Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था परखी औरैया। गुरुवार को श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया निरीक्षण उपरांत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मंदिर के पुजारियों / कर्म0गण के साथ वार्ता कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
रवि वर्मा
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था परखी औरैया। गुरुवार को श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया निरीक्षण उपरांत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मंदिर के पुजारियों / कर्म0गण के साथ वार्ता कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा1
- सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड व रंगदारी वसूली के आरोपी को जरौली मोड़ से किया गिरफ्तार, दो मोबाइल समेत नकदी बरामद सिकंदरा थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 1,600 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जरौली मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जरौली निवासी विनय कटियार के रूप में हुई है। बताया गया कि 23 जुलाई को वादी सहित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालित करने वाले तीन लोगों ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।1
- कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'? 🚨 #Big_Breaking_News 🚨 🚨कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'?🚨 ➡️ #kanpurdehat में कानून सबके लिए बराबर क्यों नहीं? ➡️ @kanpurdehatpolसपा नेता नीरज गौर की 'परिवर्तन बाइक यात्रा' में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं।बाइकों पर जानलेवा स्टंटबाजी हुई। लेकिन प्रशासन मौन रहा! ➡️यही मुस्तैदी तब कहाँ थी?जब बसपा की रैली निकालने पर जितेंद्र सिंह गुड्डन पर तत्काल दो-दो थानों में FIR दर्ज कर दी गई थी।नियमों का उल्लंघन दोनों जगह हुआ,फिर कार्रवाई में यह भेदभाव क्यों? ➡️क्या सत्ता और रसूख देखकर कानून का डंडा चलता है?सड़क पर रसूखदारों की स्टंटबाजी आम जनता की जान से खिलवाड़ है। ➡️इस वीआईपी लापरवाही पर संज्ञान कब लिया जाएगा? 🚨 इसका #वीडियो_सोशल_मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।🚨1
- हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- SDM कोर्ट के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल,केस को लेकर दो वकीलों में कहासुनी, *इटावा- SDM कोर्ट के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल…* *केस को लेकर दो वकीलों में कहासुनी, एक क्लाइंट के साथ भी मारपीट का आरोप, कचहरी परिसर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर का मामला…!!*1
- नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरखेड़ा गांव में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में घरेलू कार्य कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नासरखेड़ा निवासी सुशील की 80 वर्षीय माता सरला देवी घर के अंदर रोजमर्रा के कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वर्षा ऋतु में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।1
- *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।* औरैया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 30.07.2026 को ग्राम सुरान जौरा रोड से एक नफर वांछित अभियुक्त 1.रिंकू उर्फ रंग्गे पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम राहतपुर थाना कोतवाली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष को संबंधित मु0अ0स0 527/2026 धारा 85/80(2) बी0एन0एस व ¾ डी0पी0 एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.रिंकू उर्फ रंग्गे पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम राहतपुर थाना कोतवाली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष । *अभियोग विवरण -* 1.मु0अ0स0 527/2026 धारा 85/80(2) बी0एन0एस व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह । 2.उ0नि0 श्री सुदेश कुमार थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 3.का0 पंकज कुमार थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।1