चिमनपुरा कला संकाय के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,शीघ्र आदेश वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन चिमनपुरा कॉलेज से कला संकाय को हटाकर दूरस्थ नये भवन में स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ छात्रों ने एसडीएम संजीव कुमार खेदड़ को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि कला महाविद्यालय महात्मा ब्रह्मलीन नारायण दास जी महाराज द्वारा लगभग 45 वर्ष पूर्व जनहित में निर्मित कराया गया था।कॉलेज के कला संकाय में अध्ययनरत लगभग 6600 छात्र-छात्राओं का कहना है कि वे उसी मूल परिसर में पढ़ाई जारी रखेंगे। छात्रों ने स्पष्ट किया,नए भवन की दूरी और सीमित संसाधनों के कारण शैक्षणिक व्यवस्था बाधित होगी। इससे 70-80 कक्ष होंगे अनुपयोगी होंगे। यदि कला संकाय को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो बीबीडी कॉलेज के पुराने भवन के 70 से 80 कक्ष तथा अन्य आधारभूत संसाधन बेकार हो जाएंगे,अब उस आदेश को निरस्त कर कला संकाय को वहां स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे छात्र समुदाय में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कला, वाणिज्य और कॉमर्स संकायों को एक ही परिसर में यथावत रखा जाए।छात्र संगठनों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
चिमनपुरा कला संकाय के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,शीघ्र आदेश वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन चिमनपुरा कॉलेज से कला संकाय को हटाकर दूरस्थ नये भवन में स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ छात्रों ने एसडीएम संजीव कुमार खेदड़ को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि कला महाविद्यालय महात्मा ब्रह्मलीन नारायण दास जी महाराज द्वारा लगभग 45 वर्ष पूर्व जनहित में निर्मित कराया गया था।कॉलेज के कला संकाय में अध्ययनरत लगभग 6600 छात्र-छात्राओं का कहना है कि वे उसी मूल परिसर में पढ़ाई जारी रखेंगे। छात्रों ने स्पष्ट किया,नए भवन की दूरी और सीमित संसाधनों के कारण शैक्षणिक व्यवस्था बाधित होगी। इससे 70-80 कक्ष होंगे अनुपयोगी होंगे। यदि कला संकाय को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो बीबीडी कॉलेज के पुराने भवन के 70 से 80 कक्ष तथा अन्य आधारभूत संसाधन बेकार हो जाएंगे,अब उस आदेश को निरस्त कर कला संकाय को वहां स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे छात्र समुदाय में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कला, वाणिज्य और कॉमर्स संकायों को एक ही परिसर में यथावत रखा जाए।छात्र संगठनों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
- Breaking Live NewsShahpura, Jaipurजी2 hrs ago
- Breaking Live NewsShahpura, Jaipur👏2 hrs ago
- Post by RAJ.JANTA .971
- Shahpura Shahar mein firing,🥷1
- नीमराना में एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर नीमराना बार संघ के अधिवक्ताओं की पेन डाउन हड़ताल 5 फरवरी को 24वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते नीमराना न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। किसी भी वकील या टाइपिस्ट ने अपनी सीट पर बैठकर कार्य नहीं किया। हड़ताल के कारण सिविल न्यायालय, ग्राम न्यायालय और उपखंड न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। दूर-दराज से आए पक्षकारों को बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ा। न्यायालय परिसर में पहुंचे कई पक्षकारों ने निराशा जताई। बार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता मकर ध्वज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, विजय चौहान,देवेंद्र दोसोदिया ,मुकेश यादव, नवीन बाला,भानु प्रताप, अमित सोनी,ममता शर्मा,विनोद चौहान, नाेपेंद्र शर्मा, राधेश्याम यादव, राकेश यादव ,वीरसिंह यादव,अशोक निभोरिया, सतीश निभोरिया ,पीतांबर सिंह, प्राण सूख सैनी ,जितेंद्र जांगिड़, सुभाष चंद,अमित ओला, राजू शर्मा, राकेश यादव, अरविंद यादव ,धर्मेंद्र यादव,ज्योति शर्मा,शमशेर, सुरेश कुमार,शीशराम यादव, शीतल यादव ,कृष्ण कुमार,नवीन बड़सीवाल, अंशुल कुमार,योगेश टाइपिस्ट सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय समर्थन दिया। लगातार 24 दिनों से न्यायिक कार्य बाधित होने के कारण आमजन में चिंता बढ़ रही है। मामलों की सुनवाई में हो रही देरी से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में एडीजे कोर्ट की स्थापना हो सके और लोगों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय मिल सके।2
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पातलवास में 9 वी कक्षा की 16 बालिकाओं को साइकिल वितरीत किए बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पातलवास में गुरुवार को कक्षा 9 की 16 बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरित की गई जिससे बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं भी आगे बढ़े इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मुख्य अतिथि नारायण सहाय शर्मा, हरिनारायण पंचोली, विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य अमोल मीणा,स्टाफ सचिव श्रवणलाल सैनी, गायत्री देवी, प्रीति शर्मा, महेंद्र, नंदलाल मीणा सहित स्टाफ सभी अध्यापक बालिकाएं व अभिभावक मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर किया गया इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं का साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया1
- इस महिला ने कही सच्ची और अच्छी बात1
- खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को जिले के ततारपुर एवं मांचा गिरदावर सर्कल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा शिविरों की प्रगति निरंतर बढ़ाई जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गिरते जल स्तर के कारण किसानों को हो रही पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पॉण्ड योजना तथा विद्युत विभाग की कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप अपनाने का आह्वान किया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सहमति बंटवारे के कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में संभागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इसके अलावा गोवर्धन योजना, कृषि उपकरण अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए राजीविका समूहों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज सीधे बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का संतोषजनक समाधान होने के बाद ही शिविर का समापन किया जाए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव एवं सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, उप निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया, जिससे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।1
- सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, बीसलपुर से ओवरफ्लो पानी को लेकर बड़ी मांग टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है। पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को लोकसभा में न आने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि कांग्रेस सांसद उनके आसपास अनुचित घटना कर सकते हैं। बिरला ने कहा कि अगर ऐसा होता, तो यह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंचाता वास्तव में, कांग्रेस सांसदों ने पीएम मोदी के आसपास विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई थी। इस वजह से, पीएम मोदी ने लोकसभा में अपना भाषण नहीं दिया और बजट सत्र के दौरान लोकसभा में उपस्थित नहीं रहे1