logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।स्काई इंडिया टीवी चैनल लोकेशन नरसिंहपुर खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल्द मरम्मत और सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग ​नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत धवई अंतर्गत लमन्न्या टोला में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोला है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। ​छात्रों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिसके चलते उन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से मरीजों, बुजुर्गों और काम-धंधे पर जाने वाले लोगों की भी आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ​छात्रों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द सड़क का सुधार कार्य कराया जाए।

22 hrs ago
user_Satish Vishwakarma
Satish Vishwakarma
Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।स्काई इंडिया टीवी चैनल लोकेशन नरसिंहपुर खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल्द मरम्मत और सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग ​नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत धवई अंतर्गत लमन्न्या टोला में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोला है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। ​छात्रों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिसके चलते उन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से मरीजों, बुजुर्गों और काम-धंधे पर जाने वाले लोगों की भी आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ​छात्रों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द सड़क का सुधार कार्य कराया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार करेली 9977447750 नरसिंहपुर जिले में युवक की हत्या कर शव नर्मदा नदी में फेकने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,,मृतक तरवर गुर्जर का शव ढूंढने में जुटी पुलिस
    1
    प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार करेली 9977447750

  नरसिंहपुर जिले में युवक की हत्या कर शव नर्मदा नदी में फेकने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,,मृतक तरवर गुर्जर का शव ढूंढने में जुटी पुलिस
    user_प्रदीप शर्मा करेली
    प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नरसिंहपुर - गोटेगांव में चुनाव आयोग के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल,निकाला मशाल जुलूस नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मतदाता सूची में कथित धांधली और नाम काटे जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस गोटेगांव ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और ईवीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारकासिंह राजपूत और पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने चेतावनी दी कि निष्पक्षता न बरतने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
    1
    नरसिंहपुर - गोटेगांव में चुनाव आयोग के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल,निकाला मशाल जुलूस
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मतदाता सूची में कथित धांधली और नाम काटे जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस गोटेगांव ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और ईवीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारकासिंह राजपूत और पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने चेतावनी दी कि निष्पक्षता न बरतने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
  • ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदा तट का दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🐊🙏
    1
    ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदा तट का दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🐊🙏
    user_शंभू दयाल सेन
    शंभू दयाल सेन
    Narsimhapur, Narsinghpur•
    12 hrs ago
  • ग्रामीणों ने भू-अधिकार की उठाई मांग क्या पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर
    1
    ग्रामीणों ने भू-अधिकार की उठाई मांग
क्या पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नरसिंहपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत में करंट लगाकर की थी 28 वर्षीय युवक की हत्या, नर्मदा नदी में फेंका शव; 9 आरोपी गिरफ्तार ​नरसिंहपुर: जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की गुमशुदगी का मामला आखिरकार पुलिस की सघन और तकनीकी जांच के बाद एक अंधे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    नरसिंहपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत में करंट लगाकर की थी 28 वर्षीय युवक की हत्या, नर्मदा नदी में फेंका शव; 9 आरोपी गिरफ्तार
​नरसिंहपुर:
जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की गुमशुदगी का मामला आखिरकार पुलिस की सघन और तकनीकी जांच के बाद एक अंधे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग
    1
    भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।स्काई इंडिया टीवी चैनल लोकेशन नरसिंहपुर खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल्द मरम्मत और सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग ​नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत धवई अंतर्गत लमन्न्या टोला में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोला है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। ​छात्रों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिसके चलते उन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से मरीजों, बुजुर्गों और काम-धंधे पर जाने वाले लोगों की भी आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ​छात्रों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द सड़क का सुधार कार्य कराया जाए।
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।स्काई इंडिया टीवी चैनल                        लोकेशन नरसिंहपुर

खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल्द मरम्मत और सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग

​नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत धवई अंतर्गत लमन्न्या टोला में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोला है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
​छात्रों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिसके चलते उन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से मरीजों, बुजुर्गों और काम-धंधे पर जाने वाले लोगों की भी आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
​छात्रों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द सड़क का सुधार कार्य कराया जाए।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। एक्सप्रेस न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ *थाना करेली में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार* नरसिंहपुर जिले के थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। *पूरा मामला -* दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी नंदराम कौरव निवासी पनारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का सूरज कौरव जो कि नेवी में पदस्थ है और गांव छुट्टी पर आया हुआ था। दिनांक 16.09.2026 की रात करीब 10:45 बजे गणेश पंडाल के सामने आरोपी कार्तिक उदेनिया पिता नरेन्द्र उदेनिया निवासी नारगी एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव पिता भोगीराम नामदेव निवासी पनारी मोटर सायकल से आये और जान से मारने की नियत से सूरज कौरव पर धारदार चाकू से पेट, सीना एवं पीठ पर वार कर दिया। जिससे सूरज को गंभीर चोटें आईं। जिसे तत्काल अपोलो अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया, जो अभी इलाजरत है। इस पर थाना करेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 880/2026 धारा 296ए, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी कार्तिक उदेनिया के खिलाफ थाना करेली एवं थाना गाडरवाड़ा में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से दिनांक 22.09.2026 की रात्रि 8 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त किया गया है।
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।   एक्सप्रेस न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़              *थाना करेली में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार*


नरसिंहपुर जिले के थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

*पूरा मामला -*

दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी नंदराम कौरव निवासी पनारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का सूरज कौरव जो कि नेवी में पदस्थ है और गांव छुट्टी पर आया हुआ था। दिनांक 16.09.2026 की रात करीब 10:45 बजे गणेश पंडाल के सामने आरोपी कार्तिक उदेनिया पिता नरेन्द्र उदेनिया निवासी नारगी एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव पिता भोगीराम नामदेव निवासी पनारी मोटर सायकल से आये और जान से मारने की नियत से सूरज कौरव पर धारदार चाकू से पेट, सीना एवं पीठ पर वार कर दिया। जिससे सूरज को गंभीर चोटें आईं। जिसे तत्काल अपोलो अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया, जो अभी इलाजरत है।

इस पर थाना करेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 880/2026 धारा 296ए, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कार्तिक उदेनिया के खिलाफ थाना करेली एवं थाना गाडरवाड़ा में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से दिनांक 22.09.2026 की रात्रि 8 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त किया गया है।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.