रियानबड़ी में राजनीतिक दलों की बैठक 21 अगस्त को, चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता पर होगी चर्चा रियानबड़ी। नगर पालिका के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से 21 अगस्त को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय रियानबड़ी में होगी। रियानबड़ी नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पालिका आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही प्रचार-प्रसार के नियम, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग, राजनीतिक गतिविधियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। गौरतलब है कि रियानबड़ी नगर पालिका में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग की यह बैठक चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नागौर को भी भेजी गई है। तहसीलदार रियानबड़ी को सभी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक की सूचना देकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के लिए भी भेजा गया है। रियानबड़ी में राजनीतिक दलों की बैठक 21 अगस्त को, चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता पर होगी चर्चा रियानबड़ी। नगर पालिका के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से 21 अगस्त को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय रियानबड़ी में होगी। रियानबड़ी नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पालिका आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही प्रचार-प्रसार के नियम, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग, राजनीतिक गतिविधियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। गौरतलब है कि रियानबड़ी नगर पालिका में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग की यह बैठक चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नागौर को भी भेजी गई है। तहसीलदार रियानबड़ी को सभी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक की सूचना देकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के लिए भी भेजा गया है।

- Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब1
- ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता: 250 ग्राम MD ड्रग्स और 'आस्तीन के सांप' दोस्त का पर्दाफाश!1
- हजरत ख़्वाज़ा गरीब नवाज की महाना छठी पर लाखों जायरीनो पहुँचे दरगाह,1
- पारायण मंडल फतेहगढ़ का 66 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया1
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में दी जानकारी ब्यावर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी संपत्तियों से राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, दीवार लेखन आदि हटाना आवश्यक है। इसी प्रकार सार्वजनिक संपत्ति एवं परिसरों से 48 घंटे तथा निजी संपत्ति एवं परिसरों से 72 घंटे के भीतर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री हटाना आवश्यक होगा। निर्धारित समयावधि में प्रचार सामग्री नहीं हटाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर आदि के साथ ही अस्पताल जैसे स्थानों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। जाति, धर्म, भाषा अथवा समुदाय के आधार पर तनाव पैदा करने वाले कृत्य भी निषिद्ध हैं। मतदाताओं को डराना, धमकाना अथवा रिश्वत देकर वोट प्राप्त करने का प्रयास कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी भी मकान अथवा निजी संपत्ति की दीवार पर संबंधित स्वामी की अनुमति के बिना लेखन करना या पोस्टर लगाना भी निषिद्ध है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग करने तथा आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने की अपील की।1
- पारायण मंडल फतेहगढ़ का 66 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया फतेहगढ़ । अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, पूजन हवन एवं जुलूस के साथ पूरा हुआ इसके साथ ही तुलसी जयंती बड़े धूमधाम से बनाई गई 15 जोड़ों ने इस हवन कार्यक्रम में हवन आहुती दी भगवान युगल किशोर मंदिर के प्रांगण में यह कार्य संपन्न हुआ जिसे परमेश्वर प्रसाद शास्त्री एवं रामस्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए रणजीत माली लक्ष्मण खारोल नंदकिशोर शर्मा परमेश्वर माटोलिया भगवान सिंह भगवान गुर्जर द्वारकेश वैष्णव डूंगर सिंह किशन साहु गोपाल शर्मा श्यामलाल ज्योतिषी विष्णु द्विवेदी अभिमन्यु सिंह युवराज सिंह मनीष नामा आदि कार्यकर्ता मोके पर मौजूद रहे कार्यक्रम के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं बैंड बाजे भजन कीर्तन के साथ जुलूस निकाला गया। तुलसी जयंती के साथ मनाई गई अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।1
- अजमेर के चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां करीब 18 साल से काम कर रहे विश्वासपात्र कर्मचारी पर ही दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नकद लेकर फरार 18 साल के भरोसे का कत्ल,ज्वैलर्स के यहां काम करने वाला नौकर 750 ग्राम सोना और 15 लाख कैश लेकर फरार,चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में बड़ी चोरी, पुराना नौकर लाखों के जेवरात और नकदी समेटकर हुआ चंपत,'देर से आऊंगा' कहकर फोन किया बंद,विश्वासपात्र कर्मचारी ने मालिक को लगाया लाखों का चूना।। राजस्थान अजमेर के चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां करीब 18 साल से काम कर रहे विश्वासपात्र कर्मचारी पर ही दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नकद लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद ज्वैलर्स कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लखोटिया ज्वैलर्स के संचालक सूरज नारायण ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि दुकान पहुंचने के दौरान कर्मचारी दिलीप चौरसिया ने फोन कर कहा कि वह थोड़ी देर से दुकान पर आएगा। काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर जब उसके घरवालों से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दिलीप करीब आधे घंटे पहले ही दुकान के लिए निकल चुका है। इसके बाद दुकान मालिक को शक हुआ और दुकान में रखे सोने-चांदी के सामान तथा नकदी का मिलान किया गया। जांच करने पर करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नकदी गायब मिली। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान का पूरा लेनदेन और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिलीप चौरसिया ही संभालता था। ऐसे में लंबे समय से दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी के इस तरह गायब होने से मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश के साथ ही दुकान से गायब हुए सोने और नकदी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। 18 साल के भरोसे के बाद सामने आई इस घटना ने व्यापारियों के बीच भी चर्चा बढ़ा दी है।।1
- महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 5 अगस्त को महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में परिजनों ने तबीयत खराब होने से मौत की रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद मर्ग दर्ज की गई। जांच के दौरान परिजनों और अन्य लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस को हत्या का शक हुआ। जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी कविता मीणा और गणेश मीणा के बीच लंबे समय से संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि कविता और गणेश पिछले 5-7 वर्षों से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कविता अपने पति महेश को इलाज के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई। इसके बाद उसे मंदिर के पास ले जाकर जूस में कथित तौर पर सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश को बुलाया और दोनों महेश को अस्पताल ले जाने के बजाय करीब दो-तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। हालत गंभीर होने पर महेश को 14 नंबर के पास छोड़ दिया गया और परिजनों को तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कविता मीणा और गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा FSL भेजा गया है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कथित जहर की पुष्टि हो सके। इस कार्रवाई में VKI SHO रविंद्र सिंह नरूका, हेड कांस्टेबल करन सिंह और कांस्टेबल कमल सिंह की विशेष भूमिका बताई गई है। पुलिस अब मामले में आगे की बरामदगी और चार्जशीट की कार्रवाई कर रही है।1
- रूपनगढ़। प्रेम प्रसंग में भाई का रिश्ता हुआ शर्मनाक, हत्या कर सड़क हादसे का रचा खौफनाक खेल रूपनगढ़ (अजमेर) । थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को हुई युवक महेश कुमार की मौत के मामले में रूपनगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में किस्तूरमल निवासी बकरवालिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक महेश कुमार के मामा के बेटे पर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने महेश को भदूण मेले में बुलाया और इसके बाद हत्या की साजिश को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने भामोलाव तालाब के पास डंडे से वार कर महेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल को सड़क पर गिरा दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा नजर आए। हालांकि, घटनास्थल पर मोटरसाइकिल की स्थिति और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पुलिस के शक को गहरा कर दिया। पुलिस ने एफएसएल जांच, सीडीआर और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए हत्या का राज खोला। मामले में अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किस्तूरमल को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1