logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे ओवर ब्रिज ना होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते फाटक पार कानपुर देहात जिला के कंचोसी नगरपंचायत मे रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते हैं रेलवे क्रासिंग पार फाटक बंद होने के बाबजूद लोग बूम के नीचे से मोटरसाईकल निकालने के चक्कर मे ही होते हैं हादसे का शिकार फोर लेन क्रॉसिंग होने के कारण लग जाता है लम्बा जाम

4 hrs ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

रेलवे ओवर ब्रिज ना होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते फाटक पार कानपुर देहात जिला के कंचोसी नगरपंचायत मे रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते हैं रेलवे क्रासिंग पार फाटक बंद होने के बाबजूद लोग बूम के नीचे से मोटरसाईकल निकालने के चक्कर मे ही होते हैं हादसे का शिकार फोर लेन क्रॉसिंग होने के कारण लग जाता है लम्बा जाम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* *गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* 
*गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* 
कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त  2026
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में  “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ   चौपाल में  ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि  ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई  समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर कानपुर देहात | डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    1
    खबर कानपुर देहात | 

डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं।
आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा
खबर कानपुर देहात | 
डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं
कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 14 हजार रुपये के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई रिक्शा चालक लगा भीषण जान औरैया। कस्बा फफूंद में 14 हजार के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक। फफूंद चौराहे पर चालक के सड़क पर लेटने से करीब आधे घंटे तक लगा जाम। चालक अंकित का आरोप, पत्नी की दवा लेने जाते समय किया गया 14 हजार का चालान। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने चालक को समझाकर सड़क से हटाया। चालान किस ट्रैफिक सिपाही ने किया, पुलिस ने जांच कराने की कही बात।
    1
    14 हजार रुपये के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई रिक्शा चालक लगा भीषण जान
औरैया। कस्बा फफूंद में 14 हजार के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक। फफूंद चौराहे पर चालक के सड़क पर लेटने से करीब आधे घंटे तक लगा जाम।
चालक अंकित का आरोप, पत्नी की दवा लेने जाते समय किया गया 14 हजार का चालान। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने चालक को समझाकर सड़क से हटाया। चालान किस ट्रैफिक सिपाही ने किया, पुलिस ने जांच कराने की कही बात।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • कानपुर देहात ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा मचा हड़कंप। कानपुर देहात: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा, मचा हड़कंप कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना दुकान से खरीदे गए ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बा निवासी जावेद खां ने बुधवार को मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए करीब 80 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोलकर नमकीन खाना शुरू किया तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ दिखाई दी। जब पैकेट को ध्यान से देखा गया तो उसमें मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। जावेद खां का कहना है कि अगर नमकीन खाने के दौरान चूहे का बच्चा दिखाई नहीं देता और उसे खा लिया जाता, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेटबंद सामान की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से नमकीन का नमूना लेकर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। #KanpurDehat #Rajpur #KanpurDehatNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Namkeen #FoodNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #KanpurNews
    1
    कानपुर देहात ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा मचा हड़कंप।
कानपुर देहात: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा, मचा हड़कंप
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना दुकान से खरीदे गए ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बा निवासी जावेद खां ने बुधवार को मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए करीब 80 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोलकर नमकीन खाना शुरू किया तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ दिखाई दी।
जब पैकेट को ध्यान से देखा गया तो उसमें मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। जावेद खां का कहना है कि अगर नमकीन खाने के दौरान चूहे का बच्चा दिखाई नहीं देता और उसे खा लिया जाता, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था।
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेटबंद सामान की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से नमकीन का नमूना लेकर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।
#KanpurDehat #Rajpur #KanpurDehatNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Namkeen #FoodNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #KanpurNews
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    2 hrs ago
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जहांगीरपुर चौराहे के पास से सट्टी पुलिस ने दबोचा सट्टी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को पीड़िता की मां ने सट्टी थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को महकापुर गांव निवासी आकाश पुत्र चन्द्रपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने नाबालिग को बरामद करने के बाद उसके बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में मारपीट, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आकाश को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जहांगीरपुर चौराहे के पास से सट्टी पुलिस ने दबोचा
सट्टी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को पीड़िता की मां ने सट्टी थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को महकापुर गांव निवासी आकाश पुत्र चन्द्रपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की थी।
पुलिस टीम ने नाबालिग को बरामद करने के बाद उसके बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में मारपीट, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आकाश को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसे में लेकर महिलाओं से जेवरात ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात । थाना रसूलाबाद पुलिस ने चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवरात, 11 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपित शाहरूख निवासी नौरंगाबाद, थाना रूरा और शमीर निवासी जल्लापुर सिकंदरा, थाना राजपुर हैं। उनका तीसरा साथी हुसैन निवासी बैंदा, घाटमपुर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपित सिद्ध बाबा बनकर लोगों को झांसे में लेते थे। हरिद्वार से आने और सिद्ध होने की बात कहकर महिलाओं को अनहोनी का भय दिखाते तथा जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपितों ने मंगलपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा और औरैया के अछल्दा में कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    झांसे में लेकर महिलाओं से जेवरात ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार
कानपुर देहात । थाना रसूलाबाद पुलिस ने चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवरात, 11 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपित शाहरूख निवासी नौरंगाबाद, थाना रूरा और शमीर निवासी जल्लापुर सिकंदरा, थाना राजपुर हैं। उनका तीसरा साथी हुसैन निवासी बैंदा, घाटमपुर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार आरोपित सिद्ध बाबा बनकर लोगों को झांसे में लेते थे। हरिद्वार से आने और सिद्ध होने की बात कहकर महिलाओं को अनहोनी का भय दिखाते तथा जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपितों ने मंगलपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा और औरैया के अछल्दा में कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल घर लौट रहे बाइक सवार युवक के लिए गुरुवार देर शाम सफर अचानक हादसे में बदल गया। कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कमसिया गांव निवासी अनिकेत गुरुवार देर शाम दिवियापुर स्टेशन से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। वह कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिकेत बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके शरीर में चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अनिकेत को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई। डॉ. जे.पी. सिंह ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया कि युवक के शरीर में चोटें आई थीं, जिनका उपचार कर दिया गया है। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।
    1
    कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
घर लौट रहे बाइक सवार युवक के लिए गुरुवार देर शाम सफर अचानक हादसे में बदल गया। कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कमसिया गांव निवासी अनिकेत गुरुवार देर शाम दिवियापुर स्टेशन से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। वह कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिकेत बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके शरीर में चोटें आईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अनिकेत को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाया गया।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई। डॉ. जे.पी. सिंह ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया कि युवक के शरीर में चोटें आई थीं, जिनका उपचार कर दिया गया है। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    1
    आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.