हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा1
- सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड व रंगदारी वसूली के आरोपी को जरौली मोड़ से किया गिरफ्तार, दो मोबाइल समेत नकदी बरामद सिकंदरा थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 1,600 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जरौली मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जरौली निवासी विनय कटियार के रूप में हुई है। बताया गया कि 23 जुलाई को वादी सहित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालित करने वाले तीन लोगों ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।1
- कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'? 🚨 #Big_Breaking_News 🚨 🚨कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'?🚨 ➡️ #kanpurdehat में कानून सबके लिए बराबर क्यों नहीं? ➡️ @kanpurdehatpolसपा नेता नीरज गौर की 'परिवर्तन बाइक यात्रा' में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं।बाइकों पर जानलेवा स्टंटबाजी हुई। लेकिन प्रशासन मौन रहा! ➡️यही मुस्तैदी तब कहाँ थी?जब बसपा की रैली निकालने पर जितेंद्र सिंह गुड्डन पर तत्काल दो-दो थानों में FIR दर्ज कर दी गई थी।नियमों का उल्लंघन दोनों जगह हुआ,फिर कार्रवाई में यह भेदभाव क्यों? ➡️क्या सत्ता और रसूख देखकर कानून का डंडा चलता है?सड़क पर रसूखदारों की स्टंटबाजी आम जनता की जान से खिलवाड़ है। ➡️इस वीआईपी लापरवाही पर संज्ञान कब लिया जाएगा? 🚨 इसका #वीडियो_सोशल_मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।🚨1
- सूर्या ओवरब्रिज के पास बाइक सवारों और मैजिक चालक में मारपीट, वीडियो वायरल; एक युवक हिरासत में सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के इकराम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे सूर्या ओवरब्रिज के पास बाइक सवारों और मैजिक चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, सिकंदरा निवासी इकराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1