Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस निवेश से आपके बच्चे को मिलेंगे 11 करोड़ रू जानिए कैसे?
Sunita Jain
इस निवेश से आपके बच्चे को मिलेंगे 11 करोड़ रू जानिए कैसे?
- Pramod Sharmaनसरीगंज, रोहतास, बिहारkese2 days ago
- Krishna Kumarबरुराज (मोतीपुर), मुजफ्फरपुर, बिहारयह कौन सा वेबसाइट है वेबसाइट का नाम2 days ago
- Krishna Kumarबरुराज (मोतीपुर), मुजफ्फरपुर, बिहारआप मेरे को उसका लिंक चाहिए2 days ago
- Krishna Kumarबरुराज (मोतीपुर), मुजफ्फरपुर, बिहारको कौन सा फंड है2 days ago
- Chandan Kumarகாரைக்கால் தாலுகா, காரைக்கால், புதுச்சேரி🤝2 days ago
- Chandan Kumarகாரைக்கால் தாலுகா, காரைக்கால், புதுச்சேரி🤝2 days ago
- User1357Gumla, Jharkhand👏2 days ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चरथावल विकासखण्ड के ग्राम रोहाना कला में गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन अनिल त्यागी द्वारा अपने दिवंगत सुपुत्र स्व० अनुभव त्यागी की पुण्य स्मृति में अनुभव डिग्री कॉलेज (कन्या महाविद्यालय) के भूमि पूजन एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि स्व० अनुभव त्यागी की स्मृति में बनने वाला यह कन्या महाविद्यालय क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इस तरह की पहलें शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाएंगी। साथ ही उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अन्नदाता की मेहनत से ही देश समृद्ध होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा तथा बेटियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में अन्नदाता शामिल हुए। किसानों के उत्साह और जोश को देखते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश की धरती सोना उगलती है। शिक्षा और किसान सम्मान के इस संगम को क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताया गया। कार्यक्रम में स्व० अनुभव त्यागी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवव्रत त्यागी, ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- Post by Dpk Chauhan1
- जनपद मुजफ्फरनगर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र चरथावल बस स्टैंड मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल1
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे का विवाह होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। इसके लिए मानवीय गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित वन क्षेत्र में भव्य टैंट लगाया गया है। डीजे और बैंड-बाजे की भी तैयारी है। विवाह है तो आतिशबाजी भी होगी। मामला चर्चा में आने के बाद अब अधिकारी एक दूसरे से सवाल कर रहे हैं। दरअसल मंत्री पुत्र की शादी के समारोह के लिए हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आनेवाले भेल से सटे सुरेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में सैंकडों गज मीटर में आलीशान शामियाना सजाया गया है। राजनीतिक और वीआईपी मेहमानों के स्वागत और खान-पान के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं । प्रतिबंधित वन क्षेत्र में आज होने वाले भव्य वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से निमंत्रण बांटे जा रहे हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन के लिए कोई अनुमति भी ली गई है या नहीं! मामले में मंदिर समिति की भूमिका भी कटघरे में है। बता दें कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां, शोरगुल आदि प्रतिबंधित रहता है। साथ ही यह मानव सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मंत्री जी के इस आयोजन में शादी की शहनाई बजने से पूर्व ही मीडिया ने नियमों के उल्लंघन का बैंड बजा दिया है। जिसके बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है और कथित तौर पर कार्रवाई की तैयारी है लेकिन मंत्री जी के पुत्र के विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में अब विभागीय अधिकारी किस कार्रवाई से मामले का पटाक्षेप करेंगे,यह देखना रोचक रहेगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- 🎯 नशे पर कड़ा वार: हरिद्वार पुलिस का नया एक्शन प्लान नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस कप्तान SSP नवनीत सिंह की पहल अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सुधार की सोच के साथ पुलिस आगे बढ़ रही है। 👉 “बुरे को समझाकर बुराई मिटाने” का प्रयास कप्तान की इस पहल के तहत NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनका अपडेट लिया गया। उद्देश्य साफ है—जो भटक चुके हैं, उन्हें दोबारा सही रास्ते पर लाना। 📍 पथरी थाना बना मॉडल थाना पथरी पुलिस ने एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है। NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके लोगों को चिन्हित किया गया कुल 25 व्यक्तियों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा नशे के धंधे में शामिल पाए गए, तो सीधी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी 🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा कदम हरिद्वार पुलिस लगातार “ऑपरेशन प्रहार” के जरिए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है। अब इस अभियान में सुधारात्मक पहल भी जोड़ दी गई है। 📢 जनता से अपील यदि किसी को नशे से जुड़ी कोई जानकारी या परेशानी हो, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 👉 हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ है: या तो सुधर जाओ… या कानून के लिए तैयार रहो।1
- चरथावल विकासखण्ड के ग्राम पीपलशाह में एक नीलगाय की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खेतों के पास भरे पानी में नीलगाय को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सूचना फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नीलगाय के शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई। काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सन्नी चोपड़ा ने ग्रामीणों के सहयोग से पास ही गड्ढा खुदवाकर नीलगाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद रहे और पशु के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय अक्सर खेतों के आसपास देखी जाती थीं, लेकिन इस तरह की घटना से सभी दुखी हैं। सन्नी चोपड़ा के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल से ही वीडियो बनाकर युवक ने किया वायरस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ कुछ दबंगों ने एक युवक को न केवल बंधक बनाकर पीटा, बल्कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर घायल युवक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती सुना रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल के बेड पर लेटा युवक काफी गंभीर स्थिति में नजर आ रहा है। युवक के नाक में नली लगी हुई है और वह बमुश्किल बोल पा रहा है। युवक का आरोप है कि कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर बौखरेली ले गए थे। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। युवक ने बताया कि जब वह नशे की हालत में अर्धविक्षिप्त हो गया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के अनुसार उसे बेरहमी से घसीटा गया। दबंगों ने उसके कपड़े उतार दिए और उसे निर्वस्त्र कर पीटा। उसकी छाती और पेट पर लातों से प्रहार किया गया, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित ने वीडियो में तीन मुख्य आरोपियों के नाम उजागर किए हैं जिसमें मोहित (पुत्र धर्मेंद्र), समीर उर्फ घोचू (पुत्र कालू) धर्मेंद्र, मारपीट के बाद आरोपी युवक को उसके घर के पास फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।1
- भगवानपुर क्षेत्र से कुछ लड़कों के बुलेट पर मोडिफाईड साईलेन्सर लगाकर मोटर साईकिल से पटाको की तेज आवाज फोडने की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 01 बुलेट मो0सा0 को बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हैलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के मोडिफाईड साईलेन्सर लगाकर इस्तेमाल करने पर मौके पर सीज किया गया1