दबंग लेडी सिंघम थाना प्रभारी ने चोरी करने वाले आरोपियों को माल सहित किया गिरफ्तार निकाला जुलूस थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद दिनांक 12.08.2026 को फरियादी जीतेन्द्र पुत्र राजेन्द्र कुशवाहा, उम्र 18 वर्ष, निवासी बागपुरा, थाना भाण्डेर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में दबंग लेडी सिंघम सपना शर्मा ने भांडेर थाना में पदभार संभालते ही अपराधियों में हड़कंप मच गया थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 01.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के आरोपी चोरी की गई पानी की मोटरें, कॉपर के तार एवं पंखे बेचने की फिराक में बाईपास सरसई तिराहा, भाण्डेर के पास खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना भाण्डेर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी काजीपाठा मोहल्ला, भाण्डेर एवं निक्कू खान पुत्र राजू खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी काजीपाठा मोहल्ला, भाण्डेर बताया। आरोपियों से पूछताछ एवं उनके कब्जे से कॉपर के तार, पंखे, पानी की मोटरों के कॉपर तार, खाली मोटरें एवं अन्य सामान बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भाण्डेर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा, सउनि रामजुहार, प्रआर/273 कप्तान सिंह, प्रआर/422 राजेश शर्मा, आर/618 पुष्पेन्द्र, आर/366 दिलीप दोहरे, आर/802 महेश कौरव, आर/408 दीपक यादव, आर/924 गादीपाल एवं आर/397 विशाल, थाना भाण्डेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

- क्षत्रिय व सवर्ण समाज ने रौन में की गर्जना, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो रौन में गरजा क्षत्रिय व सवर्ण समाज आरक्षण आर्थिक आधार पर, SCST व UGC में संसोधन हो क्षत्रिय, करणी सेना और सवर्ण समाज ने निकाली ऐतिहासिक रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। भिंड जिले के रौन नगर में सर्व सवर्ण समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। UGC के नए नियमों, आरक्षण व्यवस्था और SC/ST एक्ट को लेकर क्षत्रिय समाज, करणी सेना और सर्व सवर्ण समाज ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रौन नगर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज एक मंच पर एकजुट दिखाई दिया। रौन में युवाओं ने बाइक रैली और पैदल मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां, "जय भवानी, जय राजपूताना", "जय परशुराम" और "आरक्षण आर्थिक आधार पर हो" के नारे लगाते हुए सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, विभिन्न संगठनों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं सुनती है तो आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।।2
- भाण्डेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बिजली तार, मोटर, पंखे सहित चोरी का माल बरामद, निकाला जुलूस भाण्डेर थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को एमपीईबी कार्यालय भाण्डेर से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 133/26 धारा 305(ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाण्डेर-चिरगांव रोड हाईवे बायपास स्थित कोक सिंह के ढाबे के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान राज पुत्र अकरम अली उम्र 20 वर्ष एवं शहबाज पुत्र लतीफ उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाठा भाण्डेर के रूप में हुई। उनके कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार के चार बंडल बरामद किए गए। वहीं, 12 अगस्त 2026 को बागपुरा निवासी जीतेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। 1 सितंबर को सूचना पर बाईपास सरसई तिराहा से आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान उम्र 26 वर्ष और निक्कू खान पुत्र राजू खान उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कॉपर तार, पंखे, पानी की मोटरें, मोटरों के कॉपर तार एवं अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।1
- उरई कोर्ट के सामने दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पुलिस वाले में भी लगा थप्पड़1
- इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई *इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई* *इंदरगढ़।* नगर की जनता को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के कुशल निर्देशन में इंदरगढ़ नगर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद इंदरगढ़ की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर औचक कार्रवाई करते हुए रास्तों को सुगम बनाया। *कार्रवाई के मुख्य बिंदु:* *संयुक्त दल की मौजूदगी:* इस कार्रवाई के दौरान दतिया पुलिस विभाग के *आरआई अजय वर्मा* और नगर परिषद सीएमओ *विजय बहादुर सिंह* अपनी पूरी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। *समझाइश और चेतावनी:* प्रशासन ने हाथ ठेला चालकों और दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। *भविष्य की चेतावनी:* अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधितों के खिलाफ सीधे *चालानी कार्रवाई और जब्तीकरण* की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है। *वहीं दूसरी ओर बड़ा सवाल:* है रोड पर खड़ी फोर व्हीलर कारों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि *नगर में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है, तो फोर व्हीलर वाहन एवं मोटरसाइकिल कहां खड़े किए जाएं?* प्रशासन को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।1
- मुझे पता नहीं था औरत के बिना भी दुनिया इतनी खूबसूरत है अजीब सा फील हो रहा है 😂😂#शेयर कर दो भाई1
- दतिया महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने निभाया अपना वादा, तिरुपति में किया केशदान,उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वादा किया पूरा, दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ कर कराया शुद्धिकरण कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर साधा निशाना, बोले—अब उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए दतिया उपचुनाव के दौरान दतिया राजघराने के महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने बीजेपी की जीत का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उपचुनाव में बीजेपी की हार होती है, तो वह तिरुपति जाकर केशदान करेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने अपना वादा पूरा किया। वह तिरुपति पहुंचे और वहां केशदान किया। इसके बाद दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ का आयोजन कर शुद्धिकरण कराया गया। दरअसल, उपचुनाव के दौरान महाराज के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने उन्हें ‘बहरूपिया राजा’ बताया था। अब महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने विधायक घनश्याम सिंह पर पलटवार किया है। महाराज ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा कर दिया है। अब कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में आज बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्व विभाग, पुलिस, श्रम विभाग एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को मुक्त कराया है। चारों मजदूर मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि दतिया कलेक्टर के निर्देश पर लक्ष्मणपुरा में दबिश दी गई थी, जहां चार मानसिक रूप से विक्षिप्त मजदूरों को मुक्त कराया गया है। उनके नाम-पता एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है1
- श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज ने कराई कलश स्थापना ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री रामदास महाराज दंदरौआ धाम महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर का आगमन हुआ उनके कर कमल से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश धारण की स्थापना हुई साथ ही ग्राम के समस्त वरिष्ठ सम्मानीय जन उपस्थित रहे हम सब ने उनका आशीर्वाद लिया हनुमान महाराज ऐसे ही सब पर कृपा बनाए रखें, जय श्री सीताराम जी ग्राम बेरछ में ददरौआ धाम पीठाधीश्वर का आगमन, राम जानकी मंदिर पर कलश स्थापना भांडेर तहसील के ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर जी का शुभ आगमन हुआ। उनके कर कमलों से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर ग्राम के समस्त वरिष्ठ, सम्मानीय एवं आदरणीय जन उपस्थित रहे। सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। जय श्री सीताराम जी।1