Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस
सुनील कान्त गोल्डी
गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस
More news from राजस्थान and nearby areas
- गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस1
- मुंडावर ( देवराज मीणा जन जागरण संदेश संवाददाता मुंडावर नगर पालिका जिला खैरथल तिजारा राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम रैणागिरी स्थित शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी धाम में 155वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वार्षिक लख्खी मेला प्रमुख है। आश्रम समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे 6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है। सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। वर्तमान में बेनामी जगद्गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज यहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।3
- भिवाड़ी में पुलिस की सतर्कता से गो-तस्करी की साजिश नाकाम, दो गायें मुक्त, लग्जरी सफारी गाड़ी जब्त भिवाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12 बजे गो-तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने तस्करों की एक लग्जरी टाटा सफारी गाड़ी से दो गायों को मुक्त कराया और गाड़ी को जब्त कर लिया। तस्कर घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना यूआईटी सेक्टर 4 स्थित आलूपुर मंदिर के सामने की बताई जा रही है। भिवाड़ी थाने को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गायों को भरकर ले जा रहे हैं। चूंकि मामला यूआईटी थाना क्षेत्र का था, इसलिए भिवाड़ी पुलिस ने तुरंत यूआईटी थाना पुलिस को अलर्ट किया। यूआईटी थाना पुलिस की टीम, जिसमें पुलिसकर्मी टोकन ओझा अपनी टीम के साथ शामिल थे, मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने लगे। घने कोहरे के कारण वे रास्ता भटक गए और पुलिस ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच तस्कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी की जांच में पता चला कि इसमें दो गायों को हाथ-पैर बांधकर क्रूर तरीके से रखा गया था। पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि यूआईटी थाने में गो-तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, और ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।2
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कुष्ठ मुक्त भारत अभियान को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सा स्टाफ और मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रम यादव (शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. गणेश यादव ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके पूर्णतः निशुल्क उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य संक्रामक बीमारी है, जिसका समय पर पहचान और उपचार होने पर पूरी तरह इलाज संभव है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीबी की तरह ही कुष्ठ रोग का उपचार भी सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव की भावना को समाप्त करने में सहयोग करें तथा रोग से ग्रसित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उपस्थित सभी लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों की सहायता करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्राचार्यों और शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया और विद्यार्थियों को जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगिता चौपड़ा, डॉ. प्रीति चौहान, डॉ. मीनल चौहान, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सत्यवीर यादव सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ और मरीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करना तथा “कुष्ठ मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करना रहा।4
- भाइयों एक बार वीडियो को जरूर देखें और आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कर देना चैनल को भी सब्सक्राइब करें 🙏🙏 मजदूर भाइयों के लिए कुछ शब्द बोले हैं1
- स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।1
- जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल चतरपुरा में वार्षिक उत्सव में पूजा भारती छाबड़ा ने नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ1
- किशनगढ़बास। कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर पधारे इस मौके पर काफी समय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि संसद में किस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है...1