Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा , जनहानि टली अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा, जनहानि टली कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय ढलान पर पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित तरीके से सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।
Shivcharan Yadav
अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा , जनहानि टली अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा, जनहानि टली कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय ढलान पर पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित तरीके से सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बाकल और पिपरिया तिराहा में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन, बलिदान गाथा को किया याद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर मोहाई, बाकल और पिपरिया तिराहा स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वीरांगना के साहस, शौर्य, स्वाभिमान और देश के लिए दिए बलिदान को याद किया। जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ओबीसी महासभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल, जनपद सदस्य उत्तम सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा , जनहानि टली अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा, जनहानि टली कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय ढलान पर पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित तरीके से सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।1
- तिहारी गांव में जला ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों को मिली राहत तिहारी। ग्राम पंचायत तिहारी अंतर्गत ग्राम तिहारी में 100 केवी का घरेलू ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा समस्या को लेकर विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय से चर्चा की गई। विधायक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नया 100 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए विधायक द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।1
- श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण1
- कटनी। कलेक्टर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाई निलेश चौदहा के प्रतिष्ठान स्वाद रेस्टोरेंट में आज नगर निगम की टीम दलबल के साथ जेसीबी मशीन लेकर कार्यवाही करने पहुंची थी। 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 सूत्र बताते हैं कि व्यवसाई निलेश चौदहा के द्वारा जिस स्थल पर स्वाद रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है, उस स्थल पर आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत है। आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराकर उक्त स्थल का उपयोग व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है। अवैध रूप से रेस्टोरेंट संचालक के साथ ही नगर निगम को यहां पर कुछ अवैध कब्जे की भी शिकायत मिली थी, जिसको लेकर आज नगर निगम की टीम निलेश चौदहा के प्रतिष्ठान स्वाद रेस्टोरेंट में पहुंची थी। नगर निगम टीम को अपने दस्तावेज दिखाते हुए लिखित तौर पर प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा ने यह आश्वस्त किया की उनके द्वारा उक्त स्थल पर व्यापारिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएगी यानी की स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन तत्काल बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों को लिखित तौर पर प्रतिष्ठान संचालक ने यह भी आश्वस्त किया कि उसके द्वारा जब तक यहां पर वैध अनुमति प्राप्त नहीं कर ली जाती तब तक रेस्टोरेंट का संचालन नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा के द्वारा लिखित तौर पर यह आश्वासन दिए जाने के बाद नगर निगम की टीम वहां से लौट आई। इस कार्यवाही के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही, बताया जाता है की कार्यवाही रुकवाने के लिए राजनैतिक दबाव बनाने के प्रयास भी किए जाते रहे।2
- बद्रीनाथ हाईवे पर फिर धंसी सड़क... चमोली : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के पास सड़क लगातार धंसती जा रही है बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में एक लोड ट्रक भी आ गया1
- कटनी नगर//- कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, 24 अगस्त को निकलेगी यात्रा कटनी। सावन मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण एवं कैलाश मानसरोवर को चीन के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा आगामी 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे दुबे कॉलोनी के सामने मित्र विहार स्थित श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया) के निवास ‘पोद्दार हाउस’ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समस्त दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के संवाददाताओं, प्रमुख संवाददाताओं और ब्यूरो चीफ को आमंत्रित किया गया। प्रेस वार्ता में श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया), जगदीश सिंह भदौरिया एवं रामदयाल गुप्ता ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी साझा की। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और कैलाश मानसरोवर के प्रति आस्था व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। जगन्नाथ मंदिर से मधई मंदिर तक रहेगा यात्रा मार्ग आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 11 बजे दुर्गा चौक से कैलाश पर्वत झांकी, त्रिशूल, घंटाघर होते हुए 12:30 बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का निर्धारित मार्ग आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गणेश मंदिर नुक्कड़, झंडा बाजार चौक, सराफा बाजार नुक्कड़ एवं सुभाष चौक होते हुए शाम 5 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर और शाम 6 बजे मधई मंदिर पहुंचेगा। मधई मंदिर में शाम 6:30 बजे अभिषेक एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। आयोजक: कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति संपर्क: 8085938881 संकल्प यात्रा संयोजक: जगदीश सिंह भदौरिया राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज4
- नेगवा हाई स्कूल में हरियाली का संदेश, छात्र-छात्राओं को बांटे गए पौधे रीठी। कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल नेगवा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे वितरित किए गए पौधों को अपने घरों और आसपास लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अधिक से अधिक पौधे लगाने की भावना विकसित करना है। स्कूल की इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया।1