logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, दिलीप कुमार यादव ने संभाली कलेक्टर जिम्मेदारी सागर। जिले के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज विधिवत रूप से कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान परिस्थितियों को समझा। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें और अपेक्षाएं भी जुड़ गई हैं।

1 hr ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सागर को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, दिलीप कुमार यादव ने संभाली कलेक्टर जिम्मेदारी सागर। जिले के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज विधिवत रूप से कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान परिस्थितियों को समझा। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें और अपेक्षाएं भी जुड़ गई हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • किरोंद में ट्रांसफार्मर तेल चोरी का खुलासा, डायल 112 ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा किसानों की गलतफहमी दूर, पुलिस से मांगी माफी लोकेशन: -बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- किरोंद गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में डायल 112 स्टाफ पर आरोप लगाने के बाद किसानों ने मंगलवार को आंबेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में पूरा मामला समझ आने पर किसानों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी। मामले को लेकर किसान एसडीओपी कार्यालय भी पहुंचे, जहां *एसडीओपी अजय सनकत और टीआई अनूप यादव* से उनकी विस्तार से चर्चा हुई। *टीआई अनूप यादव ने बताई पूरी घटना -* टीआई ने ग्रामीणों को बताया कि जिन्हें वे चोर समझ रहे थे, वे दरअसल चोर को पकड़ने गए पुलिसकर्मी थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस एक शातिर आरोपी की निगरानी कर रही थी। शाम को सूचना मिली कि बदमाश किरोंद-बेरखेड़ी टांडा रोड पर देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए डायल 112 को रवाना किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस वाहन को देख एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया और उसकी स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिसकर्मी जब्त स्कूटी लेकर आया था, जबकि पकड़े गए आरोपी को डायल 112 वाहन में बैठाया गया था। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को लगा कि पुलिसकर्मी ही चोरी कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस पर ही चोरी का आरोप लगा दिया। *एसडीओपी कार्यालय में हुई पहचान और पुष्टि -* इसके बाद एसडीओपी कार्यालय में घटना के समय डायल 112 पर ड्यूटी कर रहे दोनों पुलिसकर्मियों और चालक को बुलाया गया। स्कूटी लेकर आने वाले आरक्षक ने बताया कि मौके पर दो ड्रम रखे थे, एक ड्रम पूरा भर चुका था और तेल गिरने लगा था, इसलिए दूसरा ड्रम लगा दिया गया था ताकि तेल बर्बाद न हो। इसके बाद वह आरोपी की स्कूटी लेकर थाने के लिए रवाना हो गया था। ग्रामीणों ने मौके की स्थिति को समझा और स्वीकार किया कि अंधेरे के कारण गलतफहमी हुई थी। किसानों ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि आगे से बिना पूरी जानकारी के ऐसी स्थिति नहीं बनने देंगे। वहीं दूसरी ओर *आगासौद पुलिस* बिजली कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    1
    किरोंद में ट्रांसफार्मर तेल चोरी का खुलासा, डायल 112 ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा  किसानों की गलतफहमी दूर, पुलिस से मांगी माफी
लोकेशन: -बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना :- किरोंद गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में डायल 112 स्टाफ पर आरोप लगाने के बाद किसानों ने मंगलवार को आंबेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में पूरा मामला समझ आने पर किसानों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी।
मामले को लेकर किसान एसडीओपी कार्यालय भी पहुंचे, जहां *एसडीओपी अजय सनकत और टीआई अनूप यादव* से उनकी विस्तार से चर्चा हुई।
*टीआई अनूप यादव ने बताई पूरी घटना -*
टीआई ने ग्रामीणों को बताया कि जिन्हें वे चोर समझ रहे थे, वे दरअसल चोर को पकड़ने गए पुलिसकर्मी थे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस एक शातिर आरोपी की निगरानी कर रही थी। शाम को सूचना मिली कि बदमाश किरोंद-बेरखेड़ी टांडा रोड पर देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए डायल 112 को रवाना किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस वाहन को देख एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया और उसकी स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिसकर्मी जब्त स्कूटी लेकर आया था, जबकि पकड़े गए आरोपी को डायल 112 वाहन में बैठाया गया था। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को लगा कि पुलिसकर्मी ही चोरी कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस पर ही चोरी का आरोप लगा दिया।
*एसडीओपी कार्यालय में हुई पहचान और पुष्टि -*
इसके बाद एसडीओपी कार्यालय में घटना के समय डायल 112 पर ड्यूटी कर रहे दोनों पुलिसकर्मियों और चालक को बुलाया गया।
स्कूटी लेकर आने वाले आरक्षक ने बताया कि मौके पर दो ड्रम रखे थे, एक ड्रम पूरा भर चुका था और तेल गिरने लगा था, इसलिए दूसरा ड्रम लगा दिया गया था ताकि तेल बर्बाद न हो। इसके बाद वह आरोपी की स्कूटी लेकर थाने के लिए रवाना हो गया था।
ग्रामीणों ने मौके की स्थिति को समझा और स्वीकार किया कि अंधेरे के कारण गलतफहमी हुई थी। किसानों ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि आगे से बिना पूरी जानकारी के ऐसी स्थिति नहीं बनने देंगे।
वहीं दूसरी ओर *आगासौद पुलिस* बिजली कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सागर को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, दिलीप कुमार यादव ने संभाली कलेक्टर जिम्मेदारी सागर। जिले के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज विधिवत रूप से कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान परिस्थितियों को समझा। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें और अपेक्षाएं भी जुड़ गई हैं।
    1
    सागर को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, दिलीप कुमार यादव ने संभाली कलेक्टर जिम्मेदारी
सागर। जिले के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज विधिवत रूप से कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान परिस्थितियों को समझा। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें और अपेक्षाएं भी जुड़ गई हैं।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदारों को थाना प्रभारी के विशेष निर्देश मुंगावली थाना प्रभारी में आगामी त्यौहार दीपावली पर आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को समझाइए दी है कि अगर दुकानदार निर्धारित स्थान पर दुकान लगाकर शाम को अपना हाथ ठेला लेकर आतिशबाजी घर में रखते हैं या फिर मार्केट में कहीं और बेचते हैं तो उनका माल जप्त कर उन पर सख्त कार्रवाई की जावेगी
    1
    दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदारों को थाना प्रभारी के विशेष निर्देश
मुंगावली थाना प्रभारी में आगामी त्यौहार दीपावली पर आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को समझाइए दी है कि अगर दुकानदार निर्धारित स्थान पर दुकान लगाकर शाम को अपना हाथ ठेला लेकर आतिशबाजी घर में रखते हैं या फिर मार्केट में कहीं और बेचते हैं तो उनका माल जप्त कर उन पर सख्त कार्रवाई की जावेगी
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile phone repair shop Mungaoli, Ashoknagar•
    4 hrs ago
  • नवागत सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण
    1
    नवागत सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला लोकेशन: विदिशा | मध्यप्रदेश SLUG: हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला लोकेशन: विदिशा | मध्यप्रदेश ANCHOR: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। विदिशा के माधवगंज चौराहे पर नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। VO: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के संदर्भ में सार्वजनिक चर्चा में आए व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक गरिमा और जनता के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही। BYTE: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी
    4
    हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला

लोकेशन: विदिशा | मध्यप्रदेश
SLUG: हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला
लोकेशन: विदिशा | मध्यप्रदेश
ANCHOR:
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। विदिशा के माधवगंज चौराहे पर नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
VO:
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के संदर्भ में सार्वजनिक चर्चा में आए व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक गरिमा और जनता के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
BYTE:
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिरोंज: ग्राम पंचायत जगतर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सिरोंज: ग्राम पंचायत जगतर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उचित मूल्य की दुकान पर समय पर और पूरा राशन न मिलने का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्राम वासियों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन द्वारा पात्रता पर्ची होने के बावजूद उन्हें राशन से वंचित किया जा रहा है और अनियमितताएं बरती जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर सेल्समैन ने ग्रामीणों के इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। ​(रिपोर्ट: सुमित)
    1
    सिरोंज: ग्राम पंचायत जगतर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। 
सिरोंज: ग्राम पंचायत जगतर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उचित मूल्य की दुकान पर समय पर और पूरा राशन न मिलने का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्राम वासियों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन द्वारा पात्रता पर्ची होने के बावजूद उन्हें राशन से वंचित किया जा रहा है और अनियमितताएं बरती जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर सेल्समैन ने ग्रामीणों के इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है।
​(रिपोर्ट: सुमित)
    user_Zafar ullah
    Zafar ullah
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पाली में बड़ी धूमधाम से निकाली गई बाल्मीकि जयंती
    2
    पाली में बड़ी धूमधाम से निकाली गई बाल्मीकि जयंती
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन – शमशाबाद ### जनविश्वास अभियान में कलेक्टर की ग्राउंड जीरो पर दस्तक, गौशाला से गर्ल्स हॉस्टल तक औचक निरीक्षण! लोकेशन – शमशाबाद ### जनविश्वास अभियान में कलेक्टर की ग्राउंड जीरो पर दस्तक, गौशाला से गर्ल्स हॉस्टल तक औचक निरीक्षण! एंकर..... मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एक्शन मोड में नजर आए। जिले के अधिकारियों के साथ शमशाबाद क्षेत्र में पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने गौशाला, स्कूल, आंगनबाड़ी, तहसील, थाना और गर्ल्स हॉस्टल सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। वहीं शासकीय अस्पताल में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। वीओ-1: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रशासनिक अमला शमशाबाद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचा। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत बिछिया में गौशाला और शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर परिषद शमशाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना और गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई देखकर अधिकारी संतुष्ट नजर आए। वहीं निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। वहीं शासकीय अस्पताल में कलेक्टर और एसपी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन को शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। एंकर आउट्रो: कुल मिलाकर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर और एसपी का यह दौरा सरकारी व्यवस्थाओं को परखने के साथ आमजन की समस्याओं को करीब से समझने की कवायद रहा। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का धरातल पर कितना असर दिखाई देता है। baite 1कलेक्टर अंशुल गुप्ता विदिशा
    4
    लोकेशन – शमशाबाद

### जनविश्वास अभियान में कलेक्टर की ग्राउंड जीरो पर दस्तक, गौशाला से गर्ल्स हॉस्टल तक औचक निरीक्षण!
लोकेशन – शमशाबाद
### जनविश्वास अभियान में कलेक्टर की ग्राउंड जीरो पर दस्तक, गौशाला से गर्ल्स हॉस्टल तक औचक निरीक्षण!
एंकर.....
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एक्शन मोड में नजर आए। जिले के अधिकारियों के साथ शमशाबाद क्षेत्र में पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने गौशाला, स्कूल, आंगनबाड़ी, तहसील, थाना और गर्ल्स हॉस्टल सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। वहीं शासकीय अस्पताल में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
वीओ-1:
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रशासनिक अमला शमशाबाद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचा।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत बिछिया में गौशाला और शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर परिषद शमशाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना और गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई देखकर अधिकारी संतुष्ट नजर आए। वहीं निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
वहीं शासकीय अस्पताल में कलेक्टर और एसपी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन को शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एंकर आउट्रो:
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर और एसपी का यह दौरा सरकारी व्यवस्थाओं को परखने के साथ आमजन की समस्याओं को करीब से समझने की कवायद रहा। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का धरातल पर कितना असर दिखाई देता है।                                            baite 1कलेक्टर अंशुल गुप्ता विदिशा
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.