Shuru
Apke Nagar Ki App…
yah hamari Gali hai aur ham ismein bahut gand jail rahe hain iski samasya jald HAL honi chahie
Burhan
yah hamari Gali hai aur ham ismein bahut gand jail rahe hain iski samasya jald HAL honi chahie
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Burhan1
- 🚨 BIG BREAKING FOR NEET ASPIRANTS 😱🩺 कल सुबह 10 बजे Admit Card रिलीज़! 22 लाख students waiting 😨 गलत details check नहीं की तो बड़ी परेशानी हो सकती है ⚠️ Are you ready for May 3 exam? Comment YES or NO 🔥 🔗 Link in Comment #NEET2026 #NTA #DoctorDream #ExamAlert #Students #BreakingNews #ShahTimes1
- मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड 2025-26 का भव्य आयोजन, गूंजा देशभक्ति का जज्बा1
- ‼️ *मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद श्री राजकरन नय्यर (आई.पी.एस.) द्वारा परेड की सलामी ग्रहण।* ‼️ आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी, रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कठोर एवं सुनियोजित प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार, समन्वित एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद श्री राजकरन नय्यर (आई.पी.एस.) रहे, जिनके आगमन पर परेड की टोलियों द्वारा प्रभावशाली सलामी प्रस्तुत की गई। *समारोह की प्रमुख झलकियां-* प्रातः 08:00 बजे परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार तथा तृतीय कमांडर जयवीर सिंह द्वारा किया गया , जिसके साथ ही समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा टोलियों की सटीकता, अनुशासन एवं तालमेल की सराहना करते हुए परेड का मान प्रणाम ग्रहण किय गया। *मा० मुख्यमंत्री का सजीव संबोधन-* समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं अपराध के प्रति दृढ़ता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। *मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन-* मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च दायित्व है।” उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। *उत्कृष्ट रिक्रूट आरक्षियों का सम्मान-* प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य रिक्रूट्स को भी उत्कृष्टता हेतु प्रेरणा मिली। *पद एवं गोपनीयता की शपथ-* समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा जनसुरक्षा हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात टोलियों ने अनुशासित एवं गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्थान किया। *समापन एवं आभार-* कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4
- चरथावल विकासखण्ड के ग्राम रोहाना कला में गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन अनिल त्यागी द्वारा अपने दिवंगत सुपुत्र स्व० अनुभव त्यागी की पुण्य स्मृति में अनुभव डिग्री कॉलेज (कन्या महाविद्यालय) के भूमि पूजन एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि स्व० अनुभव त्यागी की स्मृति में बनने वाला यह कन्या महाविद्यालय क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इस तरह की पहलें शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाएंगी। साथ ही उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अन्नदाता की मेहनत से ही देश समृद्ध होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा तथा बेटियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में अन्नदाता शामिल हुए। किसानों के उत्साह और जोश को देखते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश की धरती सोना उगलती है। शिक्षा और किसान सम्मान के इस संगम को क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताया गया। कार्यक्रम में स्व० अनुभव त्यागी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवव्रत त्यागी, ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- सिसौली पहुंचे दिग्विजय चौटाला, नरेश टिकैत से लगाई पंचायत में आने की गुहार1
- मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की ओवरचार्जिंग का मामला सामने आया है। तय कीमत ₹928 की जगह ₹960 में सिलेंडर बेचे जाने का आरोप है। विरोध करने पर सप्लायर की पत्नी ने अधिवक्ता के साथ बदसलूकी कर दी। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की रामलीला तिल चौकी इलाके की बताई जा रही है। पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- चरथावल विकासखण्ड के ग्राम पीपलशाह में एक नीलगाय की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खेतों के पास भरे पानी में नीलगाय को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सूचना फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नीलगाय के शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई। काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सन्नी चोपड़ा ने ग्रामीणों के सहयोग से पास ही गड्ढा खुदवाकर नीलगाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद रहे और पशु के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय अक्सर खेतों के आसपास देखी जाती थीं, लेकिन इस तरह की घटना से सभी दुखी हैं। सन्नी चोपड़ा के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1