Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेरघाटी डॉक्टर ठापेश्वर प्रसाद गोली कांड मामला ! भोलू विश्वकर्मा के घर पर शेरघाटी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार ! पुलिस ने कहा सरेंडर करो नहीं तो संपत्ति होगी जब्त !
Hindustan Express News
शेरघाटी डॉक्टर ठापेश्वर प्रसाद गोली कांड मामला ! भोलू विश्वकर्मा के घर पर शेरघाटी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार ! पुलिस ने कहा सरेंडर करो नहीं तो संपत्ति होगी जब्त !
More news from झारखंड and nearby areas
- चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की सड़कों पर 'जिंदगियां नीलाम' हो रही हैं। ताजा मामला चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की खतरनाक संघरी घाटी से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज 5 महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को PCR वैन से सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉ. रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की घाटियों में भारी वाहनों की लापरवाही अब आम लोगों के लिए काल बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।1
- “गया जी के मानपुर इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई, जहाँ छः लेन पुल से लेकर मुफस्सिल मोड़ तक घंटों लंबा जाम लगा रहा। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी।”“ये तस्वीरें गया जी के मानपुर की हैं, जहाँ छः लेन पुल होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुल से लेकर मुफस्सिल मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने और पुलिस की कमी के कारण यह समस्या रोज की बनती जा रही है।”1
- Post by जन सेवक1
- Post by Mohd.raj khan1
- ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- वजीरगंज क़ी अलका ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता व गुरु का नाम किय़ा रौशन सिटी रिपोर्टर /वजीरगंज। प्रखंड के शिक्षक कॉलोनी निवासी अरुण कुमार क़ी पुत्री अलका रानी ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता ,गुरु सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अलका के पिता अरूण कुमार मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिउला गांव निवासी हैं । वे विश्व स्वास्थ्य संगठन नई दिल्ली में कार्यरत हैं, उनके दादा स्व रामचरित्र सिंह शिक्षक थे, जिनकी प्रेरणा से पूरा परिवार शिक्षा के प्रति जागरूक है। अलका कहती है कि मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई, उसके बाद मैंने पटना और अब दिल्ली के दरबारी लाल डीएवी मॉडल स्कूल शालीमार बाग में पढ़ रही हूँ। मेरी शुरू से इच्छा थी की मैं बेहतर अंक लाकर आगे की पढ़ाई की नींव मजबूत करूँ और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सक बनकर देश व समाज की सेवा करूं । अभी नीट की तैयारी शुरू की है। मेरे शिक्षण में माता-पिता, भाई तथा सभी गुरूजनों का भरपूर सहयोग रहा है। अलका की सफलता पर वजीरगंज में रह रहे उनके चाचा वरूण कुमार एवं अन्य परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है। फोटो -अलका क़ी सफलता पर मिठाई खिलाते परिजन एवं अलका का फ़ाइल फोटोएवं स्टेटमेंट1
- टंडवा के किसनपुर मोड़ में रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मचान से टकरा गया। इस घटना में मचान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मचान में बंधे मवेशी बाल-बाल बच गये। घटना को लेकर बताया गया कि वाहन तेज रफ्तार गति में आ रहा था तभी अचानक सड़क से सीधा सड़क से किनारे बने मचान से जाकर टकरा गया। बताया गया कि इस घटना में मचान में बंधे दुधारू मवेशी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया जिसके बाद वाहन मालिक के मुआवजा दिए जाने के बाद सड़क से जाम हटवाया गया।1
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1
- Post by जन सेवक1