भैंस-पाड़ी चोरी से भड़के ग्रामीण, मुंडावर थाने के बाहर धरना; जल्द खुलासे का आश्वासन मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा बावद में दो दिन पूर्व हुई भैंस-पाड़ी चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को सकतपुरा बावद निवासी बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर से अज्ञात चोर दो भैंस और एक पाड़ी चुरा ले गए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मकान के पास बनी चारदीवारी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी संसाधनों की सहायता से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
भैंस-पाड़ी चोरी से भड़के ग्रामीण, मुंडावर थाने के बाहर धरना; जल्द खुलासे का आश्वासन मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा बावद में दो दिन पूर्व हुई भैंस-पाड़ी चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के खुलासे
की मांग की। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को सकतपुरा बावद निवासी बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर से अज्ञात चोर दो भैंस और एक पाड़ी चुरा ले गए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मकान के पास बनी चारदीवारी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,
लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मुंडावर थाना
प्रभारी रामनिवास मीणा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी संसाधनों की सहायता से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
- मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा बावद में दो दिन पूर्व हुई भैंस-पाड़ी चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को सकतपुरा बावद निवासी बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर से अज्ञात चोर दो भैंस और एक पाड़ी चुरा ले गए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मकान के पास बनी चारदीवारी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी संसाधनों की सहायता से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।4
- रेवाड़ी से भाजपा के विधायक लक्ष्मण यादव का जन्मदिन प्रोग्राम रखा गया जिसके अंदर कार्य करता पहुंचे इसमें दीपा भारद्वाज सुमन भारद्वाज एडवोकेट, नीरू भारद्वाज, अजय कांटीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे रिपोर्ट न्यूज़ जंक्शन हरियाणा1
- गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस1
- रेवाड़ी के मोहनपुर के पास स्कूल बस–कार की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, 40 बच्चे बाल-बाल बचे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव मोहनपुर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 40 बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल से घर की ओर जा रही थी। स्कूल से निकलने के कुछ ही दूरी पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार कई बार पलटी खा गई, वहीं स्कूल बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस पेड़ में धंस गई। हादसे में कार सवार गांव जैतडावास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एनएच-48 से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। वहीं बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां दो परिवारों के चिराग बुझ गए, वहीं दूसरी ओर दर्जनों बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।9
- "ये पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे जी की किताब है। सरकार कह रही है कि ये किताब है ही नहीं और आप इसे कोट नहीं कर सकते। इसमें नरवणे जी ने लिखा है कि लद्दाख में चीन की सेना हमारे क्षेत्र में घुस रही थी। सेनाध्यक्ष ने राजनाथ जी से पूछा कि क्या करना है। पहले कोई जवाब नहीं दिया। बार-बार फोन करने पर नरेंद्र मोदी जी ने मैसेज दिया कि "जो उचित समझो वो करो"। मतलब है कि मोदी जी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की। नरवणे जी ने लिखा, 'मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ, पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था।' मोदी जी को ये सच्चाई देश को पता चलनी चाहिए।" ~ राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष1
- ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए नागरिक रहें जागरूक-सतर्क: साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन 2. मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना है बहुत ही मददगार: सरकार द्वारा आर्थिक रूप से सभी कमजोर वर्ग को दी जाती है मुख्यमंत्री विवाह शगुन राशि 3. जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे समाधान शिविर सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित1
- धोद (सीकर) आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी SC विभाग की अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज ग्राम पंचायत भढाडर मे जिला कांग्रेस कमेटी SC विभाग द्वारा मनरेगा श्रमिकों के बीच जाकर कार्यक्रम आयोजित किया ,जिसकी अध्यक्षता सुनीता गठाला जिलाध्यक्ष सीकर ने की एवं मुख्य अतिथि नवल किशोर धनवाड़िया ने बताया कि गरीबों, मजदूरों के हकों को खत्म करने पर तूली है, इनके अधिकारों को कम किया जा रहा है, सरकारी नौकरी खत्म की जा रही ओर जो रोजगार गारंटी कानून 2005 मे लाया गया उस रोजगार गारंटी कानून को नाम बदलने के नाम पर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है हम सब लोग मिल कर इस नए कानून के खिलाफ खड़े होवे ताकि भारत सरकार पूर्व की भांति मनरेगा कानून को वापस लागू करे कार्यक्रम मे जगदीश दानोदिया धोद विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी SC विभाग, धर्मेन्द्र गठाला जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, मदन चिरानिया जिलाध्यक्ष SC विभाग, बिरजू बगड़िया सरपंच, ओमप्रकाश पंवार,मुकेश बरवड़,महेंद्र गहलोद,टीकू राम गहलोद, गुट्टा राम रमेश कुमार,कर्म वीर,अंकित बरवड़,मनोज दानोदिया,ममता दानोदिया सहित सैकड़ो महिला मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहें1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कुष्ठ मुक्त भारत अभियान को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सा स्टाफ और मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रम यादव (शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. गणेश यादव ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके पूर्णतः निशुल्क उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य संक्रामक बीमारी है, जिसका समय पर पहचान और उपचार होने पर पूरी तरह इलाज संभव है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीबी की तरह ही कुष्ठ रोग का उपचार भी सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव की भावना को समाप्त करने में सहयोग करें तथा रोग से ग्रसित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उपस्थित सभी लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों की सहायता करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्राचार्यों और शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया और विद्यार्थियों को जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगिता चौपड़ा, डॉ. प्रीति चौहान, डॉ. मीनल चौहान, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सत्यवीर यादव सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ और मरीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करना तथा “कुष्ठ मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करना रहा।4