Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा
Suresh Bagora
राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा1
- रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- राजसमंद पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मनाया अनोखा रक्षा बंधन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,1
- मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व राजसमंद जिले के गढबौर चारभुजा | कस्बे के कृष्णधाम मंदिर में शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर परंपरा अनुसार पूजा हुई। शुभ मुहूर्त में देवस्थान कचेड़ी से पुजारी मृदंग थाली एवं नर्सिगे के साथ थाल में चांदी की राखी, श्रीफल और दक्षिणा लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान को चांदी की राखी, श्रीफल, पत्रम और पुष्पम यथा अनुसार अर्पित किए। उससे पूर्व भगवान के राजभोग आरती की गई। उसके बाद में भगवान को चांदी की राखी भेंट करने के बाद पुजारियों और कस्बेवासियों ने एक-एक कर भगवान को राखी और श्रीफल चढ़ाए। इसके बाद पुजारियों को राखी बांधी गई। उसके बाद राखी का त्यौहार पूरे कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा बड़ो से आशीर्वाद लिया वही भाइयों ने बहनों को तोहफे के रूप में कपड़े और दक्षिणा देकर बहनों के रक्षा की जिम्मेदारी ली । वही चारभुजा नाथ मंदिर में रक्षाबंधन होने के बाद आसपास के गांवों में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। चारभुजा मंदिर में राखी की परंपरा निभाने के लिए काफी संख्या में पुजारीगणों के साथ कस्बे वासी एवं देवस्थान विभाग के कार्मिक शामिल हुए। रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों की निजी एवं रोडवेज बसों में दिनभर भारी भीड़ के साथ कस्बे में आने जाने वाली सभी बसें यात्रियों से भरी नजर आई4
- उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए। इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।1
- भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्सोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर के पुराना चौराहा बस स्टैंड एवं बाईपास चौराहा पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। वहीं मिठाई की दुकानों एवं राखियों के स्टॉल पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। त्योहार को लेकर के दुकानों के बाहर भी आकर्षक विद्युत सजावट की गई। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए जमकर खरीददारी की।1
- भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,, ✍️✍️ मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। @हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police1
- राजसमंद राखी के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ आज बहनें भाइयों की कलाई पर बंदे की राखी रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से बाजारों में उमड़ी भीड़4