Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह*सावन के तीसरे सोमवार: बांदकपुर श्री जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 10 हजार से अधिक ने किए दर्शन*
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह*सावन के तीसरे सोमवार: बांदकपुर श्री जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 10 हजार से अधिक ने किए दर्शन*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह*बांदकपुर:* सावन माह के तृतीय सोमवार पर जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं।1
- 150 साल पुराना चमत्कार बोरी खुर्द के खेत खलियानों के बीच नाग बाबा मंदिर कल भरेगा विशाल मेला1
- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राज्यमंत्री लोधी सहित कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण दमोह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर जटाशंकर मंदिर परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने वीरांगना के शौर्य, साहस और देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचे। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मनु मिश्रा, सुषमा विक्रम ठाकुर, नितिन मिश्रा, रतनचंद जैन, संगीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- देवरी से 21 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, परिजन परेशान — पहचान होने पर तत्काल दें सूचना रीठी। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी से 21 वर्षीय मूक-बधिर युवक के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि दिए गए फोटो के आधार पर युवक कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें। 📞 सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर: 7869206062 परिजनों की अपील—युवक की तलाश में सहयोग करें और जानकारी मिलते ही तुरंत सूचना दें।1
- झाड़ियों से घिरा ढीमरखेड़ा-सिलौड़ी मार्ग, अंधे मोड़ों पर हादसे का खतरा; पिंडरई में जलभराव से ग्रामीण परेशान ढीमरखेड़ा। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित ढीमरखेड़ा-बिरासन पाली-सिलौड़ी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क किनारे झाड़ियों और पेड़-पौधों की सफाई लंबे समय से नहीं होने से कई जगह सड़क संकरी हो गई है। अंधे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं पिंडरई गांव में नाली निर्माण नहीं होने से बारिश और घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द सड़क किनारे सफाई और पिंडरई में नाली निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।1
- अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा , जनहानि टली अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा, जनहानि टली कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय ढलान पर पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित तरीके से सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।1
- नागपंचमी पर जटाशंकर में सजा भव्य दंगल, सैकड़ों लोगों ने देखी कुश्ती दमोह के जटाशंकर मंदिर परिसर में नागपंचमी पर जटाशंकर में सजा भव्य दंगल, सैकड़ों लोगों ने देखी कुश्ती दमोह के जटाशंकर मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को स्व. चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में भव्य दंगल आयोजित किया गया। इसमें दमोह, सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी सहित जबलपुर और कटनी से पहलवान पहुंचे। आयोजक मोनू पाठक ने पहलवानों का परिचय लेने के बाद कुश्ती शुरू कराई। बड़े पहलवानों के साथ बच्चों ने भी दांव-पेंच दिखाए। तेज बारिश के कारण मंदिर से कुछ दूरी पर वाटरप्रूफ टेंट के नीचे मिट्टी डालकर कुश्ती कराई गई। दंगल देखने सैकड़ों लोग पहुंचे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। विजेता पहलवानों को नगद राशि, मुगदर और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।1
- अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम नीमन तिराहा पर तड़के हुआ हादसा, वाहन चालक फरार; मुआवजा और आवारा मवेशियों की उचित व्यवस्था की मांग दमोह। दमोह-छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहा के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पांच मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया गया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मवेशियों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे दमोह-छतरपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के पशुपालकों को मुआवजा देने, चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और हाईवे पर आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की। ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि नीमन तिराहा सहित हाईवे के कई हिस्सों में आवारा मवेशी आए दिन सड़क पर बैठे रहते हैं। प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था नहीं किए जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।1
- शेषनाग धाम में नाग पंचमी पर गूंजे जयकारे, भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब बहोरीबंद। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआं स्थित प्रसिद्ध शेषनाग धाम मंदिर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर भव्य आरती एवं पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शेषनाग महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि यह प्राचीन मंदिर 100 वर्ष से अधिक पुराना है और जिले में शेषनाग महाराज को समर्पित प्रमुख एवं अनूठे धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रजाति का सर्प काट ले और वह मंदिर तक पहुंच जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना रहती है। मंदिर से जुड़े पुजारियों की समिति द्वारा मंत्र-सिद्धि के माध्यम से विष के प्रभाव को दूर करने की धार्मिक मान्यता भी बताई जाती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राममिलन नायक ने बताया कि ऋषि पंचमी के अवसर पर यहां विशाल मेला, दंगल और विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शेषनाग महाराज की महिमा और मंदिर की धार्मिक परंपराओं का अनुभव करने के लिए ऋषि पंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। हालांकि, सर्पदंश की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को झाड़-फूंक या देरी करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेना जरूरी है।1