Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवक कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन शाजापुर में बुधवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आजाद चौक पर आयोजित किया गया। शाम करीब 5:30 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी की।
Amjad Khan
युवक कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन शाजापुर में बुधवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आजाद चौक पर आयोजित किया गया। शाम करीब 5:30 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुनेरा: इंदौर से ढोल बजाकर लौट रहे बाइक सवार राजगढ़ निवासी हादसे का शिकार, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल सुनेरा/शाजापुर। इंदौर में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में ढोल बजाकर वापस अपने घर राजगढ़ लौट रहे बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना बुधवार को सुनेरा थाना अंतर्गत यादव ढाबे के सामने घटित हुई, जहाँ तेज रफ्तार बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण बाइक सड़क से नीचे उतरकर अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक और उस पर सवार युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। पुलिस के अनुसार, थकान और तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ने की प्राथमिक आशंका जताई जा रही है। समय पर मदद मिलने से घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।3
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाने में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5 बजे के करीब थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी भीमसिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की, बैठक की अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन,नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान माह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा,सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों का मुद्दा उठा1
- राजापुर में संचालित हो रही थी जुआ की फड़, पुलिस को देखकर भागे जुआरी। मौके से 2 जुआरी गिरफ्तार, 6 बाइक और 5 हजार की नगदी बरामद उनाव पुलिस को देखकर मोटर साईकिलें छोड़कर भागे जुआरी। मोटर साईकिलों से चिन्हित होगे भागे गए जुआरी। उनाव पुलिस ने जुआरियों पर बनाया जुआ एक्ट का प्रकरण। उनाव थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम की कार्यवाही।1
- थाना प्रभारी खुद पहुंचे अस्पताल । मोहन बड़ोदिया ग्राम जमलाय के पास लगभग सात आठ बजे के करीब बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व अन्य पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएससी केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है घायल हुए व्यक्तियों की पहचान गिरिराज पिता प्रेम सिंह निवासी कोलूखेड़ी और कृष्ण पाल पिता हरिसिंह ग्राम कोलूखेड़ी से हुई है थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया के रिपोर्ट1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सहयोगी पत्रकार संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, *इकलेरा के सरपंच पर अभद्रता मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप की निष्पक्ष जांच व पत्रकारों की सुरक्षा की मांग* । रिपोर्टर सुमित सेन राजगढ़ - नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इकलेरा में तीन यूट्यूबरों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इकलेरा के सरपंच श्रवण कुमार युट्यूबरो को सारेआम कानुन हाथ में लेकर युटयुबरों को पीटते दिखाई दे रहे हैं वहीं इसी गांव के नवदुनिया प्रतिनिधि संजय सिंह के घर में भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ करने की घटना सामना आई है जिसको लेकर संजय सिंह ने थाने में आवेदन दिया है बुधवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय पर इस संबंध में सहयोगी पत्रकार संगठन जिला राजगढ़ (म.प्र.) द्वारा जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। *जिले में फर्जी पत्रकारों की मान्यता और कार्यशैली की भी हो जांच* ,, गौरतलब है कि सहयोगी पत्रकार संगठन द्वारा ज्ञापन देने का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा व भविष्य में कभी भी किसी निष्पक्ष और सच्चे पत्रकार पर कोई हमला न हों , और क्षेत्र में कवरेज के दौरान वह सुरक्षित रहे, इसी उद्देश्य से ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन के माध्यम से राजगढ़ कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि जिले में अगर कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ मेंब्लैकमेलिंग या अन्य अवैध काम करता पाया जाता है तो उनकी भी जांच हो और उन पर भी कार्रवाई हो, वहीं जिस प्रकार सरपंच श्रवणकुमार ने युटयुबरों को पीटा है वह गलत है इसमें कौन दोषी है कौन निर्दोष है,इसकी भी निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर कार्रवाई हो ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 23 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम इकलेरा में सरपंच श्रवण पाटीदार द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीच बाजार एवं अन्य स्थानों पर यूट्यूबरों के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई इस घटना से कहीं ना कहीं निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है पत्रकारों का कहना है कि वे ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटित हुई, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी सरपंच के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है। पत्रकार संगठन ने विश्वास जताया है कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।1
- आगर मालवा, जिले में आगामी सभी त्योहार शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां आगामी त्योहार होलिका दहन, धुलेंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, चेतीचंद, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कलेक्टर ने कहा कि जिले की परंपरा आपसी भाईचारे और सद्भाव की रही है, जिसे सभी के सहयोग से आगे भी कायम रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि एक-दूसरे का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव के साथ मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून व्यवस्थाओं बनाएं रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने समिति के सदस्यों से समाज में संवाद बनाए रखने, नागरिकों को भाईचारे के साथ रहते हुए त्योहार मनाने और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने का संदेश देने का आग्रह किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विद्युत, पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति की प्रक्रिया का पालन किया जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त रखी जाएगी। होलिका दहन पूर्व निर्धारित एवं चिन्हित स्थल पर किया जाए तथा मार्ग अवरूद्ध न हो। होली खेलते हुए समय किसी की बिना सहमति के रंग न लगाया जाए तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर परंपरगत मार्ग से ही निकले। बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्व अनुमति और निर्धारित ध्वनि में ही किया जाए। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयट, एसडीएम आगर श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, संासद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, श्री सनाउल्लाखान, श्री संतोष शर्मा, श्री राजेश अरोड़ा, समस्त तहसीलदार, थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित शांति समिति के सदस्य, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे1
- शाजापुर में बुधवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आजाद चौक पर आयोजित किया गया। शाम करीब 5:30 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी की।5