बिहार के औरंगाबाद जिला के गोह में रविवार दोपहर करीब 3 बजे गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में एक प्रेमी युगल ने शादी कर ली। यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से संपन्न हुई। प्रेमी युगल की पहचान दाउदपुर गांव निवासी हरिहर साव के पुत्र जीतन कुमार और उसी गांव के तालकेश्वर साहु की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुरुआत में शादी को लेकर कई अड़चनें आईं। हालांकि, सामाजिक दबाव के बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों परिवार अपने मतभेदों को भुलाकर शादी के लिए सहमत हुए। परिजनों की सहमति मिलने के बाद मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ प्रेमी युगल की शादी संपन्न हुई। इस अवसर पर दोनों पक्षों के परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लु खैरा गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में प्रथम पक्ष की कमला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष की रीता कुमारी, पुत्री इंद्रदेव यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के सोमवार रात्रि 9 लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कमला देवी को गंभीर चोट आई है।1
- बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है1
- अरवल छोटकी अहियापुर किसानों के द्वारा लगाए गए सैकड़ो पेड-पौधों को बालू माफिया के द्वारा उखाड़ कर फेंका गया ।किसानो का कहना है कि इन पेड -पौधों से हमारा हरा मित्र (संबंध )है, और इन्ही से फल,छाया और ऑक्सीजन भी मिलता है । ऐसी स्तिथि मे सैकडों पेड-पौधों को बर्बाद करना उचित है ।1
- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए क्राइम दस्तक के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। मानवाधिकार की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए एकसकारात्मक संदेश है, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्राइम दस्तक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज सेवा के कार्यों में उनके साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करना उनका कर्तव्य है और आगे भी वे इसी भावना के साथ समाज के गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज में न्याय, समानता और मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक तथा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर सफलता की कामना की।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- गया जी -बुडको रोड्स की पोल खुली: विभाग, इंजीनियर या ठेकेदार?1
- रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1