रानी में दिनदहाड़े बाइक चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई, चोरी की बाइक बरामद रानी। रानी कस्बे में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की वारदात का रानी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी की घटना 26 अगस्त को हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कालूराम उर्फ साकलाराम (27) पुत्र शंकरलाल, निवासी शनिश्वर मंदिर के पास, नाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।
रानी में दिनदहाड़े बाइक चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई, चोरी की बाइक बरामद रानी। रानी कस्बे में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की वारदात का रानी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी की घटना 26 अगस्त को हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कालूराम उर्फ साकलाराम (27) पुत्र शंकरलाल, निवासी शनिश्वर मंदिर के पास, नाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।
- रक्षाबंधन के अवसर पर नाना बाजार मे आदिवासी युवक - युवतियो मे हुई लडाई , कानून व्यवस्था की अनदेखी बाली के नाना ग्राम मे रक्षाबंधन त्योहार पर आदिवासी युवक- युवतियो मे भीषण लडाई हो गई जिससे भरे बाजार मे खरीदारी करने वाले लोगो मे अफरा- तफरी मच गई। नाना मे ऐसी घटना होना कानून व्यवस्था पर सवाल खडे कर रहा है। आदिवासी क्षेत्र के कुछ बदमाश प्रवति के लोग बाजारो मे आकर माहौल खराब कर देते है जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।1
- तुकाराम मुंढे के एक्शन से महाराष्ट्र में हड़कंप, FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर का पद संभालने के बाद IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अपने सख्त एक्शन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पद संभालने के बाद उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छता और नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट्स के मुताबिक FDA की टीमों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है। कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई। कुछ बड़े ब्रांड और नामी रेस्टोरेंट भी इस अभियान की चपेट में आए हैं। मुंढे की कार्रवाई से जहां आम लोगों में उनकी सख्त कार्यशैली की चर्चा है, वहीं कुछ कारोबारी उनके तरीके को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। उनके खिलाफ FDA के कुछ अधिकारियों की शिकायत और कानूनी विवाद भी सामने आए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि उनके तबादले के लिए ₹250 करोड़ तक खर्च करने की साजिश की गई थी। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह 245 गिरफ्तारियों और 275 कारोबारों को सील करने के आंकड़ों की भी विश्वसनीय स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं मिली है। तुकाराम मुंढे का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करवाना और आम लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।1
- बिजोवा में विशाल नीम का पेड़ गिरने से मुख्य रास्ता बंद, 12 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पाली जिले के बिजोवा गांव में तालाब के पास मुख्य आम रास्ते पर विशाल नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिरा था। खबर लिखे जाने तक 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पेड़ को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। महादेव मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद तालाब के पास महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। पेड़ की मोटी शाखाएं और घना हरा हिस्सा सड़क पर फैला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। एक ग्रामीण ने नाराजगी जताते हुए बताया कि यह गांव का मुख्य आम रास्ता है और पेड़ गुरुवार शाम करीब 6 बजे गिर गया था, लेकिन अब तक इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।1
- मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व राजसमंद जिले के गढबौर चारभुजा | कस्बे के कृष्णधाम मंदिर में शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर परंपरा अनुसार पूजा हुई। शुभ मुहूर्त में देवस्थान कचेड़ी से पुजारी मृदंग थाली एवं नर्सिगे के साथ थाल में चांदी की राखी, श्रीफल और दक्षिणा लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान को चांदी की राखी, श्रीफल, पत्रम और पुष्पम यथा अनुसार अर्पित किए। उससे पूर्व भगवान के राजभोग आरती की गई। उसके बाद में भगवान को चांदी की राखी भेंट करने के बाद पुजारियों और कस्बेवासियों ने एक-एक कर भगवान को राखी और श्रीफल चढ़ाए। इसके बाद पुजारियों को राखी बांधी गई। उसके बाद राखी का त्यौहार पूरे कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा बड़ो से आशीर्वाद लिया वही भाइयों ने बहनों को तोहफे के रूप में कपड़े और दक्षिणा देकर बहनों के रक्षा की जिम्मेदारी ली । वही चारभुजा नाथ मंदिर में रक्षाबंधन होने के बाद आसपास के गांवों में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। चारभुजा मंदिर में राखी की परंपरा निभाने के लिए काफी संख्या में पुजारीगणों के साथ कस्बे वासी एवं देवस्थान विभाग के कार्मिक शामिल हुए। रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों की निजी एवं रोडवेज बसों में दिनभर भारी भीड़ के साथ कस्बे में आने जाने वाली सभी बसें यात्रियों से भरी नजर आई4
- भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की गोचर भूमि मे कचरे के ढेर क्यों 🚨 भैंसवाड़ा में गोचर भूमि बनी कचरा डंपिंग की जगह! भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की गोचर भूमि में कचरे के ढेर लगे होने का मामला सामने आया है। वीडियो में जगह-जगह कचरा पड़ा दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। गोचर भूमि गांव के पशुओं के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यहां कचरा जमा होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। ❓ सवाल यह है कि गोचर भूमि में कचरा आखिर कौन डाल रहा है और पंचायत प्रशासन की ओर से इसकी सफाई एवं रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है? ग्रामीणों की मांग है कि मौके से कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाई जाए और गोचर भूमि में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए। 📍 स्थान: भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत #भैंसवाड़ा #गोचरभूमि #कचरा #ग्रामपंचायत #जालौर #स्थानीयसमाचार1
- कर्णेश्वर महादेव प्राणी गो सेवा समिति मंडवाड़ा में आज गायों के लिए लापसी के भामाशाह राम भरोसे शैतान सिंह राव, कोषाध्यक्ष ललित भाई पुरोहित, समाजसेवी छगन लाल पुरोहित, मोहन भाई माली, अर्जुन गोकुल हीरागर, भूराराम खंगाराम हिम्मत सैन ऊकाराम प्रजापत3
- राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा1
- नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि रानी। निकटवर्ती नादाणा जोधान (जवाली) स्थित श्री रूपमुनि सार्वजनिक गौशाला में अखिल भारतीय श्री मरूधर केसरी जैन युवा संघ तांबरम सर्कल (चेन्नई) के करीब 140 सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। गौशाला ट्रस्ट की ओर से संघ के सदस्यों का साफा, शॉल, दुपट्टा एवं माला पहनाकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया गया। चेन्नई से आए संघ के पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संघ के सदस्यों ने जीवदया के तहत गायों को हरा चारा एवं लापसी खिलाई। साथ ही गायों की सेवा एवं संरक्षण के लिए बढ़-चढ़कर राशि भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंपकलाल चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेश बी. भलगट, दिनेश एम. भलगट, महामंत्री छगनलाल मेवाड़ा, सलाहकार नथमल गांधी (सीए), कोषाध्यक्ष केवलचंद गांधी, अमर सिंह सिसोदिया, झूमरलाल भलगट, जयंतीलाल गांधी, खेमचंद बोहरा, रमेश भलगट, पूर्व प्राचार्य डॉ. नारायण सिंह राठौड़, अरुण गांधी, मनसुख भलगट, प्यारेलाल चाणोदिया, भंवरलाल सिंघवी, गौतमचंद बोहरा, प्रकाश गुगलिया, मनोज सेठिया, शांतिलाल गांधी, प्रकाश गांधी, अशोक भलगट, वनाराम माली, संजय जैन, लोकेश जैन, देवेंद्र सोनी, भरत गांधी सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई।1