भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,, ✍️✍️ मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। @हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police
भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,, ✍️✍️ मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। @हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police
- भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,, ✍️✍️ मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। @हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police1
- ईरांस गांव में पौधों को बांधे रक्षासूत्र, ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प आसींद/ आसींद ब्लॉक के ईरांस ग्राम पंचायत में ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। गांव के नवीन विद्यालय भवन परिसर में लगाए गए पौधों को रक्षासूत्र बांधकर ग्रामीणों ने उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान रक्षाबंधन के पारंपरिक पर्व को प्रकृति से जोड़ते हुए पेड़-पौधों को परिवार के सदस्य की तरह सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गांव की माताओं, बहनों और भाइयों ने मिलकर पौधों को रक्षासूत्र बांधा। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पौधों के प्रति अपनत्व जताते हुए उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। आसींद मंजूर 94138895963
- भाई-भाभी के लिए कश्मीरी घड़ी वाली राखी ट्रेंड में: कपल राखी और लाल धागों का क्रेज बढ़ा, 150 से ज्यादा स्टॉल लगी1
- मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व राजसमंद जिले के गढबौर चारभुजा | कस्बे के कृष्णधाम मंदिर में शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर परंपरा अनुसार पूजा हुई। शुभ मुहूर्त में देवस्थान कचेड़ी से पुजारी मृदंग थाली एवं नर्सिगे के साथ थाल में चांदी की राखी, श्रीफल और दक्षिणा लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान को चांदी की राखी, श्रीफल, पत्रम और पुष्पम यथा अनुसार अर्पित किए। उससे पूर्व भगवान के राजभोग आरती की गई। उसके बाद में भगवान को चांदी की राखी भेंट करने के बाद पुजारियों और कस्बेवासियों ने एक-एक कर भगवान को राखी और श्रीफल चढ़ाए। इसके बाद पुजारियों को राखी बांधी गई। उसके बाद राखी का त्यौहार पूरे कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा बड़ो से आशीर्वाद लिया वही भाइयों ने बहनों को तोहफे के रूप में कपड़े और दक्षिणा देकर बहनों के रक्षा की जिम्मेदारी ली । वही चारभुजा नाथ मंदिर में रक्षाबंधन होने के बाद आसपास के गांवों में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। चारभुजा मंदिर में राखी की परंपरा निभाने के लिए काफी संख्या में पुजारीगणों के साथ कस्बे वासी एवं देवस्थान विभाग के कार्मिक शामिल हुए। रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों की निजी एवं रोडवेज बसों में दिनभर भारी भीड़ के साथ कस्बे में आने जाने वाली सभी बसें यात्रियों से भरी नजर आई4
- राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा1
- संस्कृत दिवस पर जागरूकता रैली: मां सेवा भारती मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी विद्यार्थी व स्टाफ का चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेन्दड़ा। रायपुर उपखण्ड क्षेत्र के सेन्दड़ा में संस्कृत दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय की ओर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से मुख्य ग्राम, पिपलाज माता मंदिर, आईओसी रोड, पोस्ट ऑफिस, ग्राम पंचायत, मुख्य बाजार, जागेश्वर महादेव, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली में विद्यार्थी “संस्कृत हमारी भारती, इसको उतारो आरती”, “जयतु संस्कृत, जयतु भारतम्” जैसे नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। ग्रामीणों ने जगह-जगह रैली का जोरदार स्वागत किया। बाद में विद्यालय में वाद-विवाद, निबंध व लेखन प्रतियोगिताएं हुईं और संस्कृत के संरक्षण व प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। इसी दौरान मां सेवा भारती मित्र मंडल ने भी सेवा भाव का परिचय दिया। मां सेवा भारती मित्र मंडल हमेशा एक्टिव रहता है और गांव के हर सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। रैली में शामिल सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को मंडल के कार्यकर्ताओं ने चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया और संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। “संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पहचान है।” इस पुनीत कार्य में मां सेवा भारती मित्र मंडल के कार्यकर्ता आनन्द सोलंकी, अशोक जी, सोहन लाल, राजेंद्र कटारिया, कमल, धर्मेंद्र, रोहित, कुलदीप और जागृत उपस्थित रहे।1
- रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- भीलवाड़ा में क्रेटा से लाखों का डोडा-चूरा जब्त, एक गिरफ्तार: सात प्लास्टिक कट्टों में छुपाकर रखा था, 2 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद1