खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है। शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”
खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले
और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग
में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है। शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड
का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”
- रियानबड़ी में राजनीतिक दलों की बैठक 21 अगस्त को, चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता पर होगी चर्चा रियानबड़ी। नगर पालिका के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से 21 अगस्त को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय रियानबड़ी में होगी। रियानबड़ी नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पालिका आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही प्रचार-प्रसार के नियम, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग, राजनीतिक गतिविधियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। गौरतलब है कि रियानबड़ी नगर पालिका में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग की यह बैठक चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नागौर को भी भेजी गई है। तहसीलदार रियानबड़ी को सभी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक की सूचना देकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के लिए भी भेजा गया है। रियानबड़ी में राजनीतिक दलों की बैठक 21 अगस्त को, चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता पर होगी चर्चा रियानबड़ी। नगर पालिका के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से 21 अगस्त को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय रियानबड़ी में होगी। रियानबड़ी नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पालिका आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही प्रचार-प्रसार के नियम, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग, राजनीतिक गतिविधियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। गौरतलब है कि रियानबड़ी नगर पालिका में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग की यह बैठक चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नागौर को भी भेजी गई है। तहसीलदार रियानबड़ी को सभी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक की सूचना देकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के लिए भी भेजा गया है।1
- विशाल कलश यात्रा एवं भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा ने मोहा श्रद्धालुओं का मन रियांबड़ी (नागौर), 20 अगस्त 2026। रियांबड़ी कस्बे में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा एवं भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा कस्बा "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा चारभुजा मंदिर, कबूतर चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होती हुई विजय बाग स्थित कथा स्थल तक पहुँची। यात्रा में भगवान शंकर की आकर्षक झाँकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सुंदर सजे हुए रथ पर भगवान शिव की मनमोहक झांकी निकाली गई, जिसके दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।4
- बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल हुए मीडिया से रुबरु बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला1
- दो बार मेयर रह चुके भाजपा के धर्मेंद्र गहलोत ने भाजपा पद से दिया इस्तीफा आखिर क्यों जाने1
- धर्मेंद्र गहलोत के इस्तीफे पर धमेंद्र राठौड का भाजपा पर निशाना धर्मेंद्र गहलोत के इस्तीफे पर धर्मेंद्र राठौड़ का भाजपा पर निशाना अजमेर। पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और नागौर जिला प्रभारी पद से इस्तीफे के बाद अजमेर की सियासत गरमा गई है। गहलोत ने कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफे का ऐलान किया है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि धर्मेंद्र गहलोत जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा के भीतर कथित दबाव और असंतोष को लेकर भी सवाल खड़े किए। राठौड़ ने कहा कि गहलोत के इस्तीफे से भाजपा के अंदर की स्थिति सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने ही वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर पा रही है। गहलोत के इस्तीफे के बाद अजमेर की स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले यह घटनाक्रम सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंदों के गायन का निर्णय उसकी तुष्टिकरण की राजनीति को फिर उजागर करता है। 1937 में भी कांग्रेस ने इसकी मूल भावना से समझौता किया था और आज भी वही मानसिकता दिखाई दे रही है। यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी और उनकी अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ का अपमान है। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। देश की जनता सब देख रही है और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। - माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी1
- रियां बड़ी के विजय बाग में गुरुवार से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस कथा का आयोजन भगवान राम माली और रामगोपाल सामरिया द्वारा किया जा रहा है। कथा का वाचन अजमेर के संत उत्तम राम जी शास्त्री करेंगे। कथा शुरू होने से पहले रियां बड़ी में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा मेला मैदान से शिव-पार्वती की भव्य झांकियों के साथ शुरू हुई। आयोजकों के अनुसार, ये झांकियां विशेष रूप से महाकाल उज्जैन से लाई गई थीं। शिव-पार्वती की इन आकर्षक झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला मैदान पहुंचे। इसके बाद कबूतर चौक से 251 कलशों के साथ महिलाओं की कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा के साथ बाबा महाकाल की पालकी भी निकाली गई। भगवान शिव के रियां बड़ी में आगमन को बड़े घोड़ों के साथ नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा मेला मैदान से रवाना होकर बाजार चौराहा, कबूतर चौक, राईका बाग और मुख्य बस स्टैंड होते हुए विजय बाग पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत किया। इस विशाल रैली में डीजे, मारवाड़ी नृत्य, गैर नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। संतों के लिए विशेष रूप से पांच रथ तैयार किए गए थे। वहीं, गांव के पांच मौजूदा लोगों को 16 सफेद घोड़ों पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से रियां बड़ी गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर भगवान शिव की अन्य झांकियां भी निकाली गईं। यात्रा के विजय बाग पहुंचने पर इसका समापन हुआ, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और संत मौजूद थे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पादू कला थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में श्रवण लालरिया, शिवरतन, कुशल मीणा, नीरज, संतोष सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कथा के आगामी दिनों में संत उत्तम राम जी शास्त्री भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण से जुड़े धार्मिक प्रसंगों का वाचन करेंगे। रियां बड़ी के विजय बाग में गुरुवार से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस कथा का आयोजन भगवान राम माली और रामगोपाल सामरिया द्वारा किया जा रहा है। कथा का वाचन अजमेर के संत उत्तम राम जी शास्त्री करेंगे। कथा शुरू होने से पहले रियां बड़ी में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा मेला मैदान से शिव-पार्वती की भव्य झांकियों के साथ शुरू हुई। आयोजकों के अनुसार, ये झांकियां विशेष रूप से महाकाल उज्जैन से लाई गई थीं। शिव-पार्वती की इन आकर्षक झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला मैदान पहुंचे। इसके बाद कबूतर चौक से 251 कलशों के साथ महिलाओं की कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा के साथ बाबा महाकाल की पालकी भी निकाली गई। भगवान शिव के रियां बड़ी में आगमन को बड़े घोड़ों के साथ नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा मेला मैदान से रवाना होकर बाजार चौराहा, कबूतर चौक, राईका बाग और मुख्य बस स्टैंड होते हुए विजय बाग पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत किया। इस विशाल रैली में डीजे, मारवाड़ी नृत्य, गैर नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। संतों के लिए विशेष रूप से पांच रथ तैयार किए गए थे। वहीं, गांव के पांच मौजूदा लोगों को 16 सफेद घोड़ों पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से रियां बड़ी गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर भगवान शिव की अन्य झांकियां भी निकाली गईं। यात्रा के विजय बाग पहुंचने पर इसका समापन हुआ, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और संत मौजूद थे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पादू कला थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में श्रवण लालरिया, शिवरतन, कुशल मीणा, नीरज, संतोष सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कथा के आगामी दिनों में संत उत्तम राम जी शास्त्री भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण से जुड़े धार्मिक प्रसंगों का वाचन करेंगे।1
- अजमेर: प्रेम-प्रसंग में ममेरे भाई की बेरहमी से हत्या, सड़क हादसे की रची झूठी साजिश बेनकाब #brekingnews #CrimeNews #ajmernews1