21 साल से गणेश भक्ति की परंपरा, नंदिनी परिवार ने धूमधाम से मनाई गणेश जी की छठी बिरसिंहपुर पाली के पाली प्रोजेक्ट क्षेत्र में नंदिनी परिवार द्वारा भगवान श्रीगणेश की भक्ति और धार्मिक परंपरा का सिलसिला लगातार 21 वर्षों से जारी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी परिवार ने अपने निज निवास में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया। उत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी धार्मिक श्रृंखला में गणेश जी की छठी का पर्व विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव में छठी का दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। छठी के अवसर पर घर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश का पूजन कर आरती की और धार्मिक विधियों के साथ छठी उत्सव संपन्न कराया। इस दौरान परिवार के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। नंदिनी परिवार के सदस्य के अनुसार, भगवान गणेश की स्थापना उनके परिवार में केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 21 वर्षों से चली आ रही आस्था और पारिवारिक परंपरा का हिस्सा है। हर साल गणेश उत्सव के दौरान परिवार के सदस्य मिल-जुलकर पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। यही वजह है कि गणेश उत्सव के दिनों में नंदिनी परिवार का घर भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आता है। गणेश जी की छठी के अवसर पर भी परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-पाठ और ii आरती के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। परिवार का कहना है कि इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है। इस तरह नंदिनी परिवार की 21 वर्ष पुरानी गणेश भक्ति की परंपरा इस वर्ष भी जारी रही और छठी के अवसर पर घर में भक्ति, उल्लास और पारिवारिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।
21 साल से गणेश भक्ति की परंपरा, नंदिनी परिवार ने धूमधाम से मनाई गणेश जी की छठी बिरसिंहपुर पाली के पाली प्रोजेक्ट क्षेत्र में नंदिनी परिवार द्वारा भगवान श्रीगणेश की भक्ति और धार्मिक परंपरा का सिलसिला लगातार 21 वर्षों से जारी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी परिवार ने अपने निज निवास में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया। उत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी
धार्मिक श्रृंखला में गणेश जी की छठी का पर्व विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव में छठी का दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। छठी के अवसर पर घर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश का पूजन कर आरती की और धार्मिक विधियों के साथ छठी उत्सव संपन्न कराया। इस
दौरान परिवार के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। नंदिनी परिवार के सदस्य के अनुसार, भगवान गणेश की स्थापना उनके परिवार में केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 21 वर्षों से चली आ रही आस्था और पारिवारिक परंपरा का हिस्सा है। हर साल गणेश उत्सव के दौरान परिवार के सदस्य मिल-जुलकर पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। यही वजह है कि गणेश उत्सव के दिनों में नंदिनी परिवार का घर भक्ति और उत्सव
के रंग में रंगा नजर आता है। गणेश जी की छठी के अवसर पर भी परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-पाठ और ii आरती के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। परिवार का कहना है कि इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है। इस तरह नंदिनी परिवार की 21 वर्ष पुरानी गणेश भक्ति की परंपरा इस वर्ष भी जारी रही और छठी के अवसर पर घर में भक्ति, उल्लास और पारिवारिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।
- कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ 02 गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार अनूपपूर - नशे के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनुपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम अनूपपुर एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 19.09.26 को कोतवाली अनूपपुर को सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्रग्राम किरर तरफ से अनूपपुर की ओर दो व्यक्ति एक काले रंग की स्ट्रीम मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 65 जेड ए. 9670 में बैठकर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा राजेन्द्रग्राम अनूपपुर रोड कोयलारी तिराहा में नाकाबंदी कर आरोपी दिनेश कुमार बंजारा पिता लल्ला बंजारा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नौगवां थाना राजेन्द्रग्राम एवं सुनील उर्फ मन्जू यादव पिता सुरेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पंचवटी मोहल्ला बुहार थाना बुहार के कब्जे से उनके मोटर सायकल काले रंग की हीरो स्ट्रीम क्रमांक एम.पी. 65 जेड ए. 9670 में रखे हल्के हरे रंग की पिट्टू बैग के अंदर 05 पैकिट मादक पदार्थ गांजा कुल 05.60 किलोग्राम कीमती 50600 रूपये व हीरो स्ट्रीम मोटर सायकल कीमती 80000 रूपये का आरोपियो से जप्त किया गया है। तथा थाना कोतवाली अनूपपुर में आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 517/26 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही टी.आई. कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सउनि कोमल अरजरिया, प्रआर 29 शेख रशीद, प्रआर 166 शिवशंकर प्रजापति, प्रआर 45 महेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक 178 खेमराज माकों, आरक्षक 221 अमित यादव सायबर सेल प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा की गई। कोतवाली पुलिस की मादक पदार्थ गांजा के नशे के व्यापार में लिप्त लोगो के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- शहडोल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन बुढ़ार में दो अवैध क्लिनिक सील, एक्सपायरी दवाएं दूसरे डॉक्टर के नाम पर इलाज, फिजियोथेरेपी का पंजीयन और मरीज भर्ती Pandit Krishna mishra Shahdol (m.p.) Ancor- शहडोल में मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बुढ़ार में दो क्लिनिकों पर छापेमारी के दौरान इलाज के तरीके और पंजीयन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। एक क्लिनिक में मरीज भर्ती मिले, ड्रिप लगी थी और डॉक्टर दूसरे चिकित्सक के नाम पर इलाज करता मिला। वहीं उसके पास बीपीटी फिजियोथैरेपी का पंजीयन बताया गया, दूसरी तरफ रिटायर्ड डॉक्टर के क्लिनिक में कंसल्टेंसी का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को दवाएं देकर इलाज करने की बात सामने आई। यहां से एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं, स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने दोनों क्लिनिकों से दवाएं जब्त कर उन्हें सील कर दिया Vo1 शहडोल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले हीरा कॉलोनी स्थित सेवानिवृत्त डॉ. के.एन. गुप्ता के क्लिनिक में कंसल्टेंसी पंजीयन की आड़ में मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जहाँ जांच के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भी बरामद हुईं। वहीं, खैराहा रोड सरईकापा के अभयराज हॉस्पिटल में तो और भी चौंकाने वाला खेल मिला, यहाँ बीपीटी (फिजियोथैरेपी) का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक ड्रिप चढ़ाई जा रही थी और यह पूरा अवैध संचालन किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर चल रहा था,स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध और फर्जी क्लीनिक संचालकों में भारी हड़कंप मच गया है। शहडोल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन बुढ़ार में दो अवैध क्लिनिक सील, एक्सपायरी दवाएं दूसरे डॉक्टर के नाम पर इलाज, फिजियोथेरेपी का पंजीयन और मरीज भर्ती Pandit Krishna mishra Shahdol (m.p.) Ancor- शहडोल में मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बुढ़ार में दो क्लिनिकों पर छापेमारी के दौरान इलाज के तरीके और पंजीयन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। एक क्लिनिक में मरीज भर्ती मिले, ड्रिप लगी थी और डॉक्टर दूसरे चिकित्सक के नाम पर इलाज करता मिला। वहीं उसके पास बीपीटी फिजियोथैरेपी का पंजीयन बताया गया, दूसरी तरफ रिटायर्ड डॉक्टर के क्लिनिक में कंसल्टेंसी का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को दवाएं देकर इलाज करने की बात सामने आई। यहां से एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं, स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने दोनों क्लिनिकों से दवाएं जब्त कर उन्हें सील कर दिया Vo1 शहडोल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले हीरा कॉलोनी स्थित सेवानिवृत्त डॉ. के.एन. गुप्ता के क्लिनिक में कंसल्टेंसी पंजीयन की आड़ में मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जहाँ जांच के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भी बरामद हुईं। वहीं, खैराहा रोड सरईकापा के अभयराज हॉस्पिटल में तो और भी चौंकाने वाला खेल मिला, यहाँ बीपीटी (फिजियोथैरेपी) का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक ड्रिप चढ़ाई जा रही थी और यह पूरा अवैध संचालन किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर चल रहा था,स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध और फर्जी क्लीनिक संचालकों में भारी हड़कंप मच गया है।4
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443// 👈 ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह शनिवार को ही कटनी लाई गई।सिटी गाइड खोजें रविवार को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में उनके पोते रुद्राक्ष ग्रोवर सहित पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे। मदन लाल ग्रोवर के निधन से सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उनके प्रति शहरवासियों के सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को भी व्यक्त किया। 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥👈💐🙏🙏💐4
- 2025 की फार्मर रजिस्ट्री का मानदेय अब तक लंबित, शहडोल के लोकल यूथ सर्वेयरों ने कलेक्टर से लगाई भुगतान की गुहार। शहडोल। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के कार्य में जुटे लोकल यूथ सर्वेयरों का वर्ष 2025 का मानदेय अब तक लंबित होने का मामला सामने आया है। मानदेय भुगतान में हो रही देरी से परेशान सर्वेयरों ने कलेक्टर से भुगतान जल्द कराने की गुहार लगाई है। सर्वेयरों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार उन्होंने गांव-गांव और खेत-खलिहानों तक पहुंचकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया। कई बार सर्वे का काम कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में करना पड़ता है। खेतों में जहरीले जीव-जंतुओं और अन्य जोखिमों के बीच भी सर्वेयरों ने अपना काम पूरा किया। लोकल यूथ सर्वेयरों के अनुसार, एक ओर सर्वे का मानदेय पहले से ही कम है, वहीं दूसरी ओर कार्य पूरा करने के बाद भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे सर्वेयरों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं। सर्वेयरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वर्ष 2025 की फार्मर रजिस्ट्री के लंबित मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे सर्वेयरों को राहत मिल सके। लोकल यूथ सर्वेयरों का कहना है कि वे शासन की योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों में लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में समय पर मानदेय का भुगतान किया जाना उनके लिए महत्वपूर्ण है। —मध्यप्रदेश में लोकल यूथ सर्वेयरों के फार्मर रजिस्ट्री और अन्य सर्वे कार्य के भुगतान को लेकर पहले भी अलग-अलग जिलों से भुगतान संबंधी पत्र/मांगें सामने आई हैं खेत-खलिहानों में जोखिम उठाकर किया सर्वे, फिर भी 2025 का मानदेय लंबित; शहडोल में सर्वेयरों ने उठाई भुगतान की मांग फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा, मानदेय का इंतजार जारी; लोकल यूथ सर्वेयरों ने कलेक्टर से की भुगतान की मांग कम मानदेय और भुगतान में देरी से परेशान लोकल यूथ सर्वेयर, शहडोल कलेक्टर से लगाई गुहार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने वाले सर्वेयर खुद भुगतान के इंतजार में, कलेक्टर से न्याय की मांग जान जोखिम में डालकर खेतों में सर्वे, मानदेय के लिए इंतजार; शहडोल के लोकल यूथ सर्वेयरों की गुहार1
- *बड़वारा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश* *ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते 06 जुआरी गिरफ्तार, तीन दोपहिया वाहनों सहित करीब 02 लाख रुपये का मशरुका जप्त* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा जुआ फड़ों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.09.2026 को बड़वारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वाह-पौड़ी के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा ग्राम वाह-पौड़ी के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निम्नानुसार बताए - 1.रामबिलास पिता मिश्रीलाल निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी, थाना एनकेजे। 2.विशाल पिता स्व. मिश्रीलाल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी, थाना एनकेजे। 3.विकास बंशल पिता राजू वंशकार, उम्र 21 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, थाना रंगनाथ नगर। 4.प्रिंस उर्फ पलक पिता पप्पू वंशकार, उम्र 32 वर्ष, निवासी विवेकानंद चौक, लखेरा, थाना रंगनाथ नगर। 5.रुस्तम पिता सलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी। 6.दीपक सोनी पिता तुलसीराम सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी विजयराघवगढ़, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने तथा जुआ फड़ से एक मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटी सहित कुल करीब 02 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया। मामले में सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। *विशेष भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।1
- जल ही जीवन है, और जल ही समृद्धि का आधार! ग्राम सरस्वाही (मंडला, म.प्र.) के लाभार्थी श्री राजू झरिया एवं श्री चंदू झरिया की खेती और पशुपालन की राह अब आसान हो गई है। 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' के तहत बने अमृत सरोवर ने पानी की कमी से जूझ रही बंजर जमीन में नई जान फूंक दी है। अब न केवल खेतों को समय पर पानी मिल रहा है, बल्कि पशुओं के लिए भी पानी का स्थायी स्रोत तैयार हो गया है। इस दूरदर्शी पहल के लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। अमृत सरोवर - ग्रामीण भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता का नया प्रतीक!1
- *RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी* *उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल* *छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन* उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। *रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात* शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। *पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार* छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। *RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी* *उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल* *छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन* उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। *रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात* शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। *पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार* छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।4
- माधवनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार कटनी, 20 सितंबर 2026। जिले में नशीली दवाओं 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नशीली गोलियों के साथ घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल सवारों को रोका 19-20 सितंबर की दरमियानी रात माधवनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुरम्य पार्क के आगे अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 0921 पर दो व्यक्ति जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। मोटरसाइकिल चालक की पहचान सचिन बर्मन (22), निवासी हिरवारा, थाना एनकेजे, कटनी तथा पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान रितिक केवट (21), निवासी बिरहनी फाटक, थाना कोतवाली, कटनी के रूप में हुई। थैले की तलाशी में मिलीं 3000 गोलियां पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर रखे थैले के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक थैले से NITRAZEPAM TABLETS I.P. NITZASCEN-10 नाम अंकित कुल 10 पैकेट मिले। पुलिस के अनुसार प्रत्येक पैकेट में 06 पत्ते, प्रत्येक पत्ते में 05 स्ट्रिप और प्रत्येक स्ट्रिप में 10 गोलियां थीं। इस तरह कुल 3000 नशीली गोलियां, जिनकी कीमत करीब ₹13,500 बताई गई है, जब्त की गईं। पूछताछ में सामने आया कथित सप्लाई नेटवर्क पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन बर्मन ने नशीली गोलियां रोहित रावलानी निवासी बंगला लाइन से मिलने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से नशीली दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में रोहित नानकानी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि रोहित रावलानी निवासी माधवनगर फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 0921 भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सउनि वहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, श्रीकांत सेन, पवन सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह एवं संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हेडलाइन: “नशे के कारोबार पर माधवनगर पुलिस का शिकंजा: 3000 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार; सप्लाई से जुड़ा एक आरोपी फरार”2
- *बारिश में भीगी धान सड़ी, कई बोरियों में अंकुरण; वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने धमकी देने का लगाया आरोप* कटनी। मझगवां स्थित ओपन वेयरहाउस में उपार्जन केंद्रों से खरीदी गई धान के बारिश में खराब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारिश के दौरान पानी गिरने से बड़ी मात्रा में रखी धान खराब हो गई, जबकि कुछ बोरियों में धान के अंकुरित होने की बात भी सामने आई है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वेयरहाउस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्रों से किसानों से खरीदी गई धान को मझगवां ओपन वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के तहत रखा गया था। बारिश के बाद यहां रखी धान की स्थिति खराब होने के वीडियो सामने आए। एक युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में कथित तौर पर खराब और अंकुरित धान दिखाई गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। *युवक ने लगाया धमकी देने का आरोप* वीडियो वायरल होने के बाद युवक प्रिंस गौतम ने आरोप लगाया कि वेयरहाउस मैनेजर और कर्मचारियों की ओर से उसे जान से मारने तथा शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। युवक द्वारा एनकेजे थाना में लिखित शिकायत देकर अपनी जान की सुरक्षा की मांग किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, धमकी के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *मीडिया कवरेज के दौरान शुरू हुआ धान हटाने का काम* मामला सामने आने के बाद जब मीडिया टीम मझगवां ओपन वेयरहाउस पहुंची और मौके की स्थिति को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि वेयरहाउस मैनेजर मौके से चले गए। वहीं, इसके बाद खराब धान और तिरपाल को हटाने अथवा ठिकाने लगाने का काम शुरू होने की बात सामने आई है। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई किसानों की खरीदी गई धान बारिश में खराब कैसे हुई? क्या धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? खराब हुई धान की जिम्मेदारी किसकी तय होगी और शासन को इससे कितनी आर्थिक क्षति हुई—इन सवालों की जांच जरूरी है। *जांच के बाद सामने आएगी वास्तविक स्थिति* मझगवां वेयरहाउस में रखी धान की स्थिति, भंडारण व्यवस्था, बारिश से हुए नुकसान और युवक द्वारा लगाए गए धमकी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होने पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि मौके का निरीक्षण कर धान के नुकसान का आकलन कराया जाए तथा भंडारण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाए।4