नए डीसी रवि आनंद ने इटखोरी स्थिति माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
नए डीसी रवि आनंद ने इटखोरी स्थिति माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1
- सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by Hindustan Express News1
- पाटन प्रखंड परिसर में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष चणर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाटन प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव के उपरांत प्रदीप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश कुमार चंद्रा को प्रखंड अध्यक्ष, नरेश कुमार भारती को सचिव, हरिदर्शन राम को कोषाध्यक्ष, फूलमती देवी को महासचिव तथा रामबिहारी महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों का भी गठन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कमिटी चुनाव में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष भर्दुल भुइया, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा, प्रमंडलीय महिला अध्यक्ष रिजलीना किंडो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। उपस्थित नेताओं ने नवगठित प्रखंड कमिटी को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।1
- ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- लातेहार, लातेहार:-लातेहार जिला के 27वे उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पदभार ग्रहण किया|उन्होंने कहा कि जिले में विकास की कार्यों को गति देना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी|इन सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी|जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगी|नए उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाब देही बनाने की बात करते हुए उन्होंने लातेहार जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट किया|जबकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी जहां उन्होंने जिले की सर्वांगीण विकास की बात करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी जरूरत के लिए जिले के सभी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि जिले के नए उपाय श्री संदीप कुमार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा की हर नया नेतृत्व एक नया उम्मीद लेकर आता है जहां जरूरत है कि आप सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें|मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें|1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय कौशल सिंह और 35 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में की गई है।घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कौशल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था, जहां से वे करीब 5 लाख 600 रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। कौशल सिंह के अनुसार, आरोपियों में अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेश सिंह भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस बोली - पूर्व से चल रहा है जमीनी विवाद इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल सिंह के भाई की कोई संतान नहीं थी और उनकी बेटी द्वारा जमीन बेची जा रही है, जबकि कौशल सिंह इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और धान कटनी के दौरान भी मारपीट की घटना हुई थी।थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।1