logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।

1 hr ago
user_Puneet jain
Puneet jain
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
1 hr ago

पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।
    1
    पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन
भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया।
पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*
    3
    नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है
    2
    साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Jodhpur : अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, जनसुनवाई के दौरान दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेराफेरी वाले बयान पर पलटवार #ashokgehlot #madanrathore #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jodhpur : अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, जनसुनवाई के दौरान दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेराफेरी वाले बयान पर पलटवार
#ashokgehlot #madanrathore #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान), 2 अगस्त 2026 भीलवाड़ा में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरणास्रोत राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) के भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जैन समाज के विशाल एवं भव्य समारोह में पूज्य गुरुदेव को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय योगदान का अभिनंदन किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप, संयम, अहिंसा एवं मानवता के संदेश से करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह सम्मान उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली गौरवपूर्ण पहचान है। इस सम्मान समारोह के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किया तथा इस सम्मान को सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रीमती गरिमा जैन, AEN श्रीमती सपना शर्मा, अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फाँदोत, रसिक लाल धारीवाल, संघ पति प्रदीप जी मामा भोपाल उदयपुर,महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना झाँझरी,राष्ट्रीय महामंत्री बीना जी टोंग्या, भीलवाड़ा चातुरमास समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी महामंत्री जय कुमार पाटनी, संरक्षक शोभा ताई, रसिक लाल धारीवाल पुणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं जैन समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा प्रदान किया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आजीवन आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।
    4
    राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान
राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान), 2 अगस्त 2026
भीलवाड़ा में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरणास्रोत राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) के भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)  कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जैन समाज के विशाल एवं भव्य समारोह में पूज्य गुरुदेव को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय योगदान का अभिनंदन किया।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में  कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप, संयम, अहिंसा एवं मानवता के संदेश से करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह सम्मान उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली गौरवपूर्ण पहचान है।
इस सम्मान समारोह के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किया तथा इस सम्मान को सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रीमती गरिमा जैन, AEN श्रीमती सपना शर्मा, अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फाँदोत,
रसिक लाल धारीवाल,
संघ पति प्रदीप जी मामा भोपाल
उदयपुर,महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना झाँझरी,राष्ट्रीय महामंत्री बीना जी टोंग्या,
भीलवाड़ा चातुरमास समिति अध्यक्ष  प्रवीण चौधरी महामंत्री जय कुमार  पाटनी, संरक्षक शोभा ताई, रसिक लाल धारीवाल पुणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं जैन समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा प्रदान किया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आजीवन आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 48 लांबिया चौराहे पर अतिक्रमण हटाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 48 लांबिया टोल टैक्स के पास में जोगणिया होटल के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके बोर्ड लगाकर अवैध कब्जा कर कर पीछे की पंचायत की जमीन का रास्ता बंद कर रखा है और जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं ट्रैफिक जाम रहता है
    3
    राष्ट्रीय राजमार्ग 48 लांबिया चौराहे पर अतिक्रमण हटाने हेतु
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 लांबिया टोल टैक्स के पास में जोगणिया होटल के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके बोर्ड लगाकर अवैध कब्जा कर कर पीछे की पंचायत की जमीन का रास्ता बंद कर रखा है और जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं ट्रैफिक  जाम रहता है
    user_Raju ojga
    Raju ojga
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.