Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजे बजाने वाले तीन युवकों को जान का खतरा, कभी भी हो सकती है हत्या- प्रधान पर लगाये आरोप?
AT Samachar
डीजे बजाने वाले तीन युवकों को जान का खतरा, कभी भी हो सकती है हत्या- प्रधान पर लगाये आरोप?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Sultanpur power Kali Mandi Nagar Nigam ke pass nali Abdul samad ke through banaya Gaya Hai2
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने 2 बड़ी बातें कही- फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी। शंकराचार्य जांच में सहयोग करें। अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए। शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी।1
- प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के कथित यौन शोषण मामले में दर्ज पाक्सो केस में नामजद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद खचाखच भरी कोर्ट में न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने अपना आदेश सुनाया। यह फैसला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के आदेश के क्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य के खिलाफ बीते रविवार को झूंसी थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। झूंसी पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद पूछताछ कर चुकी है। पीड़ितों का बयान और मेडिकल भी हो चुका है। माघ मेला तथा महाकुंभ में नाबालिगों के साथ कुकर्म का आरोप स्वामी और उनके सहयोगी स्वामी मुकुंदानंद के खिलाफ है। सुनवाई से पहले ही कोर्ट नंबर 72 खचाखच भर गई थी। बचाव पक्ष ने एक पीड़ित को नाबालिग बताया। पीड़ितों की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया गया। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- फाफामऊ बाजार में होली के वसूली को लेकर व्यापारियों और किन्नर में विवाद सुलझा! अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर महामंडलेश्वर कल्याणी मां को फाफामऊ बुलाया और थाना फाफामऊ में मीटिंग रखी। अजय जायसवाल ने व्यापारियों का पक्ष रखा और कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार न करें और न ही किसी व्यापारी को परेशान किया जाए। महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने अपने शिष्यों को सख्त निर्देश दिया कि व्यापारियों से अच्छे से बात करें और जो भी धनराशि मिले, उसको आशीर्वाद समझकर स्वीकार करें। इस समझौते से फाफामऊ के व्यापारियों और किन्नर समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की उम्मीद बढ़ गई है! मीटिंग में महामंत्री सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू केसरवानी, रजत अग्रवाल, बच्चा केसरवानी, नितेश केसरवानी, मोहम्मद जावेद और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि अब फाफामऊ के बाजार रंगों और खुशियों से भर जाएंगे, और सभी लोग होली का त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे!1
- आज पुनः धनुहा और दादरी तालुका नौगांव के सरकारी तालाब को प्लाटरो द्वारा कब्जा करने वाले मामले में, श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी करछना के आदेश पर श्रीमान तहसीलदार करछना के साथ नायब तहसीलदार नैनी ने राजस्व टीम के साथ जांच कर अवैध कब्जे को चिन्हित किया और अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश लेखपाल क्षेत्र दादरी/ डभाव और राजस्व निरीक्षक नैनी को दिया साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है ।1
- भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष श्री बबलू दुबे जी सुरक्षा बल के साथ मंदिर में पहुंचे दर्शन के लिए1
- ब्रेकिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर, हाईकोर्ट से अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानन्द की अग्रिम जमानत याचिका पर की सुनवाई अदालत नें निर्णय सुरक्षित किया निर्णय आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी मीडिया से बात करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता पीएन मिश्रा ने कहा की कोर्ट ने मामले को संदिग्ध समझा है वही अब इस मामले पर कोर्ट अगली तारीख पर करेगी सुनवाई बाइट:पीएन मिश्रा अधिवक्ता अविमुक्तेश्वरानंद1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रयागराज यमुनापार के लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल!* *थाना लालापुर, एसीपी बारा प्रयागराज क्षेत्र के गांव भिलोर और प्रतापपुर में यमुना नदी में अवैध बालू खनन का कारोबार पिछले एक महीने से प्रतिदिन तेजी से चल रहा है।* 👉🏻 पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संध्या सुमन के मुताबिक भिलोर गांव में अवैध बालू खनन माफिया 4 जेसीबी, 20 ट्रक, 70 ट्रैक्टर, 150 नाव, 300 लेबर और प्रतापपुर गांव में 3 जेसीबी, 40 ट्रक, 50 ट्रैक्टर, 125 नाव और 250 लेबर को लगा कर प्रतिदिन तेजी से बालू का अवैध खनन जारी है। 👉🏻 कोर्ट और सरकार के आदेशों को धता बता कर निरंकुश होकर चलाया जा रहा अवैध खनन का काला कारोबार। 👉🏻 इस मामले में थाना लालापुर, हल्का इंचार्ज और खनन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। 👉🏻 एसीपी बारा और खनन इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 👉🏻 क्या प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है इस अवैध खनन में? यह सवाल अब जांच का विषय बन गया है। 👉🏻 महीने से भिलोर और प्रतापपुर घाट यमुना नदी में चल रहे अवैध बालू खनन की गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। 👉🏻 आखिर कौन है इस अवैध बालू खनन का असली जिम्मेदार? *क्या खनन विभाग और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन इस मामले में माफियाओं के आगे बेबस हो चुका है? या फिर कोई कार्रवाई करने से कतरा रहें?*1
- Post by Questions News1