किशुन दास की मौजूदगी में अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी, सामाजिक एकजुटता पर जोर लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
किशुन दास की मौजूदगी में अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी, सामाजिक एकजुटता पर जोर लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर
रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
- लातेहार ।आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने बताया कि जिले में JPSC प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।1
- बरवाडीह,लातेहार:-प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में स्कूल रुआर कार्यक्रम 2026 का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आर प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह के प्रांगण में किया गया|कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, शिक्षा विभाग के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर किया|यह एकदिवसीय रुआर कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने की|इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज को पुष्प गुच्छ और माला पहनकर स्वागत किया|कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी और नामांकित बच्चों को सत प्रतिशत विद्यालय में अनामांकित का नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल छोड़ चुके उन सभी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना रहा|अधिकारियों ने बताया कि यह नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाया जाएगा|कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वह घर-घर जाकर सर्व करें, स्कूल से बाहरी बच्चों की पहचान करें और उनके अभिभावक को शिक्षा के प्रति जागरूक करें|विशेष रूप से उन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर दे जिन्होंने किसी कारण बस विद्यालय छोड़ दिया हैं|1
- Post by उमेश उरांव1
- पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या1
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1
- सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- लातेहार।लातेहार शहर के अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई, जिसे संजय तिवारी ने संपन्न कराया। इसके बाद भगवान परशुराम के चित्र पर जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती हम सभी हर वर्ष मिल-जुलकर मनाते हैं। उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं और उन्होंने सदैव अन्याय के विरुद्ध धर्म की रक्षा का संदेश दिया। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विनय पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं। अवधेश पाण्डे एवं मुकेश पाण्डे ने कहा कि यह दिन संकल्प लेने का अवसर है।पंकज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए। राजीव रंजन पाण्डे एवं प्रकाश तिवारी ने भगवान परशुराम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।मौके पर ललित पाण्डे, सीताराम पाण्डे, पारस तिवारी, मिथिलेश पाण्डे, कमलापति पाण्डे, किशोर उपाध्याय, मनीष पाठक, सोनू पाण्डे सहित कई लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।3
- लातेहार: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित की गई। लातेहार मुख्यालय के अलावा चंदवा और मनिका में भी केंद्र बनाए गए थे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग जारी रही। आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान अंदर भी कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में हो रहीं है।1
- युवक ने आत्महत्या घटना को दिया अंजाम अकेला घर में होने के कारण पिता के गम में किया आत्महत्या1