चतरा में रफ्तार का तांडव; संघरी घाटी में ट्रक ने पिकअप को रौंदा, 5 महीने की मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर! चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की सड़कों पर 'जिंदगियां नीलाम' हो रही हैं। ताजा मामला चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की खतरनाक संघरी घाटी से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज 5 महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को PCR वैन से सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉ. रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की घाटियों में भारी वाहनों की लापरवाही अब आम लोगों के लिए काल बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चतरा में रफ्तार का तांडव; संघरी घाटी में ट्रक ने पिकअप को रौंदा, 5 महीने की मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर! चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की सड़कों पर 'जिंदगियां नीलाम' हो रही हैं। ताजा मामला चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की खतरनाक संघरी घाटी से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज 5 महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को PCR वैन से सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉ. रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की घाटियों में भारी वाहनों की लापरवाही अब आम लोगों के लिए काल बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1
- Post by Hindustan Express News1
- बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा हजारीबाग में कमांडो सिक्योरिटी फोर्स प्रबंधक नवल सिंह के पुत्र एवं भांजे टुनटुन सिंह के शाही व्याह में मुम्बई बॉलीवुड से आएं सुपर स्टार गोविंदा ने मंच पर मचाया धमाल ,1
- विभिन्न मांगों को लेकर पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी1
- -- -- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं, दवाइयों का भी किया गया निःशुल्क वितरण -- हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है: प्राचार्या -- ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं: डॉ निलेश रंजन -- निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है: डॉ जी.सी. वर्मा -- शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी: डॉ आमिर अफजल -- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम मटुकद्वार स्थित बॉन सेकर्स (BON SECOURS School) में निशुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के लगभग 500 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संबंधित दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. निलेश रंजन (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. आमिर अफजल (ऑर्थोपेडिक सर्जन) एवं डॉ. जी.सी. वर्मा (जनरल फिजिशियन) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर सहयोगी के रूप में सिस्टर आमला (खगड़िया, बिहार), सिस्टर विमिला (नालंदा बिहार), सिस्टर डेलसी (केनेरी, हजारीबाग) एवं सिस्टर जोशफिन (पटना, बिहार) ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन किया गया। प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस प्रकार का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगे भी इस तरह की पहल जारी रहेगी। डॉ. निलेश रंजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। इस शिविर के माध्यम से हमने कई सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की पहचान कर मरीजों को उचित परामर्श दिया है। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। डॉ. आमिर अफजल ने बताया कि हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में आम हैं, लेकिन लोग समय पर इलाज नहीं कराते। इस शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। डॉ. जी.सी. वर्मा ने कहा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इस तरह के प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय रहते बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की सड़कों पर 'जिंदगियां नीलाम' हो रही हैं। ताजा मामला चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की खतरनाक संघरी घाटी से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज 5 महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को PCR वैन से सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉ. रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की घाटियों में भारी वाहनों की लापरवाही अब आम लोगों के लिए काल बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।1