Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामसांवली धाम मंदिर में गिरी POP, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल । प्रसिद्ध जामसांवली धाम हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित गुम्मट से POP का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही थी। गनीमत रही कि POP की चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जामसांवली धाम में इन दिनों करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से ‘जामसांवली लोक’ के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में अचानक इतना बड़ा हादसा होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
Arjun Marrapeपत्रकार
जामसांवली धाम मंदिर में गिरी POP, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल । प्रसिद्ध जामसांवली धाम हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित गुम्मट से POP का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही थी। गनीमत रही कि POP की चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जामसांवली धाम में इन दिनों करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से ‘जामसांवली लोक’ के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में अचानक इतना बड़ा हादसा होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- जायलो कार से शराब ढो रहा तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा- मुखबिर सूचना के आधार पर चौरई वृत्त के आबकारी अमले को एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी अमले ने एक शराब तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से दो सौ छियानवे पाव शराब और एक चारपहिया वाहन जप्त किया है। उक्त सफलता कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में मिली। मुखबिर सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर बोहनाखैरी से उमरिया ईसरा मार्ग के किनारे एक चारपहिया वाहन सवार को रोककर वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की बीच वाली सीट में नीचे छह पेटियों में रखी देशी-विदेशी मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा ५३ बल्क लीटर शराब होना पाया गया। शराब का अवैध परिवहन कर रहे जनता नगर, छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा तथा वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख है। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे। जायलो कार से शराब ढो रहा तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा- मुखबिर सूचना के आधार पर चौरई वृत्त के आबकारी अमले को एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी अमले ने एक शराब तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से दो सौ छियानवे पाव शराब और एक चारपहिया वाहन जप्त किया है। उक्त सफलता कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में मिली। मुखबिर सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर बोहनाखैरी से उमरिया ईसरा मार्ग के किनारे एक चारपहिया वाहन सवार को रोककर वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की बीच वाली सीट में नीचे छह पेटियों में रखी देशी-विदेशी मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा ५३ बल्क लीटर शराब होना पाया गया। शराब का अवैध परिवहन कर रहे जनता नगर, छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा तथा वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख है। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे।2
- घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर अमरवाड़ा। रविवार की दरमियानी रात महाकाल मंदिर के पास कैमरा रोड क्षेत्र में घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार राहुल चंद्रवंशी ने अपनी पल्सर बाइक घर के सामने खड़ी की थी और रात में सोने चले गए। इसी दौरान सुनसान माहौल का फायदा उठाकर अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह बाइक नहीं मिलने पर आसपास तलाश की गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर अमरवाड़ा। रविवार की दरमियानी रात महाकाल मंदिर के पास कैमरा रोड क्षेत्र में घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार राहुल चंद्रवंशी ने अपनी पल्सर बाइक घर के सामने खड़ी की थी और रात में सोने चले गए। इसी दौरान सुनसान माहौल का फायदा उठाकर अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह बाइक नहीं मिलने पर आसपास तलाश की गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- विमान का इंजन फेल, विमान में सवार थे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां रन वे पर भोपाल जाने को तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल हो गया, इस विमान में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी सवार थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद कुछ देर तक विमान चालू हुआ लेकिन उड़ा नहीं। रनवे पर खड़े विमान का इंजन फेल होने की बात समझ आते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ से दिखाते हुए दोनों नेताओं व स्टाफ को उतारा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल और पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।3
- छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे मार्ग हिंदी सड़क चौक के पास सबसे व्यस्ततम मार्केट ट्रैफिक भीलवाड़ा से नागपुर मार्ग सर्किल रोड की दुर्घटनाओं को संकेत देने के साथ-साथ सबसे व्यस्ततम ट्रैफिक वाला मार्ग है यहां पर छोटे-छोटे दुर्घटना होती रहती है परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग को यातायात सेवा केंद्र लगाने की आवश्यकता हो सकता है ।1
- Seoni News: लखनादौन में गूंजा देशभक्ति का जोश, हजारों की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा रैली1
- हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें जिलेवासी: कलेक्टर नेहा मीना कलेक्ट्रेट में स्टॉल से तिरंगा खरीदकर नागरिकों को दी फहराने की प्रेरणा सिवनी में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आजीविका मिशन के स्टॉल से स्वयं तिरंगा खरीदा और उसे बच्चों को देकर घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए सभी जिलेवासियों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराकर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।1
- नागदेव में आबकारी ने की कार्रवाई ढाई हज़ार किलो लाहन बरामद छिंदवाड़ा-आबकारी विभाग के अमले ने नागद्वारी यात्रा के मद्देनजर सघन जाँच अभियान छेड़ा। इस दौरान पहली पायरी कहे जाने वाले नागदेव में दुकानों की तलाशी ली गई। साथ ही नागद्वारी यात्रियों को शराब का सेवन न करने की भी अपील की गई। इस दौरान लगभग ढाई हज़ार किलो महुआ लाहन और पाँच लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई।यह कार्यवाही दमुआ और जामई वृत्त के संयुक्त आबकारी अमले ने की। नागद्वारी यात्रा के दौरान शराब के नशे में यात्रा करने की शिकायत मिल रहीं थीं। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी के संयुक्त अमले ने नागदेव पहुंच तलाशी और रोको टोको अभियान छेड़ा। इसके बाद मेंहदावीर के एक घर से पाँच लीटर शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। घोड़वाड़ी खुर्द की पहाड़ी के पीछे बने तालाब के पास बने अड्डे से सिंटेक्स की टंकियों और ड्रम में लाहन रखा मिला। यहाँ से लगभग ढाई हज़ार किलो लाहन जप्त कर अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला कायम किया गया। इस कार्यवाही के दौरान दमुआ वृत्त प्रभारी पूर्णिमा बरकड़े, जमाईं वृत्त प्रभारी नरेन्द्र नागेश, उपनिरीक्षक हर्ष सोनी, प्रधान आरक्षक करण सिंह इनवाती, सचिन श्रीवास्तव, अमृता साहू, अनुराग गोनेकर और मिथुन उइके उपस्थित थे। नागदेव में आबकारी ने की कार्रवाई ढाई हज़ार किलो लाहन बरामद छिंदवाड़ा-आबकारी विभाग के अमले ने नागद्वारी यात्रा के मद्देनजर सघन जाँच अभियान छेड़ा। इस दौरान पहली पायरी कहे जाने वाले नागदेव में दुकानों की तलाशी ली गई। साथ ही नागद्वारी यात्रियों को शराब का सेवन न करने की भी अपील की गई। इस दौरान लगभग ढाई हज़ार किलो महुआ लाहन और पाँच लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई।यह कार्यवाही दमुआ और जामई वृत्त के संयुक्त आबकारी अमले ने की। नागद्वारी यात्रा के दौरान शराब के नशे में यात्रा करने की शिकायत मिल रहीं थीं। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी के संयुक्त अमले ने नागदेव पहुंच तलाशी और रोको टोको अभियान छेड़ा। इसके बाद मेंहदावीर के एक घर से पाँच लीटर शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। घोड़वाड़ी खुर्द की पहाड़ी के पीछे बने तालाब के पास बने अड्डे से सिंटेक्स की टंकियों और ड्रम में लाहन रखा मिला। यहाँ से लगभग ढाई हज़ार किलो लाहन जप्त कर अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला कायम किया गया। इस कार्यवाही के दौरान दमुआ वृत्त प्रभारी पूर्णिमा बरकड़े, जमाईं वृत्त प्रभारी नरेन्द्र नागेश, उपनिरीक्षक हर्ष सोनी, प्रधान आरक्षक करण सिंह इनवाती, सचिन श्रीवास्तव, अमृता साहू, अनुराग गोनेकर और मिथुन उइके उपस्थित थे।2
- जामसांवली धाम मंदिर में गिरी POP, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल । प्रसिद्ध जामसांवली धाम हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित गुम्मट से POP का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही थी। गनीमत रही कि POP की चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जामसांवली धाम में इन दिनों करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से ‘जामसांवली लोक’ के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में अचानक इतना बड़ा हादसा होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।1