कटनी नगर//- कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, 24 अगस्त को निकलेगी यात्रा कटनी। सावन मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण एवं कैलाश मानसरोवर को चीन के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा आगामी 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे दुबे कॉलोनी के सामने मित्र विहार स्थित श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया) के निवास ‘पोद्दार हाउस’ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समस्त दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के संवाददाताओं, प्रमुख संवाददाताओं और ब्यूरो चीफ को आमंत्रित किया गया। प्रेस वार्ता में श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया), जगदीश सिंह भदौरिया एवं रामदयाल गुप्ता ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी साझा की। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और कैलाश मानसरोवर के प्रति आस्था व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। जगन्नाथ मंदिर से मधई मंदिर तक रहेगा यात्रा मार्ग आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 11 बजे दुर्गा चौक से कैलाश पर्वत झांकी, त्रिशूल, घंटाघर होते हुए 12:30 बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का निर्धारित मार्ग आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गणेश मंदिर नुक्कड़, झंडा बाजार चौक, सराफा बाजार नुक्कड़ एवं सुभाष चौक होते हुए शाम 5 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर और शाम 6 बजे मधई मंदिर पहुंचेगा। मधई मंदिर में शाम 6:30 बजे अभिषेक एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। आयोजक: कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति संपर्क: 8085938881 संकल्प यात्रा संयोजक: जगदीश सिंह भदौरिया राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
कटनी नगर//- कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, 24 अगस्त को निकलेगी यात्रा कटनी। सावन मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण एवं कैलाश मानसरोवर को चीन के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा आगामी 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3
बजे दुबे कॉलोनी के सामने मित्र विहार स्थित श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया) के निवास ‘पोद्दार हाउस’ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समस्त दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के संवाददाताओं, प्रमुख संवाददाताओं और ब्यूरो चीफ को आमंत्रित किया गया। प्रेस वार्ता में श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया), जगदीश सिंह भदौरिया एवं रामदयाल गुप्ता ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी साझा की। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और कैलाश
मानसरोवर के प्रति आस्था व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। जगन्नाथ मंदिर से मधई मंदिर तक रहेगा यात्रा मार्ग आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 11 बजे दुर्गा चौक से कैलाश पर्वत झांकी, त्रिशूल, घंटाघर होते हुए 12:30 बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का निर्धारित मार्ग आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गणेश मंदिर नुक्कड़, झंडा बाजार चौक, सराफा बाजार नुक्कड़
एवं सुभाष चौक होते हुए शाम 5 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर और शाम 6 बजे मधई मंदिर पहुंचेगा। मधई मंदिर में शाम 6:30 बजे अभिषेक एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। आयोजक: कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति संपर्क: 8085938881 संकल्प यात्रा संयोजक: जगदीश सिंह भदौरिया राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
- कटनी। कलेक्टर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाई निलेश चौदहा के प्रतिष्ठान स्वाद रेस्टोरेंट में आज नगर निगम की टीम दलबल के साथ जेसीबी मशीन लेकर कार्यवाही करने पहुंची थी। 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 सूत्र बताते हैं कि व्यवसाई निलेश चौदहा के द्वारा जिस स्थल पर स्वाद रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है, उस स्थल पर आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत है। आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराकर उक्त स्थल का उपयोग व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है। अवैध रूप से रेस्टोरेंट संचालक के साथ ही नगर निगम को यहां पर कुछ अवैध कब्जे की भी शिकायत मिली थी, जिसको लेकर आज नगर निगम की टीम निलेश चौदहा के प्रतिष्ठान स्वाद रेस्टोरेंट में पहुंची थी। नगर निगम टीम को अपने दस्तावेज दिखाते हुए लिखित तौर पर प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा ने यह आश्वस्त किया की उनके द्वारा उक्त स्थल पर व्यापारिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएगी यानी की स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन तत्काल बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों को लिखित तौर पर प्रतिष्ठान संचालक ने यह भी आश्वस्त किया कि उसके द्वारा जब तक यहां पर वैध अनुमति प्राप्त नहीं कर ली जाती तब तक रेस्टोरेंट का संचालन नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा के द्वारा लिखित तौर पर यह आश्वासन दिए जाने के बाद नगर निगम की टीम वहां से लौट आई। इस कार्यवाही के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही, बताया जाता है की कार्यवाही रुकवाने के लिए राजनैतिक दबाव बनाने के प्रयास भी किए जाते रहे।2
- बद्रीनाथ हाईवे पर फिर धंसी सड़क... चमोली : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के पास सड़क लगातार धंसती जा रही है बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में एक लोड ट्रक भी आ गया1
- कटनी नगर//- कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, 24 अगस्त को निकलेगी यात्रा कटनी। सावन मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण एवं कैलाश मानसरोवर को चीन के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा आगामी 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे दुबे कॉलोनी के सामने मित्र विहार स्थित श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया) के निवास ‘पोद्दार हाउस’ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समस्त दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के संवाददाताओं, प्रमुख संवाददाताओं और ब्यूरो चीफ को आमंत्रित किया गया। प्रेस वार्ता में श्री गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू भैया), जगदीश सिंह भदौरिया एवं रामदयाल गुप्ता ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी साझा की। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और कैलाश मानसरोवर के प्रति आस्था व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। जगन्नाथ मंदिर से मधई मंदिर तक रहेगा यात्रा मार्ग आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 11 बजे दुर्गा चौक से कैलाश पर्वत झांकी, त्रिशूल, घंटाघर होते हुए 12:30 बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का निर्धारित मार्ग आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गणेश मंदिर नुक्कड़, झंडा बाजार चौक, सराफा बाजार नुक्कड़ एवं सुभाष चौक होते हुए शाम 5 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर और शाम 6 बजे मधई मंदिर पहुंचेगा। मधई मंदिर में शाम 6:30 बजे अभिषेक एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। आयोजक: कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति संपर्क: 8085938881 संकल्प यात्रा संयोजक: जगदीश सिंह भदौरिया राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज4
- ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकली शोभायात्रा, पूज्य प्रिया किशोरी जी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब* *कटनी। कन्हवारा* ग्राम कन्हवारा में *श्री राम कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण* के शुभारंभ से पूर्व *भव्य शोभायात्रा* निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ *प्राचीन गौरी शंकर मंदिर* से हुआ। यात्रा निकलने के ठीक पहले तेज बरसात शुरू हो गई, लेकिन धर्मप्रेमी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बल्कि बरसात के बाद *दुगनी संख्या* में सज्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। *वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका पूज्य प्रिया किशोरी जी* फूलों से सजे रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और "जय श्री राम" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। रथ के आगे भक्त सिर पर कलश, रामचरित मानस और पूजा सामग्री लेकर चल रहे थे। रोड किनारे खड़े लोगों ने पूज्य प्रिया किशोरी जी के दर्शन कर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा गांव के प्रतिष्ठित *मां दिशहाई देवी मंदिर* सहित अन्य देवालयों में पहुंची, जहां श्रीफल भेंट कर *श्री राम कथा यज्ञ के निर्विघ्न संपन्न* होने की कामना की गई। तत्पश्चात यात्रा पुनः प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर पहुंचने के बाद पूज्य प्रिया किशोरी जी ने *श्री रामचरित मानस* के महत्व पर कथा सुनाई और भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी *श्री रवि चौरहा*, श्री राम दरबार मंदिर के पुजारी *श्री महेश दत्त चौबे*, *कृष्ण कुमार शास्त्री, भरत लाल तिवारी, जित्तू चौबे, नटराज विश्वकर्मा, रामेश्वर, आशीष पांडे, निश्सू पांडे, लोचन यादव, जिया लाल कुशवाहा, ओपी चक्रवर्ती, पुरुषोत्तम बाबा, धन्नी बर्मन, लाला रजक, गैलू कोल, गोरे कोल, नंदू लोधी, इंद्र कुमार, मनीष यादव, रोहित* सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। *नोट:* श्री राम कथा 15 अगस्त से 23 अगस्त तक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण 20 से 24 अगस्त तक एवं महाप्रसाद 24 अगस्त को आयोजित होगा। संवाददाता बालकिशन नामदेव मोबाइल नंबर 89591 881111
- मदरसा में यौमे आजादी का जश्न राष्ट्रगान के साथ देश प्रेम पर सन्देश वाचन कर मनाया कटनी झर्रा टिकुरिया मस्जिद ए अबू जर गफ्फारी और मदरसा बरकाते गौस के जानिब से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर यौमे आजादी का पर्व पूरे शान ओ शौकत धूमधाम से मनाया गया। आलिम हाफिज सैय्यद हफीजुर्रहमान कादरी साहब ने मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर पढ़ाई कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम भेंट किया तो वही समाज में समाज सेवा के लिए आगे आकर सेवा भाव से समर्पित युवाओ का मनोबल बढ़ाया गया उन्हें मंच से फूल मालाओं से इस्तबाल कर स्वागत किया गया। झर्रा टिकुरिया में 15 अगस्त के कार्यक्रम का मस्जिद के बाहरी हिस्से में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादात में मुस्लिम समाज के साथ गंगा जमनी तहजीब की मिशाल बना यह कार्यक्रम जिसमे सभी समाज धर्म के अनुयायी शामिल हुए।4
- बाकल और पिपरिया तिराहा में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन, बलिदान गाथा को किया याद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर मोहाई, बाकल और पिपरिया तिराहा स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वीरांगना के साहस, शौर्य, स्वाभिमान और देश के लिए दिए बलिदान को याद किया। जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ओबीसी महासभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल, जनपद सदस्य उत्तम सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा , जनहानि टली अमकुही में पाइप लोड 6 चक्का ट्रक पलटा, जनहानि टली कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय ढलान पर पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित तरीके से सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।1
- कटनी में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी सम्मानित *एंकर वॉयस ओवर :* *स्लग 💥*जिला कटनी से ज्योति 💥*तिवारी कटनी में आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। वहीं जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने जिलेवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच स्वतंत्रता दिवस का यह महापर्व यादगार रहा, सभी ने एक सुर में कहा "जय हिंद"। *कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री का जिले के नाम संदेश के वाचन की क्लिप चलाएं*3