Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में आज बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्व विभाग, पुलिस, श्रम विभाग एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को मुक्त कराया है। चारों मजदूर मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि दतिया कलेक्टर के निर्देश पर लक्ष्मणपुरा में दबिश दी गई थी, जहां चार मानसिक रूप से विक्षिप्त मजदूरों को मुक्त कराया गया है। उनके नाम-पता एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है
Adiya dantre 9981601860
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में आज बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्व विभाग, पुलिस, श्रम विभाग एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को मुक्त कराया है। चारों मजदूर मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि दतिया कलेक्टर के निर्देश पर लक्ष्मणपुरा में दबिश दी गई थी, जहां चार मानसिक रूप से विक्षिप्त मजदूरों को मुक्त कराया गया है। उनके नाम-पता एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई *इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई* *इंदरगढ़।* नगर की जनता को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के कुशल निर्देशन में इंदरगढ़ नगर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद इंदरगढ़ की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर औचक कार्रवाई करते हुए रास्तों को सुगम बनाया। *कार्रवाई के मुख्य बिंदु:* *संयुक्त दल की मौजूदगी:* इस कार्रवाई के दौरान दतिया पुलिस विभाग के *आरआई अजय वर्मा* और नगर परिषद सीएमओ *विजय बहादुर सिंह* अपनी पूरी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। *समझाइश और चेतावनी:* प्रशासन ने हाथ ठेला चालकों और दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। *भविष्य की चेतावनी:* अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधितों के खिलाफ सीधे *चालानी कार्रवाई और जब्तीकरण* की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है। *वहीं दूसरी ओर बड़ा सवाल:* है रोड पर खड़ी फोर व्हीलर कारों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि *नगर में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है, तो फोर व्हीलर वाहन एवं मोटरसाइकिल कहां खड़े किए जाएं?* प्रशासन को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।1
- इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में आज बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्व विभाग, पुलिस, श्रम विभाग एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को मुक्त कराया है। चारों मजदूर मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि दतिया कलेक्टर के निर्देश पर लक्ष्मणपुरा में दबिश दी गई थी, जहां चार मानसिक रूप से विक्षिप्त मजदूरों को मुक्त कराया गया है। उनके नाम-पता एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है1
- इंदरगढ़ सीनियर हाई स्कूल बालक छात्रावास अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के हॉस्टल अधीक्षक की मनमानी के कारण बच्चों ने हॉस्टल खाली किया बताया जाता है की ग्वालियर रोड पर बीएसएनल भवन के समीप सीनियर हाई स्कूल हॉस्टल जिसको अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है विगत महिनो से यह हॉस्टल डी. आर. राहुल की लापरवाही एवं तानाशाही का शिकार हॉस्टल के बच्चे हो रहे हैं इस कारण 80 सीटर हॉस्टल के बच्चे अपने रिश्तेदारों एवं किराए पर रहने के लिए विवश है 15 अगस्त को स्थानीय तहसीलदार दीपक यादव ने इस हॉस्टल का निरीक्षण किया था और गंभीर अनिमिताएं पाई थी इसी तारतम में मंगलवार को भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हॉस्टल की अनियमिताओं के विरोध में धरना दिया गया तब जाकर तहसीलदार दीपक यादव ने हॉस्टल का पुर्ननिरीक्षण किया और गंभीर अनिमिताएं पाई गई उन्होंने बताया कि मैं भी दो-तीन बार फोन लगाकर डी.आर. राहुल बात करनी चाहिए लेकिन फोन नहीं उठाना उन्होंने अपना पक्ष रखा तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि मैं प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेज दिया है अब कलेक्टर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी1
- डबरा एसडीएम नवकिरण कौर ने आते ही बस स्टैंड के पास ऑटो पार्ट्स कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर दिखाई नाराजगी । डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा एसडीएम नवकिरण कौर ने आते ही बस स्टैंड के पास ऑटो पार्ट्स की दुकानदारों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण को लेकर डबरा एसडीएम में दिखाई नाराजगी और दुकानदारों को आगे से सड़क पर सामान ना रखने की दी चेतावनी, एसडीएम में पैदल घूम कर लिया जाएगा , जिसे देख डबरा के विकास को लेकर नगर वासियों के मन में जागी एक नई किरण।2
- बस बालो ने खुद को केंद्र एवं राज्य सरकार बना अपना बजट एवं गजट बनाया 70रु किराया कर शासन प्रशासन को खुला चेलेंज दिया, एकाएक बीस रूपये बढ़ने से मोदी जी की आलोचना में चीनी की तरह ब्रद्धि हुईं1
- भाण्डेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बिजली तार, मोटर, पंखे सहित चोरी का माल बरामद, निकाला जुलूस भाण्डेर थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को एमपीईबी कार्यालय भाण्डेर से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 133/26 धारा 305(ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाण्डेर-चिरगांव रोड हाईवे बायपास स्थित कोक सिंह के ढाबे के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान राज पुत्र अकरम अली उम्र 20 वर्ष एवं शहबाज पुत्र लतीफ उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाठा भाण्डेर के रूप में हुई। उनके कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार के चार बंडल बरामद किए गए। वहीं, 12 अगस्त 2026 को बागपुरा निवासी जीतेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। 1 सितंबर को सूचना पर बाईपास सरसई तिराहा से आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान उम्र 26 वर्ष और निक्कू खान पुत्र राजू खान उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कॉपर तार, पंखे, पानी की मोटरें, मोटरों के कॉपर तार एवं अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।1
- उरई कोर्ट के सामने दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पुलिस वाले में भी लगा थप्पड़1
- ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन इंदरगढ़, दतिया | 01 सितंबर 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इंदरगढ़ द्वारा आज छात्र हितों से जुड़ी दो गंभीर समस्याओं को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला संयोजक ध्रुव नीखरा के नेतृत्व में सौंपा गया। पहली मांग - छात्रावास की बदहाली पर कार्रवाई हो ABVP ने बताया कि इंदरगढ़ स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। छात्रों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधीक्षक द्वारा छात्रों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। ABVP ने अधीक्षक पर जांच कर तत्काल हटाने की मांग की। दूसरी मांग - किताबों के बिना कैसे होगी परीक्षा? शासकीय विद्यालयों में 7 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें (Books) तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। परिषद ने शीघ्र पुस्तक वितरण की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ABVP उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1