logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों पर नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम छापेमारी की। पुलिस को इन OYO होटलों में अवैध गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की जाँच की गई। नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। इस औचक कार्रवाई से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के OYO होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

2 hrs ago
user_सचिन मिश्रा
सचिन मिश्रा
Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
2 hrs ago

बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों पर नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम छापेमारी की। पुलिस को इन OYO होटलों में अवैध गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की जाँच की गई। नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। इस औचक कार्रवाई से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के OYO होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

More news from Bareilly and nearby areas
  • बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों पर नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम छापेमारी की। पुलिस को इन OYO होटलों में अवैध गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की जाँच की गई। नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। इस औचक कार्रवाई से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के OYO होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों पर नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम छापेमारी की। पुलिस को इन OYO होटलों में अवैध गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

इस छापेमारी के दौरान OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की जाँच की गई। नायब तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। इस औचक कार्रवाई से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के OYO होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    2 hrs ago
  • बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम अठाना में चोरों ने 17 जून 2026 की रात एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। ग्राम अठाना निवासी मदनलाल पुत्र श्याम बिहारी के घर में अज्ञात चोर पड़ोसी की छत के रास्ते से उनके मकान तक पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर के साथ-साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने तीन सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, दो नाक के फूल, दो जोड़ी झुमकी, एक लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, पांच जोड़ी चांदी की पायल, दस जोड़ी कड़वा, दस कंधनी और करीब 1.50 लाख रुपये नकद चुरा लिए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। काफी तलाश के बावजूद चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने भुता पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
    3
    बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम अठाना में चोरों ने 17 जून 2026 की रात एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। ग्राम अठाना निवासी मदनलाल पुत्र श्याम बिहारी के घर में अज्ञात चोर पड़ोसी की छत के रास्ते से उनके मकान तक पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर के साथ-साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने तीन सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, दो नाक के फूल, दो जोड़ी झुमकी, एक लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, पांच जोड़ी चांदी की पायल, दस जोड़ी कड़वा, दस कंधनी और करीब 1.50 लाख रुपये नकद चुरा लिए।

सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। काफी तलाश के बावजूद चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने भुता पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा खंजनपुर के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है। भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, और यदि मृतक की पहचान हो जाती है तो उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
    4
    बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा खंजनपुर के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी।

सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है। भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, और यदि मृतक की पहचान हो जाती है तो उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • मुहर्रम के अवसर पर बरेली में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। आला अधिकारियों द्वारा यह बताया गया है कि बरेली में किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। बरेली की जनता के लिए एक खास संदेश जारी किया गया है, जिसमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मुहर्रम के अवसर पर बरेली में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। आला अधिकारियों द्वारा यह बताया गया है कि बरेली में किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी।

बरेली की जनता के लिए एक खास संदेश जारी किया गया है, जिसमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य पीलीभीत। अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना गजरौला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दीदनी बहादुरगंज के पास से आरोपी नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जुमनिया बंजरिया, थाना गजरौला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना गजरौला में मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।
    1
    अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य 
पीलीभीत। अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना गजरौला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दीदनी बहादुरगंज के पास से आरोपी नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जुमनिया बंजरिया, थाना गजरौला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना गजरौला में मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित व्यक्ति ने एक दबंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित व्यक्ति ने एक दबंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फरीदपुर तहसील क्षेत्र के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत अठाना गांव में श्यामबिहारी के पुत्र मदनलाल के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। मदनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि चोरों ने खिड़की या ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पीड़ित का कहना है कि इस चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी करने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    फरीदपुर तहसील क्षेत्र के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत अठाना गांव में श्यामबिहारी के पुत्र मदनलाल के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। मदनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि चोरों ने खिड़की या ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पीड़ित का कहना है कि इस चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी करने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    8 hrs ago
  • बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद संजयनगर में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात संजयनगर निवासी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार को डोहरा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अर्पित और कुश हारून नगला रोड की ओर से भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। पुलिस को घिरा देख दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई। हालांकि, उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान अर्पित ने अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि पुलिस पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा वही था जिससे अर्जुन की हत्या की गई थी। घायल आरोपी अर्पित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी कुश की तलाश तेज कर दी है।
    1
    बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद संजयनगर में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात संजयनगर निवासी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

गुरुवार को डोहरा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अर्पित और कुश हारून नगला रोड की ओर से भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। पुलिस को घिरा देख दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई। हालांकि, उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान अर्पित ने अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि पुलिस पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा वही था जिससे अर्जुन की हत्या की गई थी। घायल आरोपी अर्पित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी कुश की तलाश तेज कर दी है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.