logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर | बाल-बाल बचे प्रधान गगन कुमार सरोज शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्राम पंचायत उमरपुर के प्रधान गगन कुमार सरोज की कार पर अचानक पेड़ गिर गया। यह हादसा गडौरी किसान भट्ठा के पास हुआ, जहां तेज हवा के चलते पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि ईश्वर की कृपा से प्रधान गगन कुमार सरोज पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है। सभी से अपील—तेज आंधी-बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्क रहें।

1 hr ago
user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बड़ी खबर | बाल-बाल बचे प्रधान गगन कुमार सरोज शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्राम पंचायत उमरपुर के प्रधान गगन कुमार सरोज की कार पर अचानक पेड़ गिर गया। यह हादसा गडौरी किसान भट्ठा के पास हुआ, जहां तेज हवा के चलते पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि ईश्वर की कृपा से प्रधान गगन कुमार सरोज पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है। सभी से अपील—तेज आंधी-बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्क रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *➡️ आज उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित प्रदेश के सबसे लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' (594 कि.मी.) का ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से भव्य लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज स्थित सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से किया गया।* *➡️ सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा पुलिस दल द्वारा 'गॉर्ड ऑफ ऑनर' (सलामी) प्रदान की गई। तदोपरांत, सभी अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के ऑनलाइन संबोधन और लोकार्पण कार्यक्रम को सजीव (Live) देखा।* *👉 ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम के सुचारू आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा स्वयं कमान संभाली गई:* *सुरक्षा एवं निगरानी:* कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई। 41 किमी का सुरक्षा प्रबंध: जनपद के 55 गांवों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के 41 किलोमीटर लंबे खंड पर भविष्य की पुलिसिंग और गश्त योजना का पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही जायजा लिया गया। *यातायात प्रबंधन:* लोकार्पण के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों के सुगम प्रवेश और निकास के लिए यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह तैयार है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने हेतु पुलिस की विशेष टीमें (PRV/Highway Patrol) सक्रिय रहेंगी।
    2
    *➡️ आज उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित प्रदेश के सबसे लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' (594 कि.मी.) का ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से भव्य लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज स्थित सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से किया गया।*
*➡️ सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा पुलिस दल द्वारा 'गॉर्ड ऑफ ऑनर' (सलामी) प्रदान की गई। तदोपरांत, सभी अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के ऑनलाइन संबोधन और लोकार्पण कार्यक्रम को सजीव (Live) देखा।*
*👉 ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम के सुचारू आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा स्वयं कमान संभाली गई:*
*सुरक्षा एवं निगरानी:* कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई।
41 किमी का सुरक्षा प्रबंध: जनपद के 55 गांवों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के 41 किलोमीटर लंबे खंड पर भविष्य की पुलिसिंग और गश्त योजना का पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही जायजा लिया गया।
*यातायात प्रबंधन:* लोकार्पण के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों के सुगम प्रवेश और निकास के लिए यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह तैयार है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने हेतु पुलिस की विशेष टीमें (PRV/Highway Patrol) सक्रिय रहेंगी।
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पट्टी। कस्बे का मुख्य चौक बुधवार सुबह जाम के ऐसे जंजाल में फंस गया कि पूरा शहर थम सा गया। लग्न सीजन की भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात ने रायपुर Road से तहसील गेट तक वाहनों की लंबी कतार लगा दी। सड़क पर दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और पैदल राहगीर सभी घंटों फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, मरीज अस्पताल जाने के लिए परेशान रहे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक भी पुलिसकर्मी मौके पर दिखाई नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लग्न सीजन में हर साल यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है। यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लोगों ने प्रशासन से तत्काल चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल पट्टी का मुख्य चौक लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि रोज़ की मुसीबत बन चुका है।
    1
    पट्टी। कस्बे का मुख्य चौक बुधवार सुबह जाम के ऐसे जंजाल में फंस गया कि पूरा शहर थम सा गया। लग्न सीजन की भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात ने रायपुर Road से तहसील गेट तक वाहनों की लंबी कतार लगा दी। सड़क पर दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और पैदल राहगीर सभी घंटों फंसे रहे।
भीषण गर्मी के बीच लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, मरीज अस्पताल जाने के लिए परेशान रहे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक भी पुलिसकर्मी मौके पर दिखाई नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लग्न सीजन में हर साल यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है। यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लोगों ने प्रशासन से तत्काल चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल पट्टी का मुख्य चौक लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि रोज़ की मुसीबत बन चुका है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लव जिहाद चक्कर में फांसी हिंदू लड़की जहां मौके पर पहुंच कर बजरंग दल ने बचाया।
    1
    लव जिहाद चक्कर में फांसी हिंदू लड़की जहां मौके पर पहुंच कर बजरंग दल ने बचाया।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *पति की तहरीर पर पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज* *लंभुआ,सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मठिया में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी द्वारा पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पति द्वारा थाना लंभुआ में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। मना करने पर रोली ने बताया कि वह सुभाष यादव पुत्र छब्बर से बात कर रही है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा मना किया तो पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर पर काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
    3
    *पति की तहरीर पर पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
*लंभुआ,सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मठिया में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी द्वारा पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित पति द्वारा थाना लंभुआ में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। मना करने पर रोली ने बताया कि वह सुभाष यादव पुत्र छब्बर से बात कर रही है। 
कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा मना किया तो पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर पर काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। 
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *तेज आंधी से सुलतानपुर जिले में बरपा कहर: गंजेहड़ी चौराहा जाम* *नीम का विशाल पेड़ सड़क पर गिरा, गंजेहड़ी चौराहे पर लगा 1 किमी लंबा जाम - देखें वीडियो* *कई घंटे जाम में फंसे रहे यात्री, राहगीरों ने बताया 'जान माल का नुकसान नहीं हुआ'* *सुलतानपुर: कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव गंजेहड़ी चौराहे पर तेज आंधी के चलते एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेड़ ने पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है* *पेड़ गिरने से सुलतानपुर-कुड़वार मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे यात्रियों,को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।* *सूचना मिलने पर कुड़वार पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।* *पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया गया।गांव के प्रधान, BDC दिल्लन और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में पुलिस का पूरा सहयोग किया।करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*तेज आंधी से सुलतानपुर जिले में बरपा कहर: गंजेहड़ी चौराहा जाम*
*नीम का विशाल पेड़ सड़क पर गिरा, गंजेहड़ी चौराहे पर लगा 1 किमी लंबा जाम - देखें वीडियो*
*कई घंटे जाम में फंसे रहे यात्री, राहगीरों ने बताया 'जान माल का नुकसान नहीं हुआ'*
*सुलतानपुर: कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव गंजेहड़ी चौराहे पर तेज आंधी के चलते एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेड़ ने पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है*
*पेड़ गिरने से सुलतानपुर-कुड़वार मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे यात्रियों,को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।*
*सूचना मिलने पर कुड़वार पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।*
*पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया गया।गांव के प्रधान, BDC दिल्लन और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में पुलिस का पूरा सहयोग किया।करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.