logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा श्रावस्ती!भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, भाजपा से जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदा नन्दन शर्मा, आम आदमी पार्टी से राहुल शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

डीएम ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा श्रावस्ती!भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, भाजपा से जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदा नन्दन शर्मा, आम आदमी पार्टी से राहुल शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा श्रावस्ती!भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, भाजपा से जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदा नन्दन शर्मा, आम आदमी पार्टी से राहुल शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा
श्रावस्ती!भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, भाजपा से जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदा नन्दन शर्मा, आम आदमी पार्टी से राहुल शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भगवानपुर गांव में गंदगी का अंबार, ग्रामीण परेशान नालियों की सफाई और निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग श्रावस्ती। विकासखंड सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। गांव में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर और गंदगी दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। नालियों की स्थिति भी खराब है और कई स्थानों पर गंदा पानी व कचरा जमा होने से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव द्वारा गांव की साफ-सफाई और नालियों की व्यवस्था पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि नालियों के निर्माण और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए धनराशि आती है तो उसका उपयोग कहां और किस प्रकार किया जा रहा है? उनका कहना है कि गांव में विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और खर्च की जांच कराने की भी मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की सफाई कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी भगवानपुर गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों की शिकायतों की जांच कराएंगे? फिलहाल ग्रामीणों को जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    भगवानपुर गांव में गंदगी का अंबार, ग्रामीण परेशान

नालियों की सफाई और निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग
श्रावस्ती। विकासखंड सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। गांव में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर और गंदगी दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। नालियों की स्थिति भी खराब है और कई स्थानों पर गंदा पानी व कचरा जमा होने से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव द्वारा गांव की साफ-सफाई और नालियों की व्यवस्था पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि नालियों के निर्माण और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए धनराशि आती है तो उसका उपयोग कहां और किस प्रकार किया जा रहा है? उनका कहना है कि गांव में विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और खर्च की जांच कराने की भी मांग की है।
वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की सफाई कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी भगवानपुर गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों की शिकायतों की जांच कराएंगे? फिलहाल ग्रामीणों को जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • गोंडा में लोकतंत्र की आवाज पर सवाल, आंदोलनकारियों को रोके जाने का दावा गोंडा में लोकतंत्र की आवाज पर सवाल, आंदोलनकारियों को रोके जाने का दावा
    1
    गोंडा में लोकतंत्र की आवाज पर सवाल, आंदोलनकारियों को रोके जाने का दावा
गोंडा में लोकतंत्र की आवाज पर सवाल, आंदोलनकारियों को रोके जाने का दावा
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उतरौला में धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी गिरफ्तार धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार बलरामपुर के उतरौला में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। उतरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ एजाज खान को रमवापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 4 सितंबर को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
    1
    उतरौला में धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी गिरफ्तार
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार 
बलरामपुर के उतरौला में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था।
उतरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ एजाज खान को रमवापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 4 सितंबर को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
    user_प्रमोद पाण्डेय
    प्रमोद पाण्डेय
    Yoga instructor बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से मानसिकता न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक दुष्कर्म पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करते नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम के आधार पर तैयार समाचार रिपोर्ट नीचे दी गई है: सीतापुर: दुष्कर्म मामले में एक्शन में दिखे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, CO और क्राइम इंस्पेक्टर से की बात; पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेवता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक एक दुष्कर्म मामले को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं और उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सीधे पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से संपर्क साधा है। अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक ज्ञान तिवारी ने दुष्कर्म के इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाने के क्राइम इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी (CO) से सीधे बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले में बिना किसी ढिलाई के निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कप्तान (SP) से भी की बात मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने सीतापुर के पुलिस कप्तान (SP) से भी इस विषय में विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा सोशल मीडिया पर 'जनता के मसीहा' के रूप में साझा की जा रही इस घटना के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। क्षेत्र की जनता विधायक के इस त्वरित कदम और सक्रियता की सराहना कर रही है। पुलिस ने भी विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से मानसिकता न्यूज़ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक दुष्कर्म पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करते नजर आ रहे हैं। 
इस घटनाक्रम के आधार पर तैयार समाचार रिपोर्ट नीचे दी गई है:
सीतापुर: दुष्कर्म मामले में एक्शन में दिखे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, CO और क्राइम इंस्पेक्टर से की बात; पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेवता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक एक दुष्कर्म मामले को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं और उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सीधे पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से संपर्क साधा है। 
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक ज्ञान तिवारी ने दुष्कर्म के इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाने के क्राइम इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी (CO) से सीधे बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले में बिना किसी ढिलाई के निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
पुलिस कप्तान (SP) से भी की बात
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने सीतापुर के पुलिस कप्तान (SP) से भी इस विषय में विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 
पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा
सोशल मीडिया पर 'जनता के मसीहा' के रूप में साझा की जा रही इस घटना के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। 
क्षेत्र की जनता विधायक के इस त्वरित कदम और सक्रियता की सराहना कर रही है। पुलिस ने भी विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच मटेरा में चोरों का आतंक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात सिलाई मशीन का पायदान और ठेलिया लेकर फरार हुए चोर, पुलिस गश्त पर उठे सवाल बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मटेरा बाजार का है, जहां भाजपा मंडल मंत्री आयुष अग्रवाल के मकान के सामने से चोरों ने सिलाई मशीन का पायदान चोरी कर लिया। चोर सामान ले जाने के लिए घर के बाहर खड़ी ठेलिया भी उठा ले गए। पीड़ित संतोष कुमार जिंदल ने बताया कि अज्ञात चोर ठेलिया पर सिलाई मशीन का पायदान लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों तक मटेरा पुलिस कब पहुंचती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है।
    4
    बहराइच मटेरा में चोरों का आतंक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात सिलाई मशीन का पायदान और ठेलिया लेकर फरार हुए चोर, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मटेरा बाजार का है, जहां भाजपा मंडल मंत्री आयुष अग्रवाल के मकान के सामने से चोरों ने सिलाई मशीन का पायदान चोरी कर लिया। चोर सामान ले जाने के लिए घर के बाहर खड़ी ठेलिया भी उठा ले गए।
पीड़ित संतोष कुमार जिंदल ने बताया कि अज्ञात चोर ठेलिया पर सिलाई मशीन का पायदान लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों तक मटेरा पुलिस कब पहुंचती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद बहराइच के रामपुर धोबिया हार के पास गांव में इतना कीचड़ व पानी राहगीरों को निकालने का बहुत हो रही समस्या प्रधान के ऊपर उठा रहे हैं आवाज रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    1
    जनपद बहराइच के रामपुर धोबिया हार के पास गांव में इतना कीचड़ व पानी राहगीरों को निकालने का बहुत हो रही समस्या प्रधान के ऊपर उठा रहे हैं आवाज 
रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ₹50-₹50 हजार के दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल भिनगा। श्रावस्ती में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान ₹50-₹50 हजार के दो इनामिया वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नकबजनी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, 6/7 सितंबर की रात करीब 9:30 से 9:45 बजे के बीच अण्टा तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने अण्टा पौधशाला के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान मछरिहवा भट्ठे से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर जाने का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अपने-अपने तमंचों से कुल छह राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश उर्फ भुलई, निवासी हनुमानगढ़ी मोहल्ला, भिनगा के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। वहीं दूसरे आरोपी शिवकुमार जायसवाल उर्फ दूबे पुत्र बाबूराम, निवासी गोबार, थाना कोतवाली भिनगा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि उपनिरीक्षक अनुराग सिंह गिरने से कोहनी में घायल हुए। चोरी की कई घटनाओं का खुलासा पूछताछ में दोनों आरोपियों ने श्रावस्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भिनगा क्षेत्र के अलावा सिरसिया के पटखौली और फटवा का पुरवा बनकटवा तथा चहलवा क्षेत्र में सेंध लगाकर चोरी करने की बात बताई। चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामान में से कुछ को नेपाल ले जाकर बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹15 हजार नकद, चार पुरानी इस्तेमालशुदा पायल, दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, दो बैंक पासबुक, पासपोर्ट और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा दो देशी तमंचे 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में कोतवाली भिनगा में मुकदमा संख्या 430/2026, पासपोर्ट, पैन कार्ड व बैंक पासबुक के संबंध में मुकदमा संख्या 384/2026 तथा मोबाइल के संबंध में मुकदमा संख्या 396/2026 पहले से दर्ज बताया गया है। सिरसिया थाने में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। गिरीश बहेलिया के खिलाफ श्रावस्ती और बस्ती में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 23 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं शिवकुमार जायसवाल के खिलाफ चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर संबंधी मामलों समेत नौ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा की ओर से ₹50,000-₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर जान से मारने के प्रयास के मामले में दोनों के खिलाफ धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    ₹50-₹50 हजार के दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल
भिनगा। श्रावस्ती में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान ₹50-₹50 हजार के दो इनामिया वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नकबजनी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में वांछित थे।
पुलिस के अनुसार, 6/7 सितंबर की रात करीब 9:30 से 9:45 बजे के बीच अण्टा तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने अण्टा पौधशाला के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान मछरिहवा भट्ठे से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर जाने का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अपने-अपने तमंचों से कुल छह राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश उर्फ भुलई, निवासी हनुमानगढ़ी मोहल्ला, भिनगा के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।
वहीं दूसरे आरोपी शिवकुमार जायसवाल उर्फ दूबे पुत्र बाबूराम, निवासी गोबार, थाना कोतवाली भिनगा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि उपनिरीक्षक अनुराग सिंह गिरने से कोहनी में घायल हुए।
चोरी की कई घटनाओं का खुलासा
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने श्रावस्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भिनगा क्षेत्र के अलावा सिरसिया के पटखौली और फटवा का पुरवा बनकटवा तथा चहलवा क्षेत्र में सेंध लगाकर चोरी करने की बात बताई। चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामान में से कुछ को नेपाल ले जाकर बेचने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹15 हजार नकद, चार पुरानी इस्तेमालशुदा पायल, दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, दो बैंक पासबुक, पासपोर्ट और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा दो देशी तमंचे 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में कोतवाली भिनगा में मुकदमा संख्या 430/2026, पासपोर्ट, पैन कार्ड व बैंक पासबुक के संबंध में मुकदमा संख्या 384/2026 तथा मोबाइल के संबंध में मुकदमा संख्या 396/2026 पहले से दर्ज बताया गया है। सिरसिया थाने में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। गिरीश बहेलिया के खिलाफ श्रावस्ती और बस्ती में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 23 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं शिवकुमार जायसवाल के खिलाफ चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर संबंधी मामलों समेत नौ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
दोनों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा की ओर से ₹50,000-₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर जान से मारने के प्रयास के मामले में दोनों के खिलाफ धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.