logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनगढ़बास। कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर पधारे इस मौके पर काफी समय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि संसद में किस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है...

2 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago

किशनगढ़बास। कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर पधारे इस मौके पर काफी समय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि संसद में किस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस
    1
    गांव बघेरीकला में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि 
सचिन पायलट सहित कांग्रेसी नेताओं ने परिवार जनों को बढ़ाया ढांढस
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुंडावर ( देवराज मीणा जन जागरण संदेश संवाददाता मुंडावर नगर पालिका जिला खैरथल तिजारा राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम रैणागिरी स्थित शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी धाम में 155वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वार्षिक लख्खी मेला प्रमुख है। आश्रम समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे 6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है। सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्‌गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। वर्तमान में बेनामी जगद्‌गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज यहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
    3
    मुंडावर ( देवराज मीणा जन जागरण संदेश संवाददाता मुंडावर नगर पालिका जिला खैरथल तिजारा   राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम रैणागिरी स्थित शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी धाम में 155वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वार्षिक लख्खी मेला प्रमुख है।
आश्रम समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।
पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे
6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है।
सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्‌गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। वर्तमान में बेनामी जगद्‌गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज यहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    पत्रकार मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भिवाड़ी में पुलिस की सतर्कता से गो-तस्करी की साजिश नाकाम, दो गायें मुक्त, लग्जरी सफारी गाड़ी जब्त भिवाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12 बजे गो-तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने तस्करों की एक लग्जरी टाटा सफारी गाड़ी से दो गायों को मुक्त कराया और गाड़ी को जब्त कर लिया। तस्कर घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना यूआईटी सेक्टर 4 स्थित आलूपुर मंदिर के सामने की बताई जा रही है। भिवाड़ी थाने को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गायों को भरकर ले जा रहे हैं। चूंकि मामला यूआईटी थाना क्षेत्र का था, इसलिए भिवाड़ी पुलिस ने तुरंत यूआईटी थाना पुलिस को अलर्ट किया। यूआईटी थाना पुलिस की टीम, जिसमें पुलिसकर्मी टोकन ओझा अपनी टीम के साथ शामिल थे, मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने लगे। घने कोहरे के कारण वे रास्ता भटक गए और पुलिस ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच तस्कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी की जांच में पता चला कि इसमें दो गायों को हाथ-पैर बांधकर क्रूर तरीके से रखा गया था। पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि यूआईटी थाने में गो-तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, और ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    2
    भिवाड़ी में पुलिस की सतर्कता से गो-तस्करी की साजिश नाकाम, दो गायें मुक्त, लग्जरी सफारी गाड़ी जब्त
भिवाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12 बजे गो-तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने तस्करों की एक लग्जरी टाटा सफारी गाड़ी से दो गायों को मुक्त कराया और गाड़ी को जब्त कर लिया। तस्कर घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घटना यूआईटी सेक्टर 4 स्थित आलूपुर मंदिर के सामने की बताई जा रही है। भिवाड़ी थाने को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गायों को भरकर ले जा रहे हैं। चूंकि मामला यूआईटी थाना क्षेत्र का था, इसलिए भिवाड़ी पुलिस ने तुरंत यूआईटी थाना पुलिस को अलर्ट किया।
यूआईटी थाना पुलिस की टीम, जिसमें पुलिसकर्मी टोकन ओझा अपनी टीम के साथ शामिल थे, मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने लगे। घने कोहरे के कारण वे रास्ता भटक गए और पुलिस ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच तस्कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए।
गाड़ी की जांच में पता चला कि इसमें दो गायों को हाथ-पैर बांधकर क्रूर तरीके से रखा गया था। पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि यूआईटी थाने में गो-तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, और ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • भाइयों एक बार वीडियो को जरूर देखें और आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कर देना चैनल को भी सब्सक्राइब करें 🙏🙏 मजदूर भाइयों के लिए कुछ शब्द बोले हैं
    1
    भाइयों एक बार वीडियो को जरूर देखें और आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कर देना चैनल को भी सब्सक्राइब करें 🙏🙏
मजदूर भाइयों के लिए कुछ शब्द बोले हैं
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    1
    स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल चतरपुरा में वार्षिक उत्सव में पूजा भारती छाबड़ा ने नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ
    1
    जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल चतरपुरा में वार्षिक उत्सव में पूजा भारती छाबड़ा ने नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
    2
    शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।
बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    16 hrs ago
  • किशनगढ़बास। कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर पधारे इस मौके पर काफी समय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि संसद में किस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है...
    1
    किशनगढ़बास। कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना  किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर पधारे
इस मौके पर काफी समय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि संसद में किस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है...
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.