Shuru
Apke Nagar Ki App…
लातेहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच JPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न लातेहार ।आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने बताया कि जिले में JPSC प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।
संतोष कुमार
लातेहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच JPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न लातेहार ।आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने बताया कि जिले में JPSC प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। जिला महामंत्री छोटू राजा ने समाज की समस्याओं के समाधान में संगठन की सक्रिय भूमिका की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने की, जबकि संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम, अशोक राम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे दूसरा हैडलाइन4
- आज़ दिनांक 19अप्रैल लातेहार जिला मुख्यालय के अम्बवाटीकर मोहल्ले के शिव मंदिर प्रांगण मे ब्राह्मण समाज लातेहार जिला की बैठक की गई जिसमे अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई समाज के बिशिष्ठ जनो ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डेय ने की कार्यक्रम की समाप्ति धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने की प्रमुख बिचार देने वालो मे नरेश पाठक रामप्रवेश पाण्डेय बिनय पाण्डेय राजीवरंजन पाण्डेय मुकेश पाण्डेय अवधेश पाण्डेय पंकज तिवारी समेत कई लोग बिचार दिए2
- लातेहार: मनीला से लौटे जुबली रोड निवासी निर्दोष गुप्ता ने बताया कि वहां कृषि में उन्नत तकनीक से वर्ष में तीन बार धान की खेती होती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां भी सरकार ऐसी तकनीक उपलब्ध कराए, तो किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार संभव होगा।1
- डाल्टनगंज ,पलामू:-डाल्टनगंज पलामू के उपायुक्त महोदय दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि मैं पलामू जिले के डाल्टनगंज से ही प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी, और मेरा आगमन दोबारा पलामू जिले में हुआ है|सरकार के जितने भी महत्वाकांक्षी योजना है उसे धरातल में उतरने की पूरी कोशिश करेंगे|अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, साथी विकास के जितने भी काम है उसमें तेजी लाएंगे, साथ ही पलामू की जो जनता है उनकी बात को सही प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया जाए, उनकी बात सुनी जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए|विधि व्यवस्था संधारण मैं पूरा जोर रहेगा और आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और एक अच्छी मिसाल पेश करेंगे|1
- लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने 19 अप्रैल 2026 को होने वाली जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समाहरणालय में पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।1
- Post by उमेश उरांव1
- युवक ने आत्महत्या घटना को दिया अंजाम अकेला घर में होने के कारण पिता के गम में किया आत्महत्या1
- लातेहार ।आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने बताया कि जिले में JPSC प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।1