“बेटे-बहू की प्रताड़ना से वृद्ध पिता बेघर – थाना लांजी पुलिस ने दर्ज की एफ.आई.आर. - बुजुर्गों के सम्मान का संदेश" एक वृद्ध पिता को उसके ही बेटे और बहू द्वारा प्रताड़ित कर बेघर किए जाने का मामला सामने आया है । ग्राम देवलगांव निवासी उक्त वृद्ध व्यक्ति ने थाना लांजी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेदक जगतराम बागडकर उम्र 73 वर्ष की पत्नी का वर्ष 2012 में निधन हो चुका है। उसके एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से सभी पुत्रियों का विवाह हो चुका है। वृद्ध अपने पुत्र पूरन बागडकर एवं बहू के साथ निवास करता था। वृद्ध ने शिकायत में बताया कि उसका पुत्र एवं बहू उसे आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा भोजन तक देने से मना कर देते थे। दिनांक 24.01.2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे पुत्र एवं बहू द्वारा उसके साथ विवाद कर उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहा गया। जिससे भयभीत होकर वृद्ध अगले दिन अपनी पुत्री के घर जाकर शरण ली। घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामजनों को देने के पश्चात वृद्ध ने थाना लांजी पहुंचकर अपने पुत्र एवं बहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुत्र एवं बहू के विरूद्ध म.प्र. मेन्टेनेंस एंड वेलफेयर आफ पेरेन्ट्स सीनीयर सिटिजन रूल्स 2009 की धारा 4/24 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आमजन से अपील- पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में "हमदर्द सेल” संचालित है, जिसका उद्देश्य केवल बुजुर्ग व्यक्तियों को संरक्षण, सहायता एवं सम्मान प्रदान करना है। हमदर्द सेल हेल्पलाइन नंबरः 8319644844 प्रभारीः सउनि शैलेन्द्र शुक्ला विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित समस्याओं, प्रताड़ना एवं देखभाल से जुड़े मामलों में सहायता प्रदान करता है। पीड़ित बुजुर्ग निःसंकोच इस नंबर पर संपर्क कर त्वरित मदद प्राप्त कर सकते हैं। बालाघाट पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि बुजुर्गों का सम्मान करें, उनकी देखभाल करें एवं किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वरूड़ की नर्सरी में महुआ के पेड़ पर पड़ोस के ही ग्राम कोसमी के एक शख्स का शव शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों के द्वारा फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। मृतक की पहचान ग्राम कोसमी निवासी भूरालाल पिता गौरी नेवारे के रूप में हुई है।1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा और बोड़ला जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.ये कार्रवाई बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर हुई है. कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये कार्रवाई उनके बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है. कारण बताओ नोटिस में क्या ? जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.1
- कवर्धा में नपा अध्यक्ष खुद उतरे मैदान में, घर-घर पहुंचाया स्वच्छता का संदेश वार्ड 01 में डोर-टू-डोर अभियान, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील कवर्धा | स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वे स्वयं टीम के साथ घर-घर पहुंचे और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। पालिका टीम ने नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस पहल को लेकर वार्डवासियों में उत्साह भी देखने को मिला। नपा अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा, जिससे “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव सहित स्वच्छता टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।2
- 👉𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐅𝐈𝐒𝐓𝐔𝐋𝐀 𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐒𝐄𝐗𝐔𝐀𝐋 𝟏𝟎𝟎% 👍1
- नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी! डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार एंकर – लवली साहू | चैनल – the Chhattisgarh डोंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अछोली गांव का है, जहां पीड़िता ललिता सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी आशीष पुर्ती ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये मांगे… जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए गए। लेकिन ना नौकरी लगी… और ना ही पैसे वापस किए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए the Chhattisgarh के साथ। मैं हूं लवली साहू।1
- बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप, सिंहितराय गांव में बड़ा औद्योगिक हादसा1
- कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।1