logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाटन प्रखंड में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड कमिटी का गठन पाटन प्रखंड परिसर में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष चणर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाटन प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव के उपरांत प्रदीप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश कुमार चंद्रा को प्रखंड अध्यक्ष, नरेश कुमार भारती को सचिव, हरिदर्शन राम को कोषाध्यक्ष, फूलमती देवी को महासचिव तथा रामबिहारी महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों का भी गठन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कमिटी चुनाव में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष भर्दुल भुइया, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा, प्रमंडलीय महिला अध्यक्ष रिजलीना किंडो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। उपस्थित नेताओं ने नवगठित प्रखंड कमिटी को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

2 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
2 hrs ago

पाटन प्रखंड में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रखंड कमिटी का गठन पाटन प्रखंड परिसर में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष चणर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाटन प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव के उपरांत प्रदीप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश कुमार चंद्रा को प्रखंड अध्यक्ष, नरेश कुमार भारती को सचिव, हरिदर्शन राम को कोषाध्यक्ष, फूलमती देवी को महासचिव तथा रामबिहारी महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों का भी गठन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कमिटी चुनाव में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष भर्दुल भुइया, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा, प्रमंडलीय महिला अध्यक्ष रिजलीना किंडो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। उपस्थित नेताओं ने नवगठित प्रखंड कमिटी को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गरीब की सेवा काम की एक झलक देखे लाइव वीडियो भारत न्यूज़ बुलेटिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी कम करने (Garibi Hit/Ulmulan) और गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2024-2026 तक की जानकारी के अनुसार, इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करना है।  यहाँ प्रमुख गरीबी-विरोधी योजनाओं का विवरण दिया गया है: 1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY):  विवरण: यह दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम है, जिसके तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन (5 किलो प्रति व्यक्ति/माह) दिया जा रहा है। उद्देश्य: सुनिश्चित करना कि कोई भी गरीब भूख से न सोए।  2. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY - ग्रामीण और शहरी): विवरण: 2024-25 में PMAY-U 2.0 शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण करना है। अब तक करोड़ों पक्के मकान गरीबों को मिल चुके हैं। उद्देश्य: हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का घर हो (2029 तक का लक्ष्य)।  3. आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY): विवरण: गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। उद्देश्य: स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के कारण गरीबों को और अधिक गरीब होने (Catastrophic expenditure) से बचाना।  4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA): विवरण: ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल शारीरिक कार्य करने के इच्छुक परिवारों को 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान करना।
    1
    गरीब की सेवा काम की एक झलक देखे लाइव वीडियो भारत न्यूज़ बुलेटिन पर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी कम करने (Garibi Hit/Ulmulan) और गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2024-2026 तक की जानकारी के अनुसार, इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करना है। 
यहाँ प्रमुख गरीबी-विरोधी योजनाओं का विवरण दिया गया है:
1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY): 
विवरण: यह दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम है, जिसके तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन (5 किलो प्रति व्यक्ति/माह) दिया जा रहा है।
उद्देश्य: सुनिश्चित करना कि कोई भी गरीब भूख से न सोए। 
2. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY - ग्रामीण और शहरी):
विवरण: 2024-25 में PMAY-U 2.0 शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण करना है। अब तक करोड़ों पक्के मकान गरीबों को मिल चुके हैं।
उद्देश्य: हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का घर हो (2029 तक का लक्ष्य)। 
3. आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY):
विवरण: गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है।
उद्देश्य: स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के कारण गरीबों को और अधिक गरीब होने (Catastrophic expenditure) से बचाना। 
4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA):
विवरण: ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल शारीरिक कार्य करने के इच्छुक परिवारों को 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान करना।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • लातेहार, लातेहार:-लातेहार जिला के 27वे उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पदभार ग्रहण किया|उन्होंने कहा कि जिले में विकास की कार्यों को गति देना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी|इन सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी|जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगी|नए उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाब देही बनाने की बात करते हुए उन्होंने लातेहार जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट किया|जबकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी जहां उन्होंने जिले की सर्वांगीण विकास की बात करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी जरूरत के लिए जिले के सभी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि जिले के नए उपाय श्री संदीप कुमार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा की हर नया नेतृत्व एक नया उम्मीद लेकर आता है जहां जरूरत है कि आप सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें|मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें|
    1
    लातेहार, लातेहार:-लातेहार जिला के 27वे  उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पदभार ग्रहण किया|उन्होंने कहा कि जिले में विकास की कार्यों को गति देना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी|इन सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी|जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगी|नए उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाब देही बनाने की बात करते हुए उन्होंने लातेहार जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट किया|जबकि जनता की समस्याओं का त्वरित  समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी जहां उन्होंने जिले की सर्वांगीण विकास की बात करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी जरूरत के लिए जिले के सभी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि जिले के नए उपाय श्री संदीप कुमार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा की हर नया नेतृत्व एक नया उम्मीद लेकर आता है जहां जरूरत है कि आप सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें|मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    1
    चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    4 hrs ago
  • Hemant Kumar ki report चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया–रंका मुख्य सड़क स्थित बड़का नल जंगल में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट बिजली का तार सखुआ पेड़ से टकरा गया, जिससे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो दिनों तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बिजली विभाग के मिस्त्री तमजीद मंसूरी, रघुनंदन सिंह और वशिमांत चंद्रवंशी ने लगातार मेहनत कर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया। आखिरकार दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
    1
    Hemant Kumar ki report
चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया–रंका मुख्य सड़क स्थित बड़का नल जंगल में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट बिजली का तार सखुआ पेड़ से टकरा गया, जिससे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो दिनों तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बिजली विभाग के मिस्त्री तमजीद मंसूरी, रघुनंदन सिंह और वशिमांत चंद्रवंशी ने लगातार मेहनत कर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया।
आखिरकार दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पलामू उटारी रोड स्थित तीन बाइक सवार ने एक बाइक पर अचानक नासा के धुत में बाइक एक्सीडेंट हुआ जिसम्मे भारी दुर्घटना के सामना करना पड़ा उनलोग को
    1
    पलामू उटारी रोड स्थित तीन बाइक सवार ने एक बाइक पर अचानक नासा के धुत में बाइक एक्सीडेंट हुआ जिसम्मे भारी दुर्घटना के सामना करना पड़ा उनलोग को
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • प्रखंड के ग्राम चटकपुर में रौनियार वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान समाज के वर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र समाज के मुख्य संरक्षक कपिलदेव प्रसाद और मुनेश्वर प्रसाद को सौंप दिया है। *इस्तीफे के मुख्य कारण* शत्रुघ्न प्रसाद, जो 13 सितंबर 2019 से अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, ने अपने इस्तीफे के पीछे कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना बताया। *इन पदों से दिया त्यागपत्र* शत्रुघ्न प्रसाद ने केवल अध्यक्षता ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद, दुर्गा पूजा लाइसेंस धारी और रामनवमी पूजा लाइसेंस धारी के पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। *बैठक में ये रहे मौजूद* इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक कपिल देव प्रसाद, मुनेश्वर प्रसाद, निलेश कुमार, राम प्रवेश गुप्ता, उदय कुमार, शिवशंकर, विंदु प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, राहुल कुमार, और रितेश कुमार सहित समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    प्रखंड के ग्राम चटकपुर में रौनियार वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान समाज के वर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र समाज के मुख्य संरक्षक कपिलदेव प्रसाद और मुनेश्वर प्रसाद को सौंप दिया है।
*इस्तीफे के मुख्य कारण*
शत्रुघ्न प्रसाद, जो 13 सितंबर 2019 से अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, ने अपने इस्तीफे के पीछे कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना बताया।
*इन पदों से दिया त्यागपत्र*
शत्रुघ्न प्रसाद ने केवल अध्यक्षता ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद, दुर्गा पूजा लाइसेंस धारी और रामनवमी पूजा लाइसेंस धारी के पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। 
*बैठक में ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक कपिल देव प्रसाद, मुनेश्वर प्रसाद, निलेश कुमार, राम प्रवेश गुप्ता, उदय कुमार, शिवशंकर, विंदु प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, राहुल कुमार, और रितेश कुमार सहित समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • Maharashtra ke IT company mein kya khulasa hua hai. महाराष्ट्र के नासिक में एक आईटी कंपनी (TCS) से जुड़ी कुछ गंभीर खबरों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।  मामले के मुख्य बिंदु: पुलिस जांच: नासिक पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। आरोप: कुछ कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर भेदभाव और अनुचित दबाव के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। कंपनी की प्रतिक्रिया: कंपनी ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू की है और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। महिला आयोग की भूमिका: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और स्थिति की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है।  यह मामला वर्तमान में कानूनी प्रक्रिया और जांच के अधीन है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट का इंतजार करना उचित होगा।
    1
    Maharashtra ke IT company mein kya khulasa hua hai.
महाराष्ट्र के नासिक में एक आईटी कंपनी (TCS) से जुड़ी कुछ गंभीर खबरों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। 
मामले के मुख्य बिंदु:
पुलिस जांच: नासिक पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है।
आरोप: कुछ कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर भेदभाव और अनुचित दबाव के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।
कंपनी की प्रतिक्रिया: कंपनी ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू की है और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं।
महिला आयोग की भूमिका: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और स्थिति की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है। 
यह मामला वर्तमान में कानूनी प्रक्रिया और जांच के अधीन है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट का इंतजार करना उचित होगा।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    1
    चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    7 hrs ago
  • लातेहार: अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व आरती सम्पन्न कराई। वहीं प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डे ने कहा कि हम हर वर्ष जयंती मनाते हैं और सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने उन्हें विष्णु का छठा अवतार बताते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला।मौके पर ललित पाण्डे,सीताराम पाण्डे,पारस तिवारी,संजय दुबे, मिथिलेश पाण्डे,कमलापति पांडेय, गुडु दुबे,बबलू पाण्डे,किशोर उपाध्याय,मनीष पाठक,पंकज मिश्रा,संजय पाण्डे,छोटे तिवारी,पंकज पांडे,सोनू पाण्डे,अशोक तिवारी आदी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।
    2
    लातेहार: अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व आरती सम्पन्न कराई। वहीं प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डे ने कहा कि हम हर वर्ष जयंती मनाते हैं और सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने उन्हें विष्णु का छठा अवतार बताते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला।मौके पर ललित पाण्डे,सीताराम पाण्डे,पारस तिवारी,संजय दुबे, मिथिलेश पाण्डे,कमलापति पांडेय, गुडु दुबे,बबलू पाण्डे,किशोर उपाध्याय,मनीष पाठक,पंकज मिश्रा,संजय पाण्डे,छोटे तिवारी,पंकज पांडे,सोनू पाण्डे,अशोक तिवारी आदी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.