस्तेमाल न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भारत की एक और ऐतिहासिक छलांग! 🇮🇳⚛️ भारत के परमाणु रिएक्टर अब बिजली के साथ-साथ प्रदूषण-मुक्त हाइड्रोजन फ्यूल के उत्पादन में भी मदद करेंगे। तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित IGCAR में भारतीय वैज्ञानिकों ने Fast Breeder Test Reactor की गर्मी का इस्तेमाल कर कॉपर-क्लोरीन थर्मोकेमिकल साइकिल से हाइड्रोजन बनाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। बिना फॉसिल फ्यूल और अतिरिक्त बिजली के यह नवाचार भारत के ऊर्जा-सुरक्षित, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है। 🌿 देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट…1
- गाड़ी से उतरते ही महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, निगम परिसर में मची अफरा-तफरी, गाड़ी से उतरते ही महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, निगम परिसर में मची अफरा-तफरी, नगर निगम दुर्ग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि महापौर गाड़ी से उतर चुकी थी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फोरेंसिक विभाग भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महापौर अलका बाघमार करीब 12:15 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंची। जैसे ही उन्होंने अपनी इनोवा गाड़ी खड़ी कर उससे नीचे कदम रखा, कुछ ही देर बाद गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। निगम परिसर में आग की खबर फैलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। किसी साजिश की आशंका नहीं : महापौर महापौर अलका बाघमार ने बताया कि गाड़ी में कुछ महत्वपूर्ण और कीमती दस्तावेज भी रखे थे, जो आग में जल गए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी साजिश की आशंका नहीं है और शुरुआती तौर पर वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना लग रही है। महापौर के मुताबिक महज 8 से 10 मिनट के भीतर पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि समय रहते वे गाड़ी से उतर गईं, वरना घटना और भी गंभीर हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।3
- मशहूर UP, बिहार के पॉवर स्तर और गायक पवन सिंह को वहां पब्लिक. ने खुब कि पिटाई... UP, BIHAR, ke gayak pawan singh बिहार MLC बन कर गए और शराब के नशे में बाहर सड़क पर आते जाते लोगो को गंदी भदी गालिया देने लगे थे फिर क्या पब्लिक ने मिलकर पवन सिंह को बेदम पिटाई किया गई उनकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल और उनकी शिक्योरिटी में लगे ब्लैक कमांडो भी बड़े मुश्किलों से छुड़ाया, पब्लिक ने कम से कम 10 से 15 मिनट बेदम पिटाई किया....1
- जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।1
- विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा। अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया। विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।1
- गरियाबन्द : - 26/8/2026 को जतमई का छोटा सा जल प्रपात का नजारा बहुत ही सुन्दर है, यह जगह अभी घुमने के लिए अच्छा है, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की जाली.के ऊपर ना जाये क्योंकि पानी का बहाव इतना हैं की आपको सिधे निचे गिरा सकता है, जिससे आपको गंभीर. चोट लग सकता है, हमेशा सतर्क रहे !1
- केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, 26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।1