logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा में दर्दनाक हादसा—तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत! सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 hr ago
user_Kr Chandan
Kr Chandan
Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
1 hr ago

चतरा में दर्दनाक हादसा—तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत! सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    1
    चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
  • 139वें डीसी हेमन्त सती की एंट्री क्या बदलेगी हजारीबाग की विकास की रफ्तार?”  खबर मन्त्र संवाददाता  हजारीबाग: हजारीबाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब हेमन्त सती ने जिले के 139वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। नए समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।
    1
    139वें डीसी हेमन्त सती की एंट्री
क्या बदलेगी हजारीबाग की विकास की रफ्तार?” 
खबर मन्त्र संवाददाता 
हजारीबाग: हजारीबाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब हेमन्त सती ने जिले के 139वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। नए समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • -- हजारीबाग। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के मद्देनजर शनिवार की रात को हजारीबाग में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बस स्टैंड के समीप रुकने की जगह के अभाव में भटक रहे थे। जैसे ही स्थानीय दुकानदार मुन्ना कुमार की नजर इन परीक्षार्थियों पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंजन चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की और नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव से संपर्क कर परीक्षार्थियों के लिए आश्रय गृह उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही दोनों प्रतिनिधि बस स्टैंड पहुंचे और आश्रय गृह खुलवाकर परीक्षार्थियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी को देखते हुए जब तकनीकी कारणों से आश्रय गृह के पंखे नहीं चले, तो रंजन चौधरी ने तत्काल पैराडाइज रिसॉर्ट के संचालक सोनू कुमार के सहयोग से पंखों का इंतजाम कराया गया। इस त्वरित सहायता से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों व स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इधर नगर निगम के डिप्टी में अविनाश कुमार यादव ने आश्रय गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द ही यहां की कमियों को दूर करने का सकारात्मक पहल करने की बात कही ।
    1
    --
हजारीबाग। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के मद्देनजर शनिवार की रात को हजारीबाग में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बस स्टैंड के समीप रुकने की जगह के अभाव में भटक रहे थे।
जैसे ही स्थानीय दुकानदार मुन्ना कुमार की नजर इन परीक्षार्थियों पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंजन चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की और नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव से संपर्क कर परीक्षार्थियों के लिए आश्रय गृह उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
सूचना मिलते ही दोनों प्रतिनिधि बस स्टैंड पहुंचे और आश्रय गृह खुलवाकर परीक्षार्थियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी को देखते हुए जब तकनीकी कारणों से आश्रय गृह के पंखे नहीं चले, तो रंजन चौधरी ने तत्काल पैराडाइज रिसॉर्ट के संचालक सोनू कुमार के सहयोग से पंखों का इंतजाम कराया गया। इस त्वरित सहायता से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों व स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इधर नगर निगम के डिप्टी में अविनाश कुमार यादव ने आश्रय  गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द ही यहां की कमियों को दूर करने का सकारात्मक पहल करने की बात कही ।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • अमित शाह के इस बयान से घुसपैठियों में मचा हड़कंप?
    1
    अमित शाह के इस बयान से घुसपैठियों में मचा हड़कंप?
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *सोनारडीह में शुभम यादव को अज्ञात अपराधीयों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत* कतरास. सोनारडीह ओपी से महज कुछ ही दुरी पर शाम को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार कर आराम से चलते बने. घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देख धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले की सोनारडीह में हुई गोलीबारी एवं 8 लेन में हुई गोली की घटना ने कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं । शुभम को सिर और पेट में गोली लगने की सूचना मिली है। देर रत इलाज के दौरान उसकी मौत की सुचना मिल रही हैं. सूचना पाकर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी ललॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, बाघमारा डीएसपी पीके सिंह, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, सहित कतरास, धर्माबांध, लोयाबाद,सोनारडीह, मधुबन थाना के थानेदार पूरे दलबल के साथ मौजूद थे. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
    1
    *सोनारडीह में शुभम यादव को अज्ञात अपराधीयों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत*
कतरास. सोनारडीह ओपी से महज कुछ ही दुरी पर  शाम को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर  गोली मार कर  आराम से चलते बने. घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देख धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले की सोनारडीह में हुई गोलीबारी  एवं 8 लेन में हुई गोली की घटना ने  कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं । शुभम को  सिर और पेट में गोली लगने की सूचना मिली है। देर रत इलाज के दौरान उसकी मौत की सुचना मिल रही हैं. सूचना पाकर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी ललॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, बाघमारा डीएसपी पीके सिंह, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, सहित कतरास, धर्माबांध, लोयाबाद,सोनारडीह, मधुबन थाना के थानेदार पूरे दलबल के साथ मौजूद थे. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    23 hrs ago
  • गयाजी के विष्णुपद प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचिका डॉo सरोज मृणाल बृजवासी दीदी हरिदासी जी द्वारा कथा किया जा रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजक श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति इलाके चौदह सईया गयापाल विष्णुपद गया जी (बिहार)
    1
    गयाजी के विष्णुपद प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचिका डॉo सरोज मृणाल बृजवासी दीदी हरिदासी जी द्वारा कथा किया जा रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजक श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति इलाके चौदह सईया गयापाल विष्णुपद गया जी (बिहार)
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    11 min ago
  • टंडवा के किसनपुर मोड़ में रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मचान से टकरा गया। इस घटना में मचान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मचान में बंधे मवेशी बाल-बाल बच गये। घटना को लेकर बताया गया कि वाहन तेज रफ्तार गति में आ रहा था तभी अचानक सड़क से सीधा सड़क से किनारे बने मचान से जाकर टकरा गया। बताया गया कि इस घटना में मचान में बंधे दुधारू मवेशी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया जिसके बाद वाहन मालिक के मुआवजा दिए जाने के बाद सड़क से जाम हटवाया गया।
    1
    टंडवा के किसनपुर मोड़ में रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मचान से टकरा गया। इस घटना में मचान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मचान में बंधे मवेशी बाल-बाल बच गये। घटना को लेकर बताया गया कि वाहन तेज रफ्तार गति में आ रहा था तभी अचानक सड़क से सीधा सड़क से किनारे बने मचान से जाकर टकरा गया। बताया गया कि इस घटना में मचान में बंधे दुधारू मवेशी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया जिसके बाद वाहन मालिक के मुआवजा दिए जाने के बाद सड़क से जाम हटवाया गया।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    1
    चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    4 hrs ago
  • लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
    2
    लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक  किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.