ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन इंदरगढ़, दतिया | 01 सितंबर 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इंदरगढ़ द्वारा आज छात्र हितों से जुड़ी दो गंभीर समस्याओं को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला संयोजक ध्रुव नीखरा के नेतृत्व में सौंपा गया। पहली मांग - छात्रावास की बदहाली पर कार्रवाई हो ABVP ने बताया कि इंदरगढ़ स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। छात्रों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधीक्षक द्वारा छात्रों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। ABVP ने अधीक्षक पर जांच कर तत्काल हटाने की मांग की। दूसरी मांग - किताबों के बिना कैसे होगी परीक्षा? शासकीय विद्यालयों में 7 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें (Books) तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। परिषद ने शीघ्र पुस्तक वितरण की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ABVP उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन इंदरगढ़, दतिया | 01 सितंबर 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इंदरगढ़ द्वारा आज छात्र हितों से जुड़ी दो गंभीर समस्याओं को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला संयोजक ध्रुव नीखरा के नेतृत्व में सौंपा गया। पहली मांग - छात्रावास की बदहाली पर कार्रवाई हो ABVP ने बताया कि इंदरगढ़ स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। छात्रों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधीक्षक द्वारा छात्रों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। ABVP ने अधीक्षक पर जांच कर तत्काल हटाने की मांग की। दूसरी मांग - किताबों के बिना कैसे होगी परीक्षा? शासकीय विद्यालयों में 7 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें (Books) तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। परिषद ने शीघ्र पुस्तक वितरण की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ABVP उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
- दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमान मंदिर के पास 2.5 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन चोरी, अज्ञात चोरों ने काटे विद्युत तार दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास मौजा धौंड में अज्ञात आरोपियों द्वारा किसानों की करीब 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोरों ने विद्युत लाइन के तार काटकर उन्हें चोरी कर लिया, जिससे किसानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। मामले में म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. वितरण केंद्र सालौन के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार गौड़, पिता राजेंद्र गौड़, उम्र 35 वर्ष, ने घटना की सूचना दी। घटना खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास, दबोह-भांडेर रोड पर बताई गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी हुए विद्युत तार की कीमत का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है।1
- मुझे विधायक बना मैं दतिया का विकास करूंगा अभी तक चंबल क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है1
- क्षत्रिय व सवर्ण समाज ने रौन में की गर्जना, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो रौन में गरजा क्षत्रिय व सवर्ण समाज आरक्षण आर्थिक आधार पर, SCST व UGC में संसोधन हो क्षत्रिय, करणी सेना और सवर्ण समाज ने निकाली ऐतिहासिक रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। भिंड जिले के रौन नगर में सर्व सवर्ण समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। UGC के नए नियमों, आरक्षण व्यवस्था और SC/ST एक्ट को लेकर क्षत्रिय समाज, करणी सेना और सर्व सवर्ण समाज ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रौन नगर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज एक मंच पर एकजुट दिखाई दिया। रौन में युवाओं ने बाइक रैली और पैदल मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां, "जय भवानी, जय राजपूताना", "जय परशुराम" और "आरक्षण आर्थिक आधार पर हो" के नारे लगाते हुए सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, विभिन्न संगठनों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं सुनती है तो आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।।2
- दतिया महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने निभाया अपना वादा, तिरुपति में किया केशदान,उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वादा किया पूरा, दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ कर कराया शुद्धिकरण कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर साधा निशाना, बोले—अब उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए दतिया उपचुनाव के दौरान दतिया राजघराने के महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने बीजेपी की जीत का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उपचुनाव में बीजेपी की हार होती है, तो वह तिरुपति जाकर केशदान करेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने अपना वादा पूरा किया। वह तिरुपति पहुंचे और वहां केशदान किया। इसके बाद दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ का आयोजन कर शुद्धिकरण कराया गया। दरअसल, उपचुनाव के दौरान महाराज के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने उन्हें ‘बहरूपिया राजा’ बताया था। अब महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने विधायक घनश्याम सिंह पर पलटवार किया है। महाराज ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा कर दिया है। अब कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- दतिया ब्रेकिंग: *पीताम्बरा पीठ पहुंचीं बॉलीबुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, माई के दर्शन कर ग्वालियर रवाना* बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचीं। *मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी (पीताम्बरा माई) की विशेष पूजा-अर्चना की* और इसके बाद मंदिर प्रांगण में स्थित *महाभारत कालीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।* भूमि पेडनेकर के अचानक मंदिर आगमन की खबर फैलते ही *बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और स्थानीय नागरिक पीताम्बरा पीठ पहुंच गए।* इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पर्याप्त *पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन पूजन संपन्न करने के पश्चात अभिनेत्री* सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। दतिया ब्रेकिंग: *पीताम्बरा पीठ पहुंचीं बॉलीबुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, माई के दर्शन कर ग्वालियर रवाना* बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचीं। *मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी (पीताम्बरा माई) की विशेष पूजा-अर्चना की* और इसके बाद मंदिर प्रांगण में स्थित *महाभारत कालीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।* भूमि पेडनेकर के अचानक मंदिर आगमन की खबर फैलते ही *बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और स्थानीय नागरिक पीताम्बरा पीठ पहुंच गए।* इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पर्याप्त *पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन पूजन संपन्न करने के पश्चात अभिनेत्री* सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं।1
- दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं। दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं।1
- भांडेर में पेयजल संकट पर सीएमओ का बयान, फिल्टर प्लांट की सफाई के लिए दो दिन बंद रहेगी सप्लाई भांडेर नगर में पेयजल की समस्या को लेकर नगर परिषद सीएमओ राधे रमन यादव ने स्थिति स्पष्ट की है। बुधवार दोपहर 01 बजे उन्होंने बताया कि बरसात के कारण फिल्टर प्लांट चोक हो गया है, जिसकी हर साल सफाई कराई जाती है। इस बार भी सफाई कराई जानी है, जिसके चलते दो दिन तक नगर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सीएमओ ने बताया कि पानी शुद्ध करने के लिए जो ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी जैसी दवाएं उपयोग होती हैं, उनका स्टॉक खत्म हो गया है। ठेकेदार का पेमेंट न होने और इंजीनियर टीम न लगने के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। संबंधित फाइल दो दिन पहले भेज दी गई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जल्द ही स्वच्छ पानी दिया जाएगा। पानी बंद रहने की सूचना अखबार और मुनादी के माध्यम से दी जाएगी। लोगों से पानी स्टोर करने की अपील है, साथ ही टैंकर और सीधी सप्लाई की व्यवस्था स्वयं उनके द्वारा देखी जाएगी।1
- श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज ने कराई कलश स्थापना ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री रामदास महाराज दंदरौआ धाम महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर का आगमन हुआ उनके कर कमल से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश धारण की स्थापना हुई साथ ही ग्राम के समस्त वरिष्ठ सम्मानीय जन उपस्थित रहे हम सब ने उनका आशीर्वाद लिया हनुमान महाराज ऐसे ही सब पर कृपा बनाए रखें, जय श्री सीताराम जी ग्राम बेरछ में ददरौआ धाम पीठाधीश्वर का आगमन, राम जानकी मंदिर पर कलश स्थापना भांडेर तहसील के ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर जी का शुभ आगमन हुआ। उनके कर कमलों से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर ग्राम के समस्त वरिष्ठ, सम्मानीय एवं आदरणीय जन उपस्थित रहे। सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। जय श्री सीताराम जी।1
- रामपुरा में बरिया के पास युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल। दतिया के भगुवापुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास 38 वर्षीय संजीव जाटव को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।1