logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुल्लहपुर बाजार में ‘आरुष वस्त्रालय एंड फैशन महल’ का भव्य उद्घाटन गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर बाजार स्थित जिउत शाह की गली में ‘आरुष वस्त्रालय एंड फैशन महल’ का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती दूइंजी देवी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। दुकान के प्रोपराइटर मनीष उर्फ सोनू ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर सभी प्रकार के कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे लोग अच्छी गुणवत्ता के वस्त्र सस्ते दाम में खरीद सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक अध्यापक बलवंत कुमार ने कहा कि इस दुकान पर ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के कपड़े बेहद उचित मूल्य पर मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यहां आकर बेहतर और सस्ते कपड़ों का लाभ उठाएं। इस मौके पर जलालाबाद के स्वामी हड्डी क्लीनिक के डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा सरसेना के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर संदीप कुमार भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

5 hrs ago
user_PANNA LAL
PANNA LAL
जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
57f1b133-e446-4515-9541-d20b2f2bbf01

दुल्लहपुर बाजार में ‘आरुष वस्त्रालय एंड फैशन महल’ का भव्य उद्घाटन गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर बाजार स्थित जिउत शाह की गली में ‘आरुष वस्त्रालय एंड फैशन महल’ का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती दूइंजी देवी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। दुकान के प्रोपराइटर मनीष उर्फ सोनू ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर सभी प्रकार के कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे लोग अच्छी गुणवत्ता के वस्त्र सस्ते दाम में खरीद सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक अध्यापक बलवंत कुमार ने कहा कि इस दुकान पर ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के कपड़े बेहद उचित मूल्य पर मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यहां आकर बेहतर और सस्ते कपड़ों का लाभ उठाएं। इस मौके पर जलालाबाद के स्वामी हड्डी क्लीनिक के डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा सरसेना के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर संदीप कुमार भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़।सैदपुर गयासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान निषादराज जयंती आजमगढ़ गयासपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे): पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीपवर्ती ग्राम गयासपुर में रविवार को भगवान निषादराज जयंती समारोह बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने आराध्य देव भगवान निषादराज को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का शुभारंभ भगवान निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में गयासपुर सहित आसपास के गांवों,दूध्नारा, सेहदा और झझवा,से आए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-संयोजक मूलचन्द्र निषाद ने समाज में एकता और सेवा भाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान निषादराज और श्रीराम की मित्रता निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान 'निषाद समाज एकता सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने भी सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाजीत निषाद (प्रधान) द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से राजाराम निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रमुख लोग: प्रदीप कुमार निषाद (अध्यक्ष), जिलाजीत निषाद (प्रधान), राहुल निषाद, चन्दन निषाद उर्फ राहुल, सरवन निषाद, अभय निषाद (गयासपुर), अरविन्द, गुलाब, नन्नू लाल, जगदीश, सुनील, राजाराम, रामबदन, रन्नू निषाद, शरद राम, कन्ता निषाद, अशोक, दरोगा, इन्द्रजीत, राम नगीना, भूषण आदि। रिपोर्ट: रामेश्वर शर्मा
    3
    आजमगढ़।सैदपुर गयासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान निषादराज जयंती
आजमगढ़ गयासपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे):
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीपवर्ती ग्राम गयासपुर में रविवार को भगवान निषादराज जयंती समारोह बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने आराध्य देव भगवान निषादराज को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ भगवान निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में गयासपुर सहित आसपास के गांवों,दूध्नारा, सेहदा और झझवा,से आए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-संयोजक मूलचन्द्र निषाद ने समाज में एकता और सेवा भाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान निषादराज और श्रीराम की मित्रता निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान 'निषाद समाज एकता सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने भी सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाजीत निषाद (प्रधान) द्वारा किया गया।
इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से राजाराम निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रमुख लोग:
प्रदीप कुमार निषाद (अध्यक्ष), जिलाजीत निषाद (प्रधान), राहुल निषाद, चन्दन निषाद उर्फ राहुल, सरवन निषाद, अभय निषाद (गयासपुर), अरविन्द, गुलाब, नन्नू लाल, जगदीश, सुनील, राजाराम, रामबदन, रन्नू निषाद, शरद राम, कन्ता निषाद, अशोक, दरोगा, इन्द्रजीत, राम नगीना, भूषण आदि।
रिपोर्ट: रामेश्वर शर्मा
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला प्रशासन द्वारा लगातार अरे क्यों ऑपरेशन किया जा रहा है इसलिए क्यों ऑपरेशन को करना चुनौती पूर्ण से काम नहीं है क्योंकि एक तरफ गंगा ब्रिज भी क्षतिग्रस्त है गंगा में गहरा पानी है
    1
    जिला प्रशासन द्वारा लगातार अरे क्यों ऑपरेशन किया जा रहा है इसलिए क्यों ऑपरेशन को करना चुनौती पूर्ण से काम नहीं है क्योंकि एक तरफ गंगा ब्रिज भी क्षतिग्रस्त है गंगा में गहरा पानी है
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    4
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल  राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    15 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmed
    1
    Post by Sadik Ahmed
    user_Sadik Ahmed
    Sadik Ahmed
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • चंदौली के धानापुर क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों में रामलाल यादव समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई। आग हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे स्थित खेतों में लगी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    चंदौली के धानापुर क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इस घटना में करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों में रामलाल यादव समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई।
आग हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे स्थित खेतों में लगी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • LUCC घोटाले को लेकर एक चिंताजनक Video सामने आ रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ लोग सीधे घरों और दुकानों तक पहुंचकर पैसे की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा दबाव उन लोगों पर बन रहा है जो इस संस्था से जुड़े थे या जिन्होंने अन्य लोगों को निवेश के लिए जोड़ा था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई परिवार मानसिक तनाव में जी रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने भरोसे के आधार पर निवेश किया था, लेकिन अब वही भरोसा उनके लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। यह मामला अब सिर्फ आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रहा बल्कि सामाजिक और मानसिक दबाव का रूप ले चुका है। लोग सरकार और प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं कि: ✔️ इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो ✔️ जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए ✔️ और पीड़ितों को सुरक्षा और राहत दी जाए फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l
    1
    LUCC घोटाले को लेकर एक चिंताजनक Video सामने आ रही है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ लोग सीधे घरों और दुकानों तक पहुंचकर पैसे की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा दबाव उन लोगों पर बन रहा है जो इस संस्था से जुड़े थे या जिन्होंने अन्य लोगों को निवेश के लिए जोड़ा था।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई परिवार मानसिक तनाव में जी रहे हैं।
खासतौर पर महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने भरोसे के आधार पर निवेश किया था,
लेकिन अब वही भरोसा उनके लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
यह मामला अब सिर्फ आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रहा
बल्कि सामाजिक और मानसिक दबाव का रूप ले चुका है।
लोग सरकार और प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं कि:
✔️ इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
✔️ जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए
✔️ और पीड़ितों को सुरक्षा और राहत दी जाए
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l
    user_Jitendra Maurya
    Jitendra Maurya
    Voice of people गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया भंवर कुल क्षेत्र के गुना से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अप 65 एट 9882 को हटा
    1
    गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया भंवर कुल क्षेत्र के गुना से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अप 65 एट 9882 को हटा
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आजमगढ़ में मुबारकपुर मैं दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
    1
    आजमगढ़ में मुबारकपुर मैं दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.