Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेजड़ी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान..! खेजड़ी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान..! खेजड़ी की कटाई पर प्रतिबंध
Raj Kumar Chaturvedi
खेजड़ी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान..! खेजड़ी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान..! खेजड़ी की कटाई पर प्रतिबंध
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RAJ.JANTA .971
- रील के जुनून में स्कूल परिसर में हादसा, दो छात्र घायल, जाटव समाज में आक्रोश.... More #करौली #हिंडौनसिटी #करौलीन्यूज #हिंडौनन्यूज #राजस्थानन्यूज #स्थानीयखबर #स्कूलसमाचार #शिक्षाखबर #बालसुरक्षा #जनहित1
- वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवानपुरा (जिला कोटपूतली–बहरोड़) का भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (शराबबंदी आंदोलन) श्रीमती पूजा भारती छाबड़ा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि युवा नेता अमन खोजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान तथा हमें प्रदान किए गए स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए विद्यालय के निदेशक श्रीमान अर्जुन लाल यादव जी का हार्दिक आभार। इस अवसर पर विराटनगर ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य, समाजसेवी, महिला-पुरुष, बच्चे एवं हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी को हार्दिक बधाइयाँ। विशेष धन्यवाद वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल बुनकर का। इस मौके पर संस्थान की ओर से राजीव वर्मा अध्यापक मौजूद रहे1
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को लोकसभा में न आने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि कांग्रेस सांसद उनके आसपास अनुचित घटना कर सकते हैं। बिरला ने कहा कि अगर ऐसा होता, तो यह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंचाता वास्तव में, कांग्रेस सांसदों ने पीएम मोदी के आसपास विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई थी। इस वजह से, पीएम मोदी ने लोकसभा में अपना भाषण नहीं दिया और बजट सत्र के दौरान लोकसभा में उपस्थित नहीं रहे1
- लालसोट : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निचूनिया में राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 21 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर सभी बालिकाओं के चेहरे खिल उठे । साइकिल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेन्द्र शर्मा, रघुनाथ मीना, आशुतोष शर्मा, गणेश शर्मा रमेश मीना, राजेन्द्र छीपा, नवीन कुमार, गोविन्द सहाय मीना नंदलाल मीना एवं SDMC/SMC के सदस्य तथा गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- लालसोट : 1100 मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार, बालाजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को 1100 मंगल कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा शहर के राव कुआं से विधिवत ध्वजवाहक एवं कलश पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, बोली का बाजार एवं आजाद चौक होते हुए प्राण प्रतिष्ठा स्थल भोमिया जी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।5
- नाले पर अतिक्रमण, लोगों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग। बसवा ( राज कुमार चतुर्वेदी) : बसवा कस्बे में गैर मुमकिन नाले पर लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है , मामले को लेकर कस्बे के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बसवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए ताकि भविष्य में जल भराव व कृषि भूमि पर फसलों में नुकसान नहीं हो सके । इस दौरान पूरणमल , ओमप्रकाश , पुष्पेंद्र श्रीराम , बच्ची देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- चिमनपुरा कला संकाय के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,शीघ्र आदेश वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन चिमनपुरा कॉलेज से कला संकाय को हटाकर दूरस्थ नये भवन में स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ छात्रों ने एसडीएम संजीव कुमार खेदड़ को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि कला महाविद्यालय महात्मा ब्रह्मलीन नारायण दास जी महाराज द्वारा लगभग 45 वर्ष पूर्व जनहित में निर्मित कराया गया था।कॉलेज के कला संकाय में अध्ययनरत लगभग 6600 छात्र-छात्राओं का कहना है कि वे उसी मूल परिसर में पढ़ाई जारी रखेंगे। छात्रों ने स्पष्ट किया,नए भवन की दूरी और सीमित संसाधनों के कारण शैक्षणिक व्यवस्था बाधित होगी। इससे 70-80 कक्ष होंगे अनुपयोगी होंगे। यदि कला संकाय को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो बीबीडी कॉलेज के पुराने भवन के 70 से 80 कक्ष तथा अन्य आधारभूत संसाधन बेकार हो जाएंगे,अब उस आदेश को निरस्त कर कला संकाय को वहां स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे छात्र समुदाय में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कला, वाणिज्य और कॉमर्स संकायों को एक ही परिसर में यथावत रखा जाए।छात्र संगठनों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।1