समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे का विवाह होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। इसके लिए मानवीय गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित वन क्षेत्र में भव्य टैंट लगाया गया है। डीजे और बैंड-बाजे की भी तैयारी है। विवाह है तो आतिशबाजी भी होगी। मामला चर्चा में आने के बाद अब अधिकारी एक दूसरे से सवाल कर रहे हैं। दरअसल मंत्री पुत्र की शादी के समारोह के लिए हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आनेवाले भेल से सटे सुरेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में सैंकडों गज मीटर में आलीशान शामियाना सजाया गया है। राजनीतिक और वीआईपी मेहमानों के स्वागत और खान-पान के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं । प्रतिबंधित वन क्षेत्र में आज होने वाले भव्य वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से निमंत्रण बांटे जा रहे हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन के लिए कोई अनुमति भी ली गई है या नहीं! मामले में मंदिर समिति की भूमिका भी कटघरे में है। बता दें कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां, शोरगुल आदि प्रतिबंधित रहता है। साथ ही यह मानव सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मंत्री जी के इस आयोजन में शादी की शहनाई बजने से पूर्व ही मीडिया ने नियमों के उल्लंघन का बैंड बजा दिया है। जिसके बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है और कथित तौर पर कार्रवाई की तैयारी है लेकिन मंत्री जी के पुत्र के विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में अब विभागीय अधिकारी किस कार्रवाई से मामले का पटाक्षेप करेंगे,यह देखना रोचक रहेगा। (-कुमार दुष्यंत)

- 🎯 नशे पर कड़ा वार: हरिद्वार पुलिस का नया एक्शन प्लान नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस कप्तान SSP नवनीत सिंह की पहल अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सुधार की सोच के साथ पुलिस आगे बढ़ रही है। 👉 “बुरे को समझाकर बुराई मिटाने” का प्रयास कप्तान की इस पहल के तहत NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनका अपडेट लिया गया। उद्देश्य साफ है—जो भटक चुके हैं, उन्हें दोबारा सही रास्ते पर लाना। 📍 पथरी थाना बना मॉडल थाना पथरी पुलिस ने एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है। NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके लोगों को चिन्हित किया गया कुल 25 व्यक्तियों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा नशे के धंधे में शामिल पाए गए, तो सीधी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी 🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा कदम हरिद्वार पुलिस लगातार “ऑपरेशन प्रहार” के जरिए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है। अब इस अभियान में सुधारात्मक पहल भी जोड़ दी गई है। 📢 जनता से अपील यदि किसी को नशे से जुड़ी कोई जानकारी या परेशानी हो, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 👉 हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ है: या तो सुधर जाओ… या कानून के लिए तैयार रहो।1
- 🇮🇳 सम्मान, सेवा और समर्पण का एक दृश्य जब देश की रक्षा में अपना एक पैर गंवाने वाले वीर रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू से मिलने स्वयं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उनके घर पहुंचे — यह सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि सम्मान की मिसाल थी। 👮♂️ इस दौरान कर्नल दानू जी की भूमि संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आईजी गढ़वाल ने मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 💬 यह कदम बताता है कि जो देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हैं, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही प्राथमिकता होनी चाहिए। 🙏 सलाम उस जज्बे को, सलाम उस सेवा को।1
- Post by HNNK News Sabir1
- Post by Zeta News 24x71
- बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के अंतिम दिन (24 अप्रैल 2026 के आसपास) सुरक्षाकर्मियों (बाउंसरों) द्वारा एक महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी (Review Officer) बताई जा रही है, जो कथा स्थल पर उपस्थित थीं। महिला का आरोप है कि बाउंसरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की की और उन्हें घसीटा, जिससे उनके हाथ और पीठ में खरोंच व चोटें आईं है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया और महिला ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए हंगामा मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिख रही हैं और बाउंसरों की बदतमीजी के खिलाफ शिकायत कर रही हैं। घटना प्रयागराज के अरैल घाट पर चल रहे तीन दिवसीय हनुमंत कथा महोत्सव के दौरान हुई, जब अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी थी।1
- Post by Burhan1
- भगवानपुर क्षेत्र से कुछ लड़कों के बुलेट पर मोडिफाईड साईलेन्सर लगाकर मोटर साईकिल से पटाको की तेज आवाज फोडने की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 01 बुलेट मो0सा0 को बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हैलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के मोडिफाईड साईलेन्सर लगाकर इस्तेमाल करने पर मौके पर सीज किया गया1
- 🚨 बड़ी कार्रवाई: 300 किलो गौमांस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौमांस तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 👉 रानीपुर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक घर से गौमांस बेच रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 👉 मौके से करीब 300 किलोग्राम गौमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। 👉 पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में लिप्त थे और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 👉 सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- The Aman Times यूपी के बदमाशों का देहरादून पुलिस से आमना समान, हुई मुठभेड़।। 📢 देहरादून से बड़ी खबर | ऑपरेशन प्रहार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ 🚨 देहरादून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अब अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। देर रात सघन चेकिंग के दौरान थाना बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 🔹 क्या हुआ पूरी घटना में? हरबंशवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 👉 जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। 👉 दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। 🔹 बरामदगी 02 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) जिंदा और खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त स्कूटी 🔹 कौन हैं आरोपी? अब्दुल्ला (सहारनपुर निवासी, शातिर अपराधी – घायल) शाहनवाज सलमानी बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 🔹 पुलिस एक्शन मोड में घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, जांच की और अस्पताल में घायल बदमाश का हाल जाना। ⚖️ आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 👉 मैसेज साफ है: देहरादून में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं — पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।1