Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्नल शोबन सिंह दानू से मिले IG गढ़वाल राजीव स्वरूप, जानी समस्या। 🇮🇳 सम्मान, सेवा और समर्पण का एक दृश्य जब देश की रक्षा में अपना एक पैर गंवाने वाले वीर रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू से मिलने स्वयं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उनके घर पहुंचे — यह सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि सम्मान की मिसाल थी। 👮♂️ इस दौरान कर्नल दानू जी की भूमि संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आईजी गढ़वाल ने मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 💬 यह कदम बताता है कि जो देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हैं, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही प्राथमिकता होनी चाहिए। 🙏 सलाम उस जज्बे को, सलाम उस सेवा को।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
कर्नल शोबन सिंह दानू से मिले IG गढ़वाल राजीव स्वरूप, जानी समस्या। 🇮🇳 सम्मान, सेवा और समर्पण का एक दृश्य जब देश की रक्षा में अपना एक पैर गंवाने वाले वीर रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू से मिलने स्वयं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उनके घर पहुंचे — यह सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि सम्मान की मिसाल थी। 👮♂️ इस दौरान कर्नल दानू जी की भूमि संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आईजी गढ़वाल ने मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 💬 यह कदम बताता है कि जो देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हैं, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही प्राथमिकता होनी चाहिए। 🙏 सलाम उस जज्बे को, सलाम उस सेवा को।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Rajkumar(विशालदर्पण न्यूजपेप)1
- एंकर- उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग कर उत्तराखंड अल्पसंख्यक एजुकेशन बोर्ड का गठन कर दिया है। नया बोर्ड जुलाई से काम करना शुरू कर देगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसे अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसमें तारीफ की जानी चाहिए। मुस्लिम समाज के बच्चे उच्च क्वालिटी की शिक्षा ग्रहण करें और उन्हें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अन्य बच्चों के साथ चलने का मौका मिले, यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहे हैं और इस काम में सरकार का सहयोग करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी सरकार के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सभी बच्चों को उत्तराखंड शिक्षा परिषद के तहत एक समान पढ़ाई कराई जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड में जिस तरह बच्चों को सुविधा और क्वालिटी एजुकेशन दी जा रही है, उसी के तहत अब मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी। सभी मदरसों को अनिवार्य रूप से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद में पंजीकरण कराना होगा। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने सरकार के इस कदम पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी उत्तराखंड बोर्ड में पढ़ रहे हैं, उन्हें ही क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिल पा रहा। उनकी शिक्षा सही नहीं हो पा रही। तमाम स्कूल बंद कर दिए गए हैं, कई जगह शिक्षक नहीं हैं और स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार जिस बात पर अपनी पीठ थपथपा रही है वह अजीब है।3
- पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनांक 24.04.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी कर विवाद करने पर 01 व्यक्ति को शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये धारा-170 bnss के तहत हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कर्रवाही अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित-* निसवत पुत्र रियायत निवासी महमूदपुर कलियर जिला हरिद्वार उम्र 48 वर्ष *पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर 2. हे0कानि0 जमशेद अली 3. कानि0 प्रकाश मनराल1
- 🚨 बड़ी कार्रवाई: 300 किलो गौमांस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौमांस तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 👉 रानीपुर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक घर से गौमांस बेच रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 👉 मौके से करीब 300 किलोग्राम गौमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। 👉 पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में लिप्त थे और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 👉 सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- गर्मियां शुरू होते ही हरिद्वार में हुड़दंग के लिए कुख्यात हरियाणा के मौज-मस्ती के लिए हरिद्वार आने वाले घुमक्कड़ भी हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही विवाद भी सामने आने लगे हैं।कल दोपहर हरियाणा के तीन युवकों ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर नहा रही महिला यात्री से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर नहा रहे श्रद्धालुओं और गंगा सभा के स्वयं सेवकों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।तीनों युवक नशे में थे जिसके बाद लोगों ने गंगा में ही उनकी धुनाई कर दी और पुलिस को सोंप दिया। पुलिस ने पुलिस एक्ट में तीनों का चालान कर दिया। वहीं नशे में लोग ब्रह्मकुंड कैसे पहुंच गए इसपर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्वयं सेवक ऐसे लोगों पर नजर रखते हैं लेकिन कई बार ऐसे शरारती तत्व घंटाघर की ओर से तैरकर ब्रह्मकुंड तक पहुंच जाते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इससे सख्ती से निपटा जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- ट्रैफिक में क्यों नहीं मिलता एम्बुलेंस को रास्ता क्यों ऋषिकेश में बार बार लगता है जाम हर जगह3
- The Aman Times 📢 देहरादून के डोईवाला से खबर | "ऑपरेशन प्रहार" जारी 🚔 डोईवाला पुलिस की सख्ती जारी—सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई 👉 कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान 14 लोगों को हिरासत में लिया गया 👉 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दी गई सख्त चेतावनी ⚠️ सड़क, सार्वजनिक स्थल या गाड़ियों में शराब पीने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी1
- Post by Rajkumar(विशालदर्पण न्यूजपेप)1
- हर की पौड़ी पर स्नान कर रही महिलाओं से अभद्रता के आरोप में एक युवक को गंगा सभा के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।1