Shuru
Apke Nagar Ki App…
घुमारवी के मैहरी काथला के कुलवाडी में दिखा तेंदुआ लोग दहशत में है घुमारवी उपमंडल के तहत कुलवाड़ी गांव (मेहरीं काथला) में बीती रात तेंदुए की दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 7-8 बजे के बीच तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंचा और अश्वनी कुमार के घर के आसपास करीब 2-3 घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान तेंदुए ने पास में बन रहे मकान के अंदर बैठे एक आवारा कुत्ते को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है।
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
घुमारवी के मैहरी काथला के कुलवाडी में दिखा तेंदुआ लोग दहशत में है घुमारवी उपमंडल के तहत कुलवाड़ी गांव (मेहरीं काथला) में बीती रात तेंदुए की दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 7-8 बजे के बीच तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंचा और अश्वनी कुमार के घर के आसपास करीब 2-3 घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान तेंदुए ने पास में बन रहे मकान के अंदर बैठे एक आवारा कुत्ते को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हर हर महादेव शिव शम्भू, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर में वीरवार देर रात को जंगम मंडली द्वारा शिव शंकर भोलेनाथ का गुणगान सुनाया,और बताया शिव शंकर भोलेनाथ हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।बस भोलेनाथ शिव शंकर जी को सच्चे मन से याद करने की जरूरत है।1
- सुजानपुर सुजानपुर शहर में जिस पागल कुत्तिया ने आतंक मचा रखा था और उसने अब तक करीब 10 लोगों को अपना शिकार बनाया था उस पागल कुत्तिया का नगर परिषद की टीम ने सफल रेस्क्यू कर लिया है शुक्रवार प्रात शहर के वार्ड नंबर 9 में इस पागल कुतिया को पकड़ा गया नगर परिषद की ओर से आई टीम ने इसका सफल रेस्क्यू किया हैं रेस्कयू करने के बाद पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया यहां पहुंचे विभागीय कर्मी इस कुटिया को इंजेक्शन लगाया और सुरक्षित स्थान पर लेकर इसे छोड़ दिया गया यह हम आपको बता दे की नगर परिषद के रेहन बसेरा में एक स्थान चिन्हित किया गया है जहां ऐसे कुत्तों को इंजेक्शन लगाने के बाद रखा जाएगा ताकि शहर में किसी भी तरह की अव्यवस्था का माहौल न बने पशुपालन विभाग की देखरेख में इन तमाम कुत्तों की देखभाल की जाएगी जो नियम निर्धारित किए गए हैं उसके तहत तमाम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बहरहाल पागल कुत्तिया का सफल रेस्कयू होने के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।3
- बहड़ाला के साथ लगते गांव भड़ोलियां कलां में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के चलते तारों से तेज चिंगारियां और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पटाखे चल रहे हों। घटना के दौरान कुछ देर तक लगातार स्पार्किंग होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए सप्लाई बहाल करने के कार्य में जुट गए। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।1
- Post by Hem Singh Chauhan1
- हमीरपुर के डा राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को करीब 2 घंटे तक बिजली गुल रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे और कई जरूरी टेस्ट नहीं हो पाए, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी और दूरदराज से आए लोगों को मजबूरी में प्राइवेट लैब्स का रुख करना पड़ा, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ा। बिजली विभाग के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ सेवाएं बैकअप पर चलती रहीं, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है — 👉 क्या मेडिकल कॉलेज में पुख्ता बैकअप व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? 🎯 पुछता है हिमाचल — जिम्मेदार कौन? 📍 लोकेशन: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश1
- शिमला - विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुरुवार को विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में ‘माफिया राज’ के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिले में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वास्तविकता में सैकड़ों पेड़ों की कटाई कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब किसी व्यक्ति को डिपो दिलाने के उद्देश्य से किया गया, जिसके चलते नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गए। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं प्रदेश सरकार का संरक्षण इन लोगों को प्राप्त है, तभी इतने बड़े स्तर पर अनियमितताएं संभव हो पाई हैं। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर सदन के भीतर भी तीखी बहस होने के आसार हैं।2
- नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने संविधान संस्थाओं का अपमान किया है और पत्रकारों पर FIR दर्ज करवाई है1
- जमासनी देवी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा की पत्नी और पूर्व जिला परिषद धुंधला वार्ड ने की शिरकत। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम2
- सुजानपुर सुजानपुर मैदान में आयोजित होने वाले एयरशो का हिस्सा प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी बनेंगे स्कूल प्रशासन की ओर से दोनों बड़े नेताओं को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है स्कूल प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उन्होंने राजधानी शिमला में पहुंचकर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह की अगवाई में प्रदेश मुख्यमंत्री को सुजानपुर मैदान में आयोजित होने वाले इस एयर शो में आने का निमंत्रण दिया है जिसे मुख्यमंत्री ने कबूल करते हुए कहा कि वह 25 मार्च को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे इसके साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को भी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है उन्होंने भी 25 या 26 मार्च दोनों में से एक दिन इस कार्यक्रम में आने के लिए हमें भारी है यहां हम आपको बता दे कि दोनों शेर सभ्यताओं आने का अभी तक शेड्यूल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है ऐसे में यह दोनों बड़े नेता इस देश का हिस्सा बनेंगे या नहीं बनेंगे यह इस बात को भी देखना जरूरी है लेकिन स्कूल प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री जी को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया तो उन्होंने वायदा करते हुए कहा कि वह 25 मार्च को इस एयर शो का हिस्सा जरूर बनेंगे ऐसे में उनके आने का कार्यक्रम लगभग निश्चित है एयर शो के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त हमीरपुर द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक बड़ी बैठक रखी गई है यहां सैनिक स्कूल प्राचार्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी बैठक का हिस्सा बनेंगे। गुरुवार को उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला तहसीलदार प्रवीण ठाकुर सहित सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने सुजानपुर मैदान के भीतर सीटिंग प्लान को लेकर व्यवस्थाएं देखी हैं यहां जानकारी दी गई है कि करीब 25 से 30 मिनट का यह कार्यक्रम होगा और सीटिंग प्लान के मुताबिक् करीव दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के उच्च अधिकारीयो मीडिया जगत एवं स्कूल प्रशासनिक अधिकारीयो ब शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों एवं अन्य लोगों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी3