उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पलटकर खंती में गिर गई। हादसे में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी बाइक चालक मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई। मारूफ अपनी पत्नी जरीना और 6 साल की बेटी ज़िक्रा के साथ अपने साले के घर जैदीपुर गांव जा रहा था। जरीना और ज़िक्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान, दूसरी बाइक पर सवार बांगरमऊ कस्बा के स्टेशन रोड निवासी 59 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र जीतबहादुर की भी हादसे में मौत हो गई। उनके साथी उमेश भी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी मोइन खा और सलीम के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। उसने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग भी घायल हुए थे, जिन्हें मौके से लखनऊ ले जाया गया।

- User6511Unnao, Uttar Pradesh💣3 days ago
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य अभियुक्त परवेज सैफी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मेरठ का निवासी एवं शातिर अपराधी है। वह डॉक्टर अफजाल के साथ मिलकर लॉजिस्टिक्स व ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता था तथा ऑपरेशन से पूर्व रेकी में शामिल था। उसके पास से लगभग ₹9 लाख बरामद हुए हैं। जांच में वीडियो व ऑडियो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक ऑडियो में ट्रांसप्लांट के बाद एक महिला की मृत्यु की बात सामने आई है। डोनर-रिसिपिएंट के संबंध में जांच जारी है। अभियुक्त शिवम से पूछताछ में भी नए तथ्य प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस.एम.कासिम आबिदी।*1
- *तुम्हीं बोल लो यहां पर...* *सुल्तानपुर में IPS चारू निगम एक मामले पर मीडिया को ब्रीफ कर रही थी। बगल में दरोगा फोन पर बात कर रहे थे। मैडम भड़क गईं।*1
- ओनली वायरल वीडियो1
- छठी कार्यक्रम में जा रहा परिवार हादसे का शिकार, ऑटो पोल से टकराया—मासूम की मौत, कई घायल कन्नौज। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छठी कार्यक्रम में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। ऑटो के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक अपने परिवार—पत्नी, बच्चे एवं अन्य परिजनों के साथ ऑटो से अपनी बुआ अनारवती पत्नी बलवीर सिंह निवासी ग्राम नगला डाडे थाना बिशनगढ़ के यहां उनके नाती के छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ऑटो कुंवरपुर बनवारी के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने विवेक के मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- सेवा में श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय तहसील हसनगंज जिला उन्नाव। प्रार्थना पत्र बाबत रास्ता की भूमि पर कब्जा किये जाने के सम्बन्ध मे। महोदय निवेदन है कि प्रार्थनी श्रीमती गिरिजा देवी पत्नी रघुराज निवासी मीरपुर मरोचा परगना आसीवन रसूलाबाद तहसील हसनगंज जिला उन्नाव की प्रार्थनी की भूमि संख्या 322 क /0.019 हे आबादी मध्य है उसके आगे सुरक्षित रास्ता भूमि संख्या 325 स्थित है उसी रास्ते की जमीन का बैनामा कमलेश पाल आदि ने किया है तथा अमनपाल पुत्र विजयपाल व शैलेंद्र पाल पुत्र रामपाल फर्जी तरीके से बैनामा कराया है और चौहद्दी के हिसाब से वह जगह रास्ते के जो शैलेंद्र पाल ने चौहद्दीअपने बनाने में दिखाई है वह पूरी तरह गलत एवं फर्जी है जबकि उसे चौहद्दी पर सुरक्षित रास्ता भूमि है प्रमाणित नक्शे के हिसाब से जिस पर ग्राम के ही कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति शैलेंद्र पुत्र रामपाल अमन पुत्र विजयपाल आदि मिलकर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है जब प्रार्थनी ने कब्जा मना किया तो वह लोग झगड़ा फसाद करना शुरू कर दिया जिससे प्रार्थनी व विपक्षी गढ़ के मध्य विवाद बना हुआ है प्रार्थनी भूमि की नाप करना चाहती है व रास्ता भूमि पर कब्जा ना हो इसलिए यह प्रार्थना पत्र दे रही है अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थनी का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर प्रार्थनी की भूमि नाप व रास्ता की भूमि कब्जा मुक्त कराया जाने की कृपा करें महान दया होगी /2
- Post by Ramadhar Kumar2
- उन्नाव के औरास क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित इनायतपुर बर्रा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में किसान श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया और उसे अन्य खेतों में फैलने से रोका। जानकारी के अनुसार, बर्रा निवासी श्यामलाल पुत्र जयराम के खेत से मंगलवार दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर पीड़ित किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास के ट्यूबवेल चलाए और बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी औरास, इरशाद अली से बात की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई लिखित या मौखिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी कोई सूचना समय पर मिलती है, तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बचाव कार्य सुनिश्चित कराया जाता है1
- इटावा पुलिस का 'ऑडियो शो' जारी! वर्दी के पीछे का 'मिट्टी प्रेम' हुआ वायरल इटावा के भरेह थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सिपाही और ट्रैक्टर मालिक के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से गूंज रहा है। ऑडियो में सिपाही जी साफ कहते सुने जा रहे हैं- "एंट्री कराओ, तब ही गाड़ी चलेगी!" अवैध खनन के इस काले खेल में खाकी और खनन माफिया की यह 'जुगलबंदी' व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि क्या ये 'मिट्टी' साहबों के रसूख पर दाग लगाएगी या फिर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? ⚠️ डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि डीडी टुडे न्यूज़ (DD Today News) नहीं करता है। #Etawah #UttarPradeshPolice #Corruption #ViralAudio #MiningMafia #EtawahPolice #UPPolice #DDTodayNews #CrimeNews #UttarPradesh #LatestNews1