Shuru
Apke Nagar Ki App…
चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई दरभंगा-अंत्योदय एक्सप्रेस; रेलवे की तत्परता से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंची नगीना देवी
JMBNEWS
चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई दरभंगा-अंत्योदय एक्सप्रेस; रेलवे की तत्परता से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंची नगीना देवी
More news from बिहार and nearby areas
- चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई दरभंगा-अंत्योदय एक्सप्रेस; रेलवे की तत्परता से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंची नगीना देवी1
- बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार ने बाढ़ पीड़ित जंजीरा दियारा के लोगों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार ने बाढ़ पीड़ित जंजीरा दियारा के लोगों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया।उन्होंने प्रखंड परिसर और सूर्य नारायण मन्दिर में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की समस्यायें सुनी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।बीमार बाढ़ पीड़ितों को रोटी खिलाने के प्रशासनिक आदेश की जानकारी भी उन्होंने दिया।बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा-गुड़ और प्लास्टिक शीट का पूर्व कानून मंत्री ने वितरण किया।1
- बिहार में शराब बंदी का साइड इफेक्ट, गांजा एवं सुखे नशे का शिकार हो रहे हैं नौजवान वैशाली में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 72.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया था और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आज भी वैशाली में गांजा की एक बड़ी खेप बरामद होने की खबर सामने आई है। हालांकि, आज कितनी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और कितने तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है। लगातार दो दिनों में गांजा की बड़ी बरामदगी ने बिहार में चल रहे नशे के कथित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बिहार तक पहुंच कैसे रहा है? क्या सिर्फ छोटे तस्करों की गिरफ्तारी से यह नेटवर्क खत्म होगा, या इसके पीछे मौजूद बड़े सप्लायर और मास्टरमाइंड तक भी पुलिस पहुंचेगी? बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे नशीले पदार्थों की तस्करी की ऐसी खबरें सरकार और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती जरूर पेश करती हैं। अब देखना होगा कि आज की कार्रवाई में पुलिस कितनी बड़ी खेप बरामद करती है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- सालिमपुर थाना क्षेत्र के गंगापार काला दियारा में शराब के बड़े स्टॉक का खुलासा। पटना/बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र के गंगापार काला दियारा गांव से शराब बरामदगी की बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार, 14 सितंबर को सालिमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक बंद घर में अंग्रेजी शराब का बड़ा स्टॉक रखा गया है। सूचना मिलने के बाद सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया। पुलिस ने बंद घर की जांच की, जहां से करीब 500 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात सामने आई। कार्रवाई के बाद बरामद शराब को सालिमपुर थाना परिसर लाया गया है। पुलिस अब बरामद शराब की आवश्यक जांच और गिनती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुट सकती है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे यहां किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।1
- कोचिंग के लिए घर से निकला नौवीं का छात्र हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका । जी हां ताजा खबर आपके ही जिला समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की है जो बीत 3 सितंबर से कुरसाहा पंचायत के पश्चिम टोल के वार्ड संख्या-6 से 13 वर्षीय एक छात्र की अचनक लापता हो जाने की खबर प्रकाश में आया है जो उक्त कुरसाहा गांव के रहने वाले अवधेश शर्मा के करीब 13 वर्षीय इकलौता पुत्र आशुतोष रंजन के रूप में कि गई है। जो बीते 3 सितंबर से लापता हो चुका है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि उक्त लड़का नौवीं कक्षा का छात्र है जो कोचिंग जाने की बात कह घर से निकला था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वापस अपने घर लौट के नहीं आ पाया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग भी नहीं मिल पाया है । इसे लेकर परिजन समेत उनके माता पिता चिंतित हैं और किसी अप्रिय अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर लापता छात्र के परिजनों ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीननगर में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में लापता छात्र के परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त हो चुका है मामला दर्ज कर छात्र की तलाश में पुलिस छानबीन की जा रही है। पता चलते ही सूचित कर दी जाएगी।1
- गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब #Gosaingaon #Mokama #Ghoswari1
- मोटरसाइकिल से गांजा और गोलियों की बिक्री करने की गुप्त सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने अंजना गांव में की छापेमारी, पुलिस पहुंचते ही पीछे के दरवाजे से भागा छोटे लाल राम; घर से 390 ग्राम गांजा, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद! Samastipur Police Bihar Police मोटरसाइकिल से गांजा और गोलियों की बिक्री करने की गुप्त सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने अंजना गांव में की छापेमारी, पुलिस पहुंचते ही पीछे के दरवाजे से भागा छोटे लाल राम; घर से 390 ग्राम गांजा, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद! Samastipur Police Bihar Police1
- बाढ़ के मोकिमपुर के पास 148 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब और अपाचे बाइक बरामद, तस्कर फरार बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के मोकीमपुर के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 148 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से झारखंड निर्मित देसी शराब की बड़ी खेप लेकर इलाके में सप्लाई करने जा रहा है। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने मोकीमपुर के पास घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब तस्कर बाइक और शराब की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 148 लीटर देसी शराब और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त कर ली। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस इलाके में की जानी थी। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार शराब की तस्करी और अवैध कारोबार के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर रही है, लेकिन तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की सप्लाई करने की कोशिश में जुटे हैं।1