Shuru
Apke Nagar Ki App…
सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, बीसलपुर से ओवरफ्लो पानी को लेकर बड़ी मांग टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है। पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है।
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, बीसलपुर से ओवरफ्लो पानी को लेकर बड़ी मांग टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है। पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है।
- Breaking Live NewsShahpura, Jaipur👏30 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RAJ.JANTA .971
- खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को जिले के ततारपुर एवं मांचा गिरदावर सर्कल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा शिविरों की प्रगति निरंतर बढ़ाई जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गिरते जल स्तर के कारण किसानों को हो रही पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पॉण्ड योजना तथा विद्युत विभाग की कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप अपनाने का आह्वान किया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सहमति बंटवारे के कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में संभागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इसके अलावा गोवर्धन योजना, कृषि उपकरण अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए राजीविका समूहों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज सीधे बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का संतोषजनक समाधान होने के बाद ही शिविर का समापन किया जाए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव एवं सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, उप निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया, जिससे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।1
- जयपुर: मां - बाप बच्चों के प्रति रहे सजग , कहीं गेम की लत आपके बच्चे को ना बना दे शिकार1
- राजस्थान के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भरतपुर प्रवास पर जाते समय जगह जगह किया स्वागत बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया व युवा मोर्चा बस्सी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में बस्सी रीको एरिया के सामने भाजपा कार्यालय पर राजस्थान के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भरतपुर जाते समय बस्सी युवा मोर्चा टीम द्वारा 21 किलो की माला व साफा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बाबूलाल खारड़िया पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महामंत्रीभवानीसिंह,मनोहरलाल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, जगदीश सैनी पूर्व जिला पार्षद, नेमीचंद चौधरी, बंशीलाल शर्मा कचोलिया व युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा, राजवीर गुजर, धर्मवीर सूसावत, पीयूष शर्मा, रवि मीणा चैनपुरा, रामोतार गुजर,गिरधारी रूपपुरा, एडवोकेट विकास शर्मा,दीपक मीणा,दीपक अखरिया अन्य युवा मोर्चा की टीम द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया इस दौरान युवा मोर्चा की टीम द्वारा भाजपा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया4
- खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 'हरियाणा पनीर डेयरी' पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ज़हरीला और नकली सामान पकड़ा गया है।1
- मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा बावद में दो दिन पूर्व हुई भैंस-पाड़ी चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को सकतपुरा बावद निवासी बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर से अज्ञात चोर दो भैंस और एक पाड़ी चुरा ले गए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मकान के पास बनी चारदीवारी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी संसाधनों की सहायता से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।4
- सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, बीसलपुर से ओवरफ्लो पानी को लेकर बड़ी मांग टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है। पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- तिजारा: शहर में सब्जी मंडी से अनाज मंडी तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में इस मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर1