logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोज्या गांव के तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।

1 hr ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
1 hr ago

भोज्या गांव के तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।

More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    1
    चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
  • सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती
चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।
मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय कौशल सिंह और 35 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में की गई है।घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कौशल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था, जहां से वे करीब 5 लाख 600 रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। कौशल सिंह के अनुसार, आरोपियों में अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेश सिंह भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस बोली - पूर्व से चल रहा है जमीनी विवाद इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल सिंह के भाई की कोई संतान नहीं थी और उनकी बेटी द्वारा जमीन बेची जा रही है, जबकि कौशल सिंह इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और धान कटनी के दौरान भी मारपीट की घटना हुई थी।थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय कौशल सिंह और 35 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में की गई है।घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कौशल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था, जहां से वे करीब 5 लाख 600 रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
कौशल सिंह के अनुसार, आरोपियों में अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी।
वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेश सिंह भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस बोली  - पूर्व से चल रहा है जमीनी विवाद
इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल सिंह के भाई की कोई संतान नहीं थी और उनकी बेटी द्वारा जमीन बेची जा रही है, जबकि कौशल सिंह इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और धान कटनी के दौरान भी मारपीट की घटना हुई थी।थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    31 min ago
  • डाल्टनगंज ,पलामू:-डाल्टनगंज पलामू के उपायुक्त महोदय दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि मैं पलामू जिले के डाल्टनगंज से ही प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी, और मेरा आगमन दोबारा पलामू जिले में हुआ है|सरकार के जितने भी महत्वाकांक्षी योजना है उसे धरातल में उतरने की पूरी कोशिश करेंगे|अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, साथी विकास के जितने भी काम है उसमें तेजी लाएंगे, साथ ही पलामू की जो जनता है उनकी बात को सही प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया जाए, उनकी बात सुनी जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए|विधि व्यवस्था संधारण मैं पूरा जोर रहेगा और आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और एक अच्छी मिसाल पेश करेंगे|
    1
    डाल्टनगंज ,पलामू:-डाल्टनगंज पलामू के उपायुक्त महोदय दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि मैं पलामू जिले के डाल्टनगंज से ही प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी,  और मेरा आगमन दोबारा पलामू  जिले में हुआ है|सरकार के जितने भी महत्वाकांक्षी योजना है उसे धरातल में उतरने की पूरी कोशिश करेंगे|अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, साथी विकास के जितने भी काम है उसमें तेजी लाएंगे,  साथ ही पलामू की जो जनता है उनकी बात को सही प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया जाए, उनकी बात सुनी जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए|विधि व्यवस्था संधारण मैं पूरा जोर रहेगा और आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और एक अच्छी मिसाल पेश करेंगे|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
    2
    लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक  किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। जिला महामंत्री छोटू राजा ने समाज की समस्याओं के समाधान में संगठन की सक्रिय भूमिका की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने की, जबकि संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम, अशोक राम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे दूसरा हैडलाइन
    4
    लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। जिला महामंत्री छोटू राजा ने समाज की समस्याओं के समाधान में संगठन की सक्रिय भूमिका की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने की, जबकि संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम, अशोक राम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे दूसरा हैडलाइन
    user_संतोष कुमार
    संतोष कुमार
    Court reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    1
    चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.