खिड़की-दरवाजे बंद कर घरों में दुबके इजरायली, ईरान ने हवा में घोला जहर, सांस लेने में भी डर रहे लोग! ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने अब एक बेहद खतरनाक और जहरीला मोड़ ले लिया है. इजरायल के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र नेओत होवाव पर हुए ताजा ईरानी मिसाइल हमले ने न केवल इमारतों को मलबे में तब्दील किया है बल्कि वहां की हवा में जानलेवा रसायनों का जहर भी घोल दिया है. इस हमले के बाद पूरे इलाके में केमिकल इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं और खौफ का आलम यह है कि लोग खुली हवा में सांस लेने से भी कतरा रहे हैं. धमाके की तीव्रता इतनी भीषण थी कि औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से जहरीली गैसों और खतरनाक रसायनों के रिसाव की आशंका गहरा गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजरायली सरकार और होम फ्रंट कमांड ने युद्ध स्तर पर अलर्ट जारी किया है. नागरिकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी सूरत में अपने घरों से बाहर न निकलें. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की खिड़की-दरवाजे कसकर बंद रखें और एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम को तुरंत बंद कर दें, ताकि बाहर फैली जहरीली हवा घर के भीतर प्रवेश न कर सके. कैमिकल फैक्ट्री में गिरी मिसाइल यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी मिसाइल सीधे औद्योगिक जोन में गिरी, जिससे वहां भीषण आग लग गई. इस हमले के बाद सबसे बड़ा खतरा खतरनाक रसायनों के रिसाव को लेकर पैदा हो गया है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि हालांकि रसायनों के रिसाव की संभावना का आकलन किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान स्थिति में रमत नेगेव क्षेत्रीय परिषद के आसपास के कस्बों के लिए कोई तत्काल बड़ा जोखिम नहीं देखा गया है. इजरायली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले के धमाके से एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम और हाईवे बंद घटना की गंभीरता को देखते हुए इजरायली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हाईवे 40 को पूरी तरह से बंद कर दिया है. क्षेत्रीय परिषद ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे इस क्षेत्र में यात्रा करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित कारखाने के पास घेराबंदी कर दी गई है. होम फ्रंट कमांड के सख्त निर्देश स्थिति को खतरनाक रासायनिक घटना घोषित करते हुए होम फ्रंट कमांड ने स्थानीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं: · सभी नागरिक अपने घरों या बंद इमारतों के भीतर ही रहें. · हवा के जरिए रसायनों के प्रवेश को रोकने के लिए खिड़कियां और दरवाजे कसकर बंद रखें. · एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम को तुरंत बंद कर दें. · औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों (Safe Spaces) पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं.

- कुशीनगर की पावन धरती पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।3
- पडरौना/कुशीनगर/31 मार्च से 2 अप्रैल तक कुशीनगर में 3 दिवसीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम 10:30 बजे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन स्थान : महापरिनिर्वाण स्थली,में सुनिश्चित था।जिसे श्री सिंह ने भव्य उद्घाटन किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़े बड़े संगीत कलाकारों में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रीतेश पांडेय का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।1
- Breaking - कुशीनगर - तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज - प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ . - उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम - बुद्धिस्ट देश के लगभग 300 प्रतिनिधि ले रहे हैं - भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन - उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता - थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी - अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन4
- कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली,कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/ मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व मा. मुख्य अतिथि जी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने जा रहा है। आज मंगलवार से यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। धम्म की इस पावन धरती पर वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल समेत कई देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे। यह आयोजन सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि वैश्विक एकता, शांति और करुणा का प्रतीक बनने जा रहा है। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में “धम्म डायलॉग” के जरिए विश्व शांति का संदेश दिया जाएगा, वहीं शांति वन में साधना और कला के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव को और गहरा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। मशहूर गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति और उत्साह से भर देंगे। प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं—सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को कोई असुविधा न हो। ✨ कुल मिलाकर, कुशीनगर एक बार फिर दुनिया को यह संदेश देने जा रहा है कि शांति, करुणा और भाईचारा ही मानवता का असली मार्ग है। 🙏 “बुद्ध की धरती से उठेगा संदेश… शांति ही है सबसे बड़ी शक्ति”1
- कुशीनगर। प्रदेश सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। कैबिनेट मंत्री Surya Pratap Shahi ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 11 लाख 25 हजार किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही किसानों के खातों में 314 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अनुदान के रूप में सीधे भेजी गई है। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में भी सरकार का प्रयास किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का है। इसी क्रम में 12 लाख 73 हजार किसानों को 54,847 क्विंटल बीज निःशुल्क वितरित किया गया है। सरकार की इस पहल से किसानों को खेती की लागत में कमी आएगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1